Author: shivam kumar

जमशेदपुर। मानगो थाना क्षेत्र के चटाई कॉलोनी शांतिनगर में अपराधियों ने सोमवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कर्रवाई कर रही है। मृतक की पहचान शक्तिनाथ सिंह के रूप में हुई है, जो कुख्यात अपराधी अमरनाथ का भाई था। जिसकी हत्या देवघर में हुई थी। अब अपराधियों ने शक्तिनाथ को निशाना बनाया था। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार तीन अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहे। वहीं गोली लगने के बाद शक्तिनाथ की घटनास्थल पर ही…

Read More

रांची। प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग एवं इलेक्ट्रॉनिकी एवम्ं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के द्वारा आयोजित 27वां नेशनल अवॉर्ड फॉर ई गवर्नेंस 2024 के तहत चयनित अधिकारियों को किया गया। कुछ अधिकारियों को बुधवार को सम्मानित किया जायेगा। झारखंड से तत्कालीन पेयजल एवं स्वच्छता सचिव के रूप में झार जल योजना लागू करने के लिए डॉ मनीष रंजन को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में झार जल योजना के क्रियान्वयन से संबंधित पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन डॉ मनीष रंजन ने आज प्रस्तुत किया। झारखंड सरकार की झार जल प्रणाली को भारत सरकार ने भी सराहा एवं इसे भारत सरकार के अन्य विभागों…

Read More

जलपाईगुड़ी। फुलबाड़ी में भारत-बांग्लादेश सीमांत इलाके की सड़क पर मंगलवार भीषण सड़क हादसा हुआ। सड़क पर खड़े ट्रक से तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिससे आनन-फानन में स्थानीय लोगों को मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही एनजेपी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने बताया कि भारत-बांग्लादेश सीमा की ओर जाने वाली सड़क पर एक ट्रक खड़ी थी। तभी अचानक एक तेज़ रफ्तार कंटेनर ने उसे…

Read More

रांची। रांची से शराब खरीद बिहार ले जा रहे आरोपी को आरपीएफ ने पकड़ा है। ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ रांची की टीम ने 1.52 लाख की शराब बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी में बिहार के पटना जिले के महुआर निवासी रविशंकर कुमार और भोजपुर जिले के दुलारपुर निवासी मनीष कुमार सिंह का नाम शामिल है। आरपीएफ के अनुसार मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर शराब जब्ती के लिए लगातार अभियान जारी है। उसी क्रम में बीती रात सूचना मिली कि रांची स्टेशन पर शराब की बोतलों को कुछ लोग ट्रेन से लेकर जानेवाले हैं। सूचना पर रांची…

Read More

खूंटी। उपायुक्त लोकेश मिश्रा के निर्देश पर सोमवार की देर रात से मंगलवार को अहले सुबह तक तोरपा थाना में बालू के अवैध खनन और परिवहन के विरूद्ध चलाये गये अभियान में अवैध बालू लदे तीन वाहनों को जब्त किया गया। जिला खनन पदाधिकारी राम नरेश सिंह के नेतृत्व में तोरपा थाना पुलिस बल और अनुमंडल पदाधिकारी वरूण रजक द्वारा उपलब्ध कराए गए। पुलिस बल और जिला खनन कार्यालय के कर्मचारी पवन देव गंझू तथा मथुरा सिंह मुंडा के सहयोग से औचक छापामारी अभियान चलाया गया।।इस दौरान टाटी-उकड़ीमाड़ी रोड में टाटी गांव के पास तीन अवैध बालू लदे वाहन (जेएच02बीआर-4294),…

Read More

सरायकेला। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजनगर-जमशेदपुर मार्ग पर स्थित खैरकोचा पुल ढहने से सरायकेला का जमशेदपुर से संपर्क टूट गया है। जानकारी के अनुसार, फ्लाई ऐश लदे हाइवा के पुल से गुजरने के दौरान हाइवा सहित पुल धंस गया। घटना के बाद पुल के दोनों छोर पर कई राहगीर फंस गए। हाइवा फंसने के बाद उसका चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। गौरतलब है कि राजनगर और जमशेदपुर को जोड़ने वाला एक अहम पुलिया है। इसके धंसने से हजारों ड्यूटी पेशा वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राजनगर एवं आसपास को लोग…

Read More

दुमका। दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक महादलित समाज की दिव्यांग बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। लड़की के चीखने पर उसके परिवार वाले और ग्रामीण इकट्ठे हुए और युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पश्चिम बंगाल का रहनेवाला है आरोपी प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम लड़की अपने घर के बाहर बैठी हुई थी। वह ठीक से चल नहीं पाती है, न बोल…

Read More

रांची। वन विभाग ने झारखंड के जंगलों की सुरक्षा के लिए नयी तकनीक का सहारा लेने का फैसला किया है। अब झारखंड के जंगलों में ड्रैगन टॉर्च का इस्तेमाल किया जायेगा। इससे रात के अंधेरे में तस्करों और जंगली जानवरों पर नजर रखी जा सकेगी। वन विभाग ने सभी वन प्रमंडलों में 885 ड्रैगन टॉर्च उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। पलामू टाइगर रिजर्व के लिए सबसे अधिक 90 ड्रैगन टॉर्च दी जायेंगी। हजारीबाग के जंगलों की निगाहबानी के लिए 60, रांची, चतरा और जमशेदपुर के लिए 50-50 ड्रैगन टॉर्च दी जायेंगी। इसके अलावा, जंगल क्षेत्र में जानवरों के पानी…

Read More

रांची। असम मुख्यमंत्री एवं झारखंड के चुनाव सह प्रभारी हिमंता विस्व सरमा ने कहा कि झारखंड प्रदेश में आज पहली बार चुनाव समिति की बैठक हुई है। वहीं आज परिवर्तन संकल्प यात्रा जो प्रमंडल में होना है उसको लेकर बैठक होगी। इसके साथ चुनाव की तैयारी भी शुरू होगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में हर दिन नयी चुनौती आ रही है। बांग्लादेशी घुसपैठ, वादा खिलाफी का मामला झारखंड की जनता से जुड़ा हुआ है। भारत के हर प्रदेश में पुलिस की बहाली होती है। शारिरिक परीक्षा के सारे नियुक्ति में होती है। शारीरिक परीक्षा पुलिस की बहाली में अनिवार्य है।…

Read More

-महासचिव सह प्रवक्ता का दावा, भाजपा को पता चल गयी है झामुमो की ताकत -गठबंधन के साथी दलों के साथ सीटों पर जल्द निर्णय, झामुमो बड़े भाई की भूमिका में रांची। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के भाजपाई बनने के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला दिनोंदिन तेज होता जा रहा है। सोमवार को सत्तारूढ़ झामुमो ने आरोप लगाया कि आयातित नेताओं के सहारे भाजपा चुनावी जंग जीतना चाहती है। झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा के सारे नेता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की लोकप्रियता को देखकर बेचैन हो गये हैं। यही झामुमो की असली ताकत भी है। भाजपा…

Read More

रांची। आजसू पार्टी की ओर से राज्यभर में जन जागरण पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जन जागरण पदयात्रा के माध्यम से पार्टी के विधानसभा प्रभारी और पदाधिकारी द्वारा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में पदयात्रा और जनसभाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर सोमवार को भी प्रदेश भर के अलग-अलग पंचायतों में जन जागरण पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पिछले चुनाव के दौरान राज्य सरकार ने जनता से कई वादे किये थे लेकिन उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। जन जागरण पदयात्रा के माध्यम से आजसू पार्टी पूरे…

Read More