प्रयागराज। साइबर थाने की पुलिस टीम ने शुक्रवार को महाकुंभ में सुविधा एवं टेंट सिटी की बुकिंग के नाम धोखाधड़ी करने वाले चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से तीन लैपटॉप, छह पेनड्राइव, मोबाइल फोन और छह एटीएम कार्ड बरामद हुआ है। पुलिस उपायुक्त नगर अभिषेक भारती ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में बिहार के नालंदा जनपद स्थित गिरियक थाना क्षेत्र के चोरसुआ गांव निवासी पंकज कुमार, वाराणसी जनपद के चौबेपुर थाना क्षेत्र के मुरीदपुर गांव निवासी यश चौबे, छीतमपुर गांव निवासी अंकित कुमार और आजमगढ़ जनपद के बर्दा थाना क्षेत्र स्थित रसड़ा खुर्द ठेकमा गांव निवासी अमन…
Author: shivam kumar
मीरजापुर। प्रयागराज महाकुंभ 2025 के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मीरजापुर डिपो की 37 बसों को आवंटित किया गया है। इसके अलावा, आस-पास के जिलों से लगभग 300 अतिरिक्त बसें मीरजापुर से होकर प्रयागराज जाएंगी। मीरजापुर डिपो में कुल 80 बसें हैं, जिनमें से 16 अनुबंधित हैं। हाल ही में 24 संविदा चालकों और छह आउटसोर्स परिचालकों की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही डिपो को 10 नई बसें भी उपलब्ध कराई गई हैं। डिपो के एआरएम, कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि पर्याप्त चालक और परिचालक तैनात किए गए हैं, जिससे महाकुंभ के दौरान आवागमन में किसी प्रकार…
मीरजापुर। नव वर्ष के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचने की उम्मीद है। विशेष अवसरों जैसे नवरात्र और पूर्णिमा पर उमड़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए नए साल पर भी मंदिर में दर्शन के लिए सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर और एक जनवरी को मां विंध्यवासिनी के चरण स्पर्श पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा, दर्शन-पूजन के लिए प्रथम और द्वितीय प्रवेश द्वार से झांकी के माध्यम से व्यवस्था की गई है। वीआईपी श्रद्धालुओं के…
सिलीगुड़ी। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 41वीं नंबर बटालियन के जवानों ने नक्सलबाड़ी के रथखोला मोड़ ड्रग्स (मॉर्फीन) के साथ एक शख्स को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपित का नाम सानिवल शेख है। वह मालदा जिले के कालियाचक का रहने वाला है। आरोपित को शुक्रवार को एसएसबी ने आगे की कार्रवाई के लिए नक्सलबाड़ी थाने को सौंप दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नक्सलबाड़ी के रथखोला मोड़ अंतर्गत एशियन हाईवे पर गश्त के दौरान एसएसबी 41 नंबर बटालियन के जवानों ने एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 205 ग्राम मॉर्फीन बरामद…
कोलकाता। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आकस्मिक निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल डॉ. सी. वी. आनंद बोस ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “हमारे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के अचानक निधन से मैं गहरे सदमे और दुख में हूं। मैंने उनके साथ काम किया है और केंद्रीय मंत्रिमंडल में उन्हें बहुत करीब से देखा है। उनकी विद्वत्ता और ज्ञान बेजोड़ थे, और देश में उनके द्वारा शुरू किए गए वित्तीय सुधारों की गहराई व्यापक रूप से स्वीकार की जाती है। देश उनके नेतृत्व को याद करेगा…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राजभवन में तैनात महिला पुलिस अधिकारी शांति दास बसाक के पति गुरुवार से लापता हैं। शांति ने हावड़ा के पेनरो थाने में अपने पति दीपांजन बसाक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके साथ ही उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अपने पति की तस्वीर साझा कर लोगों से मदद की गुहार लगाई है। शांति दास बसाक का नाम कोलकाता के पुलिस महकमे में काफी प्रसिद्ध है। वे पहले मानवाधिकार आयोग और राज्य की सीआईडी शाखा में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। वर्तमान में वे राजभवन की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रही हैं। उनके…
उत्तर दिनाजपुर। अस्पताल में इलाजरत एक युवक पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने का एक मामला शुक्रवार सुबह सामने आया है। देर रात घटी इस घटना से रायगंज मेडिकल कॉलेज व अस्पताल परिसर में सनसनी फैल गई थी। रायगंज थाने की पुलिस ने देर रात को ही उक्त मामले में दो लोगों को हिरासत में ले लिया। इनके नाम प्रकाश हालदार और रामप्रसाद दास है। शुक्रवार सुबह पीड़ित परिवार की तरफ से रायगंज थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, गुरुवार की रात सुरजीत दास से रुपये मांगने प्रकाश रायगंज के सुभाषगंज इलाके में गया था।…
कोलकाता। गुप्त सूचना के आधार पर पश्चिम बंगाल एसटीएफ की सिलीगुड़ी इकाई ने घोकसाडांगा थाना क्षेत्र के उन्नीसबीसा इलाके के हिमघर चौपथी के पास छापेमारी कर एक बारह पहिया ट्रक से 130 किलो गांजा बरामद किया। गुरुवार रात हुई इस कार्रवाई में ट्रक में सवार चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान संजू कुमार (32), कमल सिंह चौहान (38), जितेंद्र सिंह (38) और राहुल कश्यप (25) के रूप में हुई है। ये सभी उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद और मैनपुरी जिलों के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए गांजे की बाजार कीमत…
रांची। 28 दिसंबर को होने वाला मंईयां सम्मान कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। दरअसल देर रात पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निधन हो गया जिस कारण राज्य में कोई राजकीय समारोह नहीं किया जाएगा। हालांकि मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों के खाते में 2500 रुपये की राशि कल से ही भेजी जाने लगी है। 28 दिसंबर को नामकुम में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 5 लाभुक महिलाओं के बैंक खाते में सामूहिक रूप से राशि ट्रांसफर करने वाले थे। लेकिन अब यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। राजकीय शोक के बाद किसी भी दिन कार्यक्रम आयोजित…
रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया है। मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर गुरुवार देर रात ट्वीट कर कहा है कि महान अर्थशास्त्री, सहज, सरल एवं सौम्य व्यक्तित्व के धनी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की दुखद सूचना से मन व्यथित है। देश के आर्थिक सुधारों में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
किशनगंज। महावीर मार्ग स्तिथ जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन होने पर एक शोकसभा आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सजल कुमार साहा ने की। इस मौके पर सजल कुमार साहा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के निधन से देश ने एक सच्चा देशभक्त, महान अर्थशास्त्री और सादगी का प्रतीक खो दिया। उन्होंने कहा कि 1991 के आर्थिक संकट में उनका दूरदर्शी नेतृत्व भारत के लिए वरदान साबित हुआ। उनके सुधारों ने करोड़ों भारतीयों के जीवन को बेहतर बनाया। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने सूचना क्रांति, मनरेगा, किसानों की कर्जमाफी और…
