Author: shivam kumar

विपक्ष के किसी भी बाउंसर को डक नहीं किया, हर गेंद को बाउंड्री पार पहुंचाया -गठबंधन के कप्तान के रूप में किया शानदार प्रदर्शन, विपक्ष को कर दिया क्लीन बोल्ड -कल्पना सोरेन के रूप में मजबूत जोड़ीदार के साथ दे दिया हर रणनीति का मुहतोड़ जवाब नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड की राजनीति के लिए साल 2024 बेहद उथल-पुथल वाला रहा। जनवरी से लेकर दिसंबर तक कोई भी महीना ऐसा नहीं रहा, जब झारखंड की सियासत में नया रंग नहीं आया। लेकिन इन तमाम सियासी घटनाओं और उथल-पुथल के केंद्र में केवल…

Read More

मेलबर्न। स्टीव स्मिथ के शतक और उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, सैम कोंस्टास के अर्धशतकों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत यहां खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए। स्टीव स्मिथ ने 140 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। स्मिथ के अलावा उस्मान ख्वाजा ने 57, मार्नस लाबुशेन ने 72 और सैम कोंस्टास ने 60 रन बनाए। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सैम कोंस्टास और उस्मान ख्वाजा…

Read More

नई दिल्ली। खेलों की दुनिया में वर्ष 2024 भारत के लिए एक शानदार सफर रहा। इस दौरान भारत ने जहां टी-20 विश्व कप का खिताब जीता, वहीं मनु भाकर ने ओलंपिक में दो ऐतिहासिक पदकों पर निशाना साधा। भारत ने 17 साल बाद जीता टी20 विश्व कप खिताब, कोहली, रोहित, जडेजा का संन्यास एक रोमांचक फाइनल में, जो आने वाले कई सालों तक यादों में रहेगा, भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हराकर इतिहास रचते हुए 17 साल बाद आईसीसी टी-20 विश्व कप का खिताब जीत लिया। विराट कोहली, जिन्होंने बाद में टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय टीम ने दोहा में 2024 एशियाई युवा (लड़के और लड़कियों) भारोत्तोलन चैंपियनशिप का समापन +87 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर शानदार तरीके से किया। मैबाम मार्टिना देवी ने +87 किलोग्राम भार वर्ग में समापन दिवस पर एक कांस्य और दो रजत पदक जीते। 40 किलोग्राम भार वर्ग में 135 किलोग्राम भार उठाकर नया एशियाई युवा रिकॉर्ड बनाने वाली ज्योशना सबर को 1000 रॉबी अंकों के साथ युवा लड़कियों के वर्ग में सर्वश्रेष्ठ भारोत्तोलक चुना गया। इस आयोजन के दौरान जूनियर महिला और युवा लड़कियों की भारतीय टीम ने तीसरे स्थान की टीम ट्रॉफी जीती। इस…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय बास्केटबॉल महासंघ (बीएफआई) के दिवंगत महासचिव के योगदान को याद करते हुए हरीश शर्मा मेमोरियल बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 3×3 प्रारूप में किया जाएगा, जिसमें दर्जनों पुरुष और महिला टीमें भाग लेंगी। इसका आयोजन 28 और 29 दिसंबर को यहां इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम के केडी जाधव हॉल में किया जाएगा। दो दिवसीय इस आयोजन में 3-पॉइंट शूटिंग, फ्री थ्रो और डंक प्रतियोगिताएं भी होंगी, जो इसे सभी के लिए रोमांचक बना देंगी। हरीश शर्मा मेमोरियल बास्केटबॉल चैंपियनशिप का दूरदर्शन द्वारा ‘लाइव’ प्रसारण किया जाएगा और सोशल मीडिया पर भी इसका प्रसारण किया जाएगा। विश्व संस्था फीबा…

Read More

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का दिल्ली के एम्स में गुरुवार रात निधन हो गया। डॉ. मनमोहन सिंह ने रात 9 बजकर 51 मिनट पर अंतिम सांस ली। केंद्र सरकार इस दुख की इस घड़ी में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित करेगी। भारत सरकार के सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को 11 बजे पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए कैबिनेट की बैठक होगी। इसके साथ कल होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द किए जाएंगे। डॉ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। डॉ. मनमोहन लंबे समय से अस्वस्थ थे। गुरुवार को रात आठ…

Read More

मेरा कोई मिशन नहीं है, मिशन यही है कि जनता का सेवा करूं: रघुवर दास ओडिशा और मिजोरम के राज्यपाल शपथ लेंगे उसके बाद रघुवर दास फिर से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता लेंगे जमशेदपुर। ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास शुक्रवार को अपने शहर जमशेदपुर पहुंचे। भाजपा कार्यकतार्ओं और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। रघुवर दास ने प्रेस से कहा कि प्रभु जगन्नाथ की पावन धरती ओड़िशा मेरा कर्म क्षेत्र रहा है और आज महाप्रभु जगन्नाथ की इच्छा से ही मैं फिर अपने जन्मभूमि और कर्मभूमि में वापस लौटा हूं। उन्होंने कहा कि एक राज्यपाल के रूप में मेरा…

Read More

कोटपूतली (राजस्थान)। कोटपूतली के किरतपुरा के बड़ियाली की ढाणी में पांच दिन से चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। तीन वर्षीय चेतना 23 दिसंबर को 700 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई थी। वह 120 फीट की गहराई में फंसी हुई है। रेस्क्यू ऑपरेशन की अब तक की विफलता से परिवार और ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। अब तक बोरवेल के समानांतर 170 फीट गहरा गड्ढा खोदा जा चुका है। इसमें पाइप डालकर रैट माइनर्स को नीचे उतारा जाएगा। रैट माइनर्स इस गड्ढे से बोरवेल तक 20 फीट लंबी सुरंग खोदकर चेतना तक पहुंचने…

Read More

रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक सुधारों के लिए उन्हें सदैव याद किया जायेगा। डॉ मनमोहन सिंह ने वित्त मंत्री के रूप में देश में आर्थिक उदारीकरण का दौर प्रारंभ किया। उसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में देश में आर्थिक सुधारों की दिशा में कई उल्लेखनीय कार्य किये। आर्थिक नीतियों व वित्तीय मामलों में वह अपनी छाप जनमानस के बीच छोड़ गये हैं। उनकी दूरदर्शी सोच से किये गये कार्य सदैव हमें प्रेरणा देते रहेंगे। उनकी…

Read More

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक जताया है। संघ ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ. सिंह के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने एक्स हैंडल पर शोक संदेश जारी किया है। इसमें सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले को उद्धृत करते हुए लिखा गया, ”भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और देश के वरिष्ठ नेता डॉ. सरदार मनमोहन सिंह के निधन से पूरा देश बेहद दुखी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उनके परिवार और अनगिनत प्रियजनों और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह से बूंदाबांदी हो रही है। लुटियंस दिल्ली के मोतीलाल नेहरू रोड स्थित बंगला नंबर 3 में माहौल गमजदा है। हर आंख नम…और हर आने वाले के चेहरे पर गम की परछाइयां नजर आ रही हैं। तीन एकड़ के भूखंड वाले इस विशाल टाइप-आठ बंगले में पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से रात करीब एक बजे पहुंचा है। तीन, मोतीलाल नेहरू रोड करीब 10 वर्ष तक प्रख्यात अर्थशास्त्री और पूर्व प्रधानमंत्री सिंह का आवास रहा। 92 वर्ष की आयु में…

Read More