Author: shivam kumar

नई दिल्ली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन आज शुरुआती कारोबार के दौरान घरेलू शेयर बाजार में तेजी नजर आ रही है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। पहले 20 मिनट के कारोबार में मामूली उतार चढ़ाव का सामना करने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से शेयर बाजार ने तेजी पकड़ ली। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.69 प्रतिशत और निफ्टी 0.75 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से बजाज ऑटो, टाटा मोटर्स, डॉ रेड्डीज…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान सांकेतिक गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में छुट्टी होने की वजह से पिछले सत्र के दौरान कोई कारोबार नहीं हुआ। वहीं एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर मजबूती नजर आ रही है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.04 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 6,037.59 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक…

Read More

लातेहार। सदर थाना क्षेत्र के उलगाड़ा गांव निवासी वार्ड सदस्य बाल गोविंद साहू की हत्या झारखंड संघर्ष जनमुक्ति मोर्चा के नक्सलियों ने गुरुवार रात धारदार हथियार से मारकर कर दी। बाल गोविंद साहू उलगाड़ा गांव में औरंगा नदी पर बना रहे पुल निर्माण कार्य में मुंशी का काम भी करते थे। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात बाल गोविंद साहू पुल निर्माण कार्य के साइडिंग पर ही रुके हुए थे। इसी दौरान रात में लगभग 8 से 10 की संख्या में हथियारबंद नक्सली वहां पहुंचे और बाल गोविंद साहू को कब्जे में लेकर नदी के किनारे ले गए। वहां बाल…

Read More

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने रेप और हत्या मामले में एकमात्र गवाह के बयानों में विरोधाभास को देखते हुए निचली अदालत द्वारा दी गई सजा को रद्द करते हुए मिथिलेश कुमार सिंह और सुनील चौबे को बरी कर दिया। हाईकोर्ट रेप और हत्या के एक कथित मामले में दोषसिद्धि के एक ही निर्णय से उत्पन्न दो आपराधिक अपीलों पर सुनवाई कर रहा था, जहां सूचक पीड़ित महिला की पुत्री थी। उसने अपने प्रारंभिक बयान और विरोध याचिका में जिन व्यक्तियों का नाम लिया था, उनके बीच विसंगति थी। अपने फैसले में हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस आनंद सेन और जस्टिस गौतम कुमार…

Read More

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह नहीं रहे। गुरुवार रात दिल्ली के एम्स में उनका निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे। गुरुवार रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। उन्हें रात 8:06 बजे एम्स के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया। हालांकि, डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका। रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कांग्रेस समेत अन्य दिग्गज नेताओं का एम्स में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। मनमोहन सिंह देश के ऐसे प्रधानमंत्री रहे, जो सबसे ज्यादा शिक्षित थे। प्रखर अर्थशास्त्री थे और प्रधानमंत्री के पद तक पहुंचने वाले…

Read More

नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह (92 साल) की गुरुवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर है। इस बीच कर्नाटक के बेलगावी में चल रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) मीटिंग रद्द कर दी है। साथ ही 27 दिसंबर को होने वाले सभी प्रोग्राम भी रद्द कर दिए गए हैं। राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बेलगावी से दिल्ली रवाना हो गए हैं। एम्स के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। प्रियंका गांधीा एम्स…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रगति यात्रा के दौरान शिवहर जिले में 187 करोड़ रुपये की लागत से 231 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने पिपराही प्रखंड के मेसौढा ग्राम पंचायत में 130.33 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन के शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण कर महिला सभाकक्ष, पुस्तकालय और सरपंच कार्यालय आदि का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां बहुत सुंदर ढंग से पंचायत सरकार भवन का निर्माण हो गया है, जिससे लोगों को काफी फायदा…

Read More

नवादा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवादा से लोकसभा सांसद विवेक ठाकुर ने आज यहां कहा कि नवादा के हरदिया में 10 वर्षों से लंबित पावर प्लांट स्थापित होगी। वे गुरुवार को नवादा परिसदन में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। सांसद ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना जो बीते 10 साल से अटकी हुई कार्य को फिर से 2024 में ऊपर किया गया है। उन्होंने कहा कि आज 26 दिसंबर को एनटीपीसी के इंजीनियर न्यूक्लियर पावर प्लांट का हरदिया डैम का निरीक्षण करने पहुंच गए हैं। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो आने वाले दिनों…

Read More

भागलपुर। वीर बाल दिवस को लेकर गुरुवार को भागलपुर के बिहपुर प्रखंड स्थित एनडीए कार्यालय में एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद साहिबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। मंडल भाजपा के दक्षिणी व उत्तरी अध्यक्ष क्रमश: दिलीप मेहता और ब्रजेश चौधरी के संयोजन में कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता प्रो.गौतम कुमार ने किया। इस मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि अपने धर्म से विचलित होने से मना करने पर आज ही के दिन गुरू गोविंद सिंह के दोनों पुत्र साहिबजादा जोराबर सिंह व साहिबजादा फतेहसिंह दीवार में जिंदा चुनवा दिए जाने के कारण शहीद हो…

Read More

हुगली। हुगली जिले के बालागढ़ थानांतर्गत गुप्तिपाड़ा के बांधागाछी इलाके के लापता कपड़ा व्यवसायी का शव गुरुवार को नदिया जिले के शांतिपुर के तारापुर गंगा घाट के पास जंगल में लटकता हुआ पाया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृत युवक समर दास पेशे से व्यवसायी थे। उनका फैब्रिक, वुडवर्क पर एप्लिक डिज़ाइन का भी व्यवसाय है। मृतक के परिवार सूत्रों के अनुसार, गत 23 दिसंबर की सुबह समर व्यापार के सिलसिले में शांतिपुर गये थे। जब वह वापस नहीं लौटे और उनसे फोन पर भी संपर्क नहीं हो पाया, तो उनके परिजनों ने बालागढ़ थाने में उनके गुमशुदगी की रिपोर्ट…

Read More

कोलकाता। बांग्लादेश की जेल में बंद इस्कॉन के संन्यासी चिन्मय प्रभु के वकील रवींद्र घोष को कोलकाता इस्कॉन ने अपना समर्थन दिया है। कोलकाता इस्कॉन के वाइस प्रेसिडेंट राधारमण दास ने गुरुवार को रवींद्र घोष से उनके घर पर मुलाकात की और उनके संघर्ष की सराहना की। इस दौरान रवींद्र घोष ने बताया कि वह स्वस्थ रहे तो 2 जनवरी को बांग्लादेश की अदालत में उपस्थित रहेंगे, जहां चिन्मय प्रभु का मामला चल रहा है। रवींद्र घोष, जो इन दिनों इलाज के लिए पश्चिम बंगाल में हैं, चिन्मय प्रभु के लिए अदालत में लड़ाई लड़ रहे हैं। उनका कहना है…

Read More