रांची। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 26 जुलाई से शुरू होगा। इसे लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। मानसून सत्र 26 जुलाई से शुरू हो रहा है। सत्र को लेकर रांची पुलिस ने सुरक्षा की तैयारियां पूरी कर ली है। इस दौरान सड़क से लेकर विधानसभा तक सुरक्षा के लिए एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने गुरुवार को बताया कि विधानसभा सत्र के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पूरे परिसर के चारों ओर चार लेयर का सुरक्षा घेरा बनाया गया है। लगभग 1000 जवानों के साथ 15 इंस्पेक्टर और…
Author: shivam kumar
रांची। भाजपा छोड़ कांग्रेस के टिकट पर हजारीबाग से चुनाव लड़े विधायक जेपी पटेल के साथ पार्टी लाइन के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले विधायक लोबिन हेंब्रम की सदस्यता रद्द कर दी गयी है। स्पीकर कोर्ट ने गुरुवार को यह फैसला सुनाया। दोनों विधायकों की सदस्यता रद्द 26 जुलाई से मानी जायेगी। लोबिन हेंब्रम और जेपी पटेल के दलबदल मामले की सुनवाई स्पीकर रवींद्रनाथ महतो के न्यायाधिकरण में बुधवार को पूरी हो गयी थी। स्पीकर ने लगातार दो दिन दोनों पक्षों को सुना और बुधवार को फैसला सुरक्षित रख लिया। स्पीकर ने दोनों विधायकों के मामले में वादी और प्रतिवादी से…
-मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा प्रदान करें: हेमंत रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को रिम्स के ट्रोमा सेंटर एंड सेंट्रल इमरजेंसी वार्ड पहुंचकर भर्ती झामुमो गिरिडीह जिला सचिव महालाल सोरेन से मुलाकात की। उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने महालाल सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने महालाल सोरेन को चिकित्सा सेवा दे रहे डॉक्टर्स से उनके बेहतर इलाज से संबंधित बातचीत की। मौके पर मुख्यमंत्री हेमेत सोरेन ने ट्रोमा सेंटर एंड सेंट्रल इमरजेंसी वार्ड में इलाजरत अन्य मरीजों से भी मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा। इलाजरत सभी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य…
काठमांडू। त्रिभुवन विमानस्थल पर बुधवार को सौर्य एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में एकमात्र जिन्दा बचे पायलट कैप्टन मनीष शाक्य का इस समय काठमांडू मेडिकल कॉलेज (केएमसी) के आईसीयू में उपचार हो रहा है। बुरी तरह से जख्मी होने के कारण कल ही उनका ऑपरेशन भी किया गया।केएमसी के डॉक्टरों से बातचीत में उन्होंने गुरुवार को दुर्घटना के बारे में जानकारी दी है। उनके मुताबिक उड़ान भरने के तत्काल बाद सौ फीट की ऊंचाई पर विमान आउट ऑफ कंट्रोल हो गया था, जिसके बाद विमान तेजी से नीचे जमीन पर गिर गया और आग लग गई। रीढ़ की हड्डी का…
रांची। रांची के पिठौरिया स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी इश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र स्थित विश्व ज्योति धाम में गुरुवार को रक्षा बंधन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था की संचालिका बीके राजमती ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व को समझाते हुए संदेश दिया। परमात्मा को याद करने की विधि भी बतायी। उन्होंने रक्षाबंधन के बारे में बताया कि यह रक्षा सूत्र मन, वचन, कर्म की पवित्रता और प्रतिज्ञा का सूचक है। सभी बहन अपने भाइयों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर ईश्वर से उसके उज्ज्वल भविष्य और मंगल की कामना करती हैं। मौके पर रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, जय श्रीवास्तव,…
-गोड्डा क्षेत्र में 100 आदिवासी मुखिया, लेकिन पति मुस्लिम -हिंदू गायब हो जायेंगे, झारखंड में एनआरसी लागू हो रांची। लोकसभा में गुरुवार को सांसद निशिकांत दुबे के बयान से हलचल मच गया। भाजपा सांसद ने देश में लगातार घट रही हिंदू आबादी को लेकर सवाल उठाया। श्री दुबे ने संसद के मानसून सत्र में एनआरसी लागू करने की मांग की। कहा कि जिस क्षेत्र से आता हूं, वह संताल परगना है। जब 2000 में संताल परगना बिहार से अलग होकर झारखंड का हिस्सा बना, तो उस समय संताल परगना में आदिवासियों की आबादी 36 फीसदी थी। आज आदिवासी आबादी 26…
रांची। गिरिडीह के राजकीय कन्या मध्य विद्यालय पचंबा में विद्यार्थियों के लिए गुरुवार को खुशियों भरा दिन रहा। जहां सरकारी योजना उन्नति का पहिया के तहत बतौर मुख्य अतिथि विधायक कल्पना सोरेन ने नि:शुल्क साइकिल का वितरण किया। वहीं दूसरी ओर साइकिल मिलने की खुशी सामूहिक रूप से साइकिल की घंटी बजाकर जाहिर की और विधायक कल्पना सोरेन का आभार जताया। छात्रा-छात्राएं मन लगाकर पढ़ाई करें, साइकिल से स्कूल आने-जाने में सहूलियत हो, इसे लेकर ही झारखंड सरकार ने उन्नति का पहिया कार्यक्रम की शुरूआत की है। उन्नति के पहिया योजना के तहत नि:शुल्क साइकिल प्रदान की जा रही है,…
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि गलतफहमी पालकर कितने दिन आंखें बंद रखेंगे। उठिये, जागिये महाराज, देखिये आपके पीछे अब कोई नहीं बचा है। थोड़ी सी भी मर्यादा और इंसानियत बची हो, तो नामजद सहायक पुलिसकर्मियों का नाम एफआइआर से वापस लें। चाहे आप अपनी हड्डियों का बचा पूरा दम भी क्यों न लगा लें। अधिकारों के मिलने तक, मांगों के पूरा होने तक यह संघर्ष अनवरत चलता रहेगा, यह बिगुल हरदम बजता रहेगा। बाबूलाल मरांडी गुरुवार को एक्स पर लिखा कि हेमंत सोरेनजी, आपने तो जमानत पर…
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मेडिकल नीट यूजी-पीजी परीक्षा को समाप्त कर पुरानी व्यवस्था बहाल किए जाने की मांग की है। मायावती ने एक्स पर लिखा कि आल-इण्डिया नीट-यूजी परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर स्वाभाविक तौर पर सड़क से लेकर संसद और सुप्रीम कोर्ट तक में यह मामला गर्माया रहा। अब नतीजा चाहे जो भी हो लेकिन लाखों परीक्षार्थियों व उनके परिवार वालों को इसको लेकर हुआ दुःख-दर्द व मानसिक पीड़ा हमेशा सताएगी। उन्होंने कहा कि सरकार मेडिकल की इतनी अहम परीक्षा सही से कराने के मामले में देश को अश्वस्त कर पाने में अभी…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ( डीजीपी ) प्रशांत कुमार ने भीड़ प्रबंधन और भगदड़ से बचाव के लिए एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) जारी की है। एसओपी के तहत अब यूपी में जिला, रेंज और जोन स्तर पर अलग-अलग इंटिग्रेटेड सिस्टम (एकीकृत प्रणाली) बनेगी। डीएम, सीएमओ, सिविल डिफेंस, फायर बिग्रेड और स्थानीय पुलिस के स्तर पर नियमित रूप से इंटिग्रेटेड सिस्टम को अपडेट किया जाएगा। हाथरस में सत्संग भगदड़ जैसी घटना दोबारा न हो, इसका प्रयास किया जाएगा। डीजीपी ने कहा कि कार्यक्रमों की परमिशन देने वाले अधिकारी और स्थानीय पुलिस पहले से चेक करें कि कार्यक्रम स्थल पर…
-फतेहपुर जिले की जहानाबाद विधानसभा से चुने गये तीन बार विधायक फतेहपुर। जिले मे गुरुवार बीती रात लम्बी बीमारी के चलते जहानाबाद विधानसभा के तीन बार विधायक रह चुके मदन गोपाल वर्मा का निधन हो गया। गुरूवार सुबह उनका पार्थिव शव पैतृक गांव बकियापुर लाया गया जहां क्षेत्र के उनके शुभचिंतकों व परिचितों ने पार्थिव शव पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। बता दें कि मदन गोपाल वर्मा का जन्म जिले की बिन्दकी विधानसभा के गांव बकियापुर मजरे विध्नपुर में 01 फरवरी सन् 1958 में हुआ था। उनके पिता का नाम भगवानदीन था। उनकी शादी मात्र चौदह वर्ष में सन् 1972 में…