Author: shivam kumar

पटना। बिहार में उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती सीवान-सारण जिले में अबतक संदिग्ध अवस्था में 24 लोगों की मौत हो गई है। सीवान के पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने गुरुवार सुबह बताया कि सीवान सिविल सर्जन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 20 लोगों की मौत हुई है। जबकि 4 लोगों की मौत की पुष्टि सारण जिले के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने की है। मृतकों की संख्या बढ़ने का अंदेशा है। बीमार व उनके स्वजन खुलकर मंगलवार रात जहरीली शराब के सेवन की बात कह रहे हैं। जबकि दोनों जिलों के डीएम व एसपी संदिग्ध पेय पदार्थ का सेवन मान…

Read More

-वर्ष 2001 के विनाशकारी भूकंप के बाद आते रहते हैं छोटे-बड़े भूकंप के झटके भुज। कच्छ जिले के कई क्षेत्रों में गुरुवार तड़के भूकंप के झटके आने से लोगों में दहशत फैल गई। भूकंप का केन्द्र कच्छ जिले के खवडा से 47 किलोमीटर दूर था। सिस्मोलॉजी विभाग के अनुसार रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4 दर्ज की गई है। गुरुवार तड़के 3 बज कर 54 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए जिससे कई क्षेत्रों में दहशत फैल गई। हालांकि इससे किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार कच्छ में महीने के…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुटूपालू घाटी में गुरुवार को एक पाइप लदा ट्रेलर पलट गया। इस हादसे में राष्ट्रीय राजमार्ग 33 घंटो जाम रहा। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस घाटी में पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को किनारे करने का प्रयास किया। इस सड़क हादसे में ट्रेलर पर लदा पाइप पूरे सड़क पर बिखर गया था, जिसे हटाने में कई घंटे लगे। रामगढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि रांची की ओर से हजारीबाग की तरफ जा रहा ट्रेलर घाटी में असंतुलित हो गया और पलट गया। इस हादसे में वाहन चालक को भी हल्की चोटें…

Read More

मनरेगा आयुक्त ने सभी उपायुक्त और डीडीसी को लिखा पत्र रांची। मनरेगा आयुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल ने मनरेगा अंतर्गत संविदा पर कार्यरत सभी क्षेत्रीय मनरेगा कर्मियों के हड़ताल अवधि के मानदेय का भुगतान करने का निर्देश सभी उपायुक्त और उप विकास आयुक्तों को दिया है। यह आदेश 15 अक्टूबर को ही दिया गया है। मनरेगा आयुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल ने कहा है कि दिनांक 8 अक्टूबर को ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी और मनरेगा कर्मचारी संघ के बीच बनी सहमति के आधार पर सभी मनरेगा कर्मियों के हड़ताल अवधि का मानदेय बकाया का भुगतान करना अधिकारी सुनिश्चित करें। बता…

Read More

दुमका। झारखंड विधानसभा के चुनाव की तिथि घोषित होने के बावजूद अभी तक झारखंड के प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है। लगभग 36 घंटे से सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक भाजपा के प्रत्याशियों की सूची वायरल हो रही है। वायरल सूची के आधार पर उपराजधानी दुमका के चौक चौराहों पर चर्चा तेज हो गई है। चाय की चुस्की के साथ जीत हार का समीकरण बनाया और बिगड़ा जा रहा है। अमूमन चुनाव के वक्त दो अलग-अलग राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और समर्थक के बीच तीखी नोंक-झोंक और मारपीट की घटना भी घटित…

Read More

रांची। एनडीए में सीटों के बंटवारे से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध सामने आने लगा है। इचागढ़ सीट आजसू के खाते में जाने की संभावना को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुल कर नाराजगी जतायी। इचागढ़ से सैकड़ों की संख्या में पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ना केवल प्रदेश कार्यालय के समक्ष नारेबाजी की, बल्कि प्रदेश नेतृत्व से इस तरह का समझौता नहीं करने की अपील भी दी। इस दौरान नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के द्वारा इचागढ़ सीट को आजसू के खाते में नहीं देने की अपील करते हुए इस पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया। इचागढ़ से आये…

Read More

हैदराबाद। तेलंगाना पुलिस ने एक करोड़ की इनामी महिला नक्सली कल्पना उर्फ सुजाता को गिरफ्तार कर लिया है। 60 वर्षीया सुजाता विभिन्न राज्यों में हुए बड़े नक्सली हमलों में शामिल रही है। वह नक्सली कमांडर कोटेश्वर राव उर्फ किशनजी की विधवा है, जो 2011 में पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में मुठभेड़ में मारा गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार पहचान छुपा कर यहां आई इनामी महिला नक्सली कल्पना उर्फ सुजाता को गुरुवार सुबह खम्मम के अस्पताल जाते समय गिरफ्तार कर लिया गया। उसके साथ मोना बाई, पदमा और झांसीबाई को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस सुजाता से पूछताछ कर रही…

Read More

जामताड़ा के साइबर अपराधियों पर शक आजाद सिपाही संवाददाता जामताड़ा। पशुपालन विभाग में संयुक्त सचिव के पद से सेवानिवृत्त डॉ रजनी पुष्पा सिंकू के बैंक अकाउंट से साइबर अपराधियों ने 10 लाख पांच हजार रुपये निकाल लिये। घटना 15 अक्टूबर की है। साइबर अपराधियों ने स्टेट बैंक आॅफ इंडिया के अकाउंट से यह ठगी की है। इसमें जामताड़ा के साइबर अपराधियों के हाथ होने का शक है। पीड़िता जामताड़ा के वर्तमान एसपी की बहन हैं। जामताड़ा के साइबर अपराधियों ने ही इस ठगी की घटना को अंजाम दिया है। गुरुवार को सीआइडी मुख्यालय में पीड़िता ने अपना बयान भी दर्ज…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर )जिले के चकुलिया प्रखंड के जमुआ पंचायत की इंदबनी गांव में गुरुवार की सुबह जंगली हाथियों के झुंड ने एक व्यक्ति को पटक कर मार डाला। मृतक की शिनाख्त देवाशीष मुंडा (30) के रूप में हुई है। देवाशीष अपनी दुकान के पीछे सुबह शौच के लिए निकला था। इसी दौरान जंगली हाथी ने उस पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार देवाशीष अपने गांव में ही सड़क किनारे दुकान चलाता था। गुरुवार को सुबह वह शौच के लिए अपनी दुकान के पीछे गया था। दुकान के पीछे जंगली हाथियों का झुंड था। हाथियों को देख…

Read More

रांची। करवा चौथ पर्व 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखेंगी। रात को चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजन करेंगी। मंदिरों सहित कई स्थानों पर महिलाएं सामूहिक पूजन करेंगी। करवा चौथ उद्यापन के आयोजन भी होंगे। रविवार को तड़के से करवा चौथ का व्रत शुरू हो जाएगा। शाम 7.40 बजे चंद्रोदय का समय है। इसके बाद व्रती महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य अर्पण करेंगी और चलनी से चंद्रमा और पति को देखकर उनके ही हाथों से जल ग्रहण कर व्रत तोड़ेंगी। पंडित मनोज पांडेय ने गुरुवार को बताया कि इस बार…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले के घाटशिला के गालूडीह थाना क्षेत्र में स्थित केसरपुर चेक पोस्ट पर गुरुवार को वाहन जांच के दौरान पुलिस ने तीन पिकअप वैन से 5 लाख 85 हजार रुपये बरामद किए गए। ये वाहन पश्चिम बंगाल से झारखंड की ओर जा रहे थे। गाड़ियों में से एक, (जेएच05डीसी 5692) से 2.39 लाख रुपये, दूसरी (जेएच05 एयू 1797 )से 1.10 लाख रुपये और तीसरे वाहन ( डब्लू बी 67 ए 1248) से 2.36 लाख रुपये मिले। इस जांच के दौरान एएसआई जितेंद्र कुमार, मजिस्ट्रेट कुणाल कुमारऔर पुलिस टीम मौजूद थे। जब्त राशि की सूचना गालूडीह…

Read More