रांची। पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और ग्रामीण विकास विभाग के निलंबित इंजीनियर इन चीफ बीरेंद्र राम से जुड़े टेंडर घोटाला के दो मामलों को एक साथ टैग कर दिया गया है। रांची के प्रीवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट की विशेष कोर्ट में गुरुवार को इस केस की आरोपी राजकुमारी देवी और बीरेंद्र राम के पिता गेंदा राम सशरीर कोर्ट में उपस्थित हुए। सुनवाई के दौरान सभी आरोपियों को पुलिस पेपर सौंप दिया गया। अब न्यायालय चार्ज फ्रेम की प्रकिया शुरू करेगा। दरअसल, झारखंड में टेंडर घोटाला के जरिए मनी लांड्रिंग की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी इडी कर रही है। इस…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मानसून सत्र 26 जुलाई से शुरू हो रहा है। सत्र को लेकर रांची पुलिस ने सुरक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस दौरान सड़क से लेकर विधानसभा तक सुरक्षा के लिए एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने गुरुवार को बताया कि विधानसभा सत्र के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पूरे परिसर के चारों ओर चार लेयर का सुरक्षा घेरा बनाया गया है। लगभग 1000 जवानों के साथ 15 इंस्पेक्टर और 06 डीएसपी रैंक के अधिकारी…
रांची। लैंड स्कैम केस के आरोपी राजकुमार पाहन गुरुवार को रांची प्रीवेंशन आॅफ मनी लांड्रिंग एक्ट की विशेष कोर्ट में सशरीर उपस्थित हुआ। उसके खिलाफ कोर्ट ने समन जारी किया था। कोर्ट में उपस्थित होने के बाद कोर्ट ने उसे एक लाख का निजी मुचलका भरने का निर्देश दिया। दरअसल लैंड स्कैम केस में प्रॉसिक्यूशन कंप्लेन दायर की गयी है, जिस पर कोर्ट ने संज्ञान भी लिया। इस केस के प्रमुख आरोपी बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मचारी भानु प्रताप समेत अन्य फिलहाल बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में बंद हैं। कोर्ट द्वारा संज्ञान लिये जाने के बाद आर्किटेक्ट…
रांची। झारखंड अलग राज्य के गठन के लिए आंदोलन करने वाले आंदोलनकारियों को बकाया पेंशन का भुगतान किया जायेगा। यह बकाया पेंशन रांची, जामताड़ा, लातेहार, चतरा और गढ़वा जिले के आंदोलनकारियों या उनके आश्रितों को मिलेगा। इसको लेकर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने गुरुवार को तीस लाख की राशि आवंटित की है। इसको लेकर गृह सचिव ने आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि संबंधित जिले के डीसी भुगतान से पूर्व सुनिश्चित करेंगे कि राज्य सरकार की ओर से चिह्नित आंदोलनकारियों को राशि का भुगतान किया जाये। जिन जिलों के लिए राशि आवंटित की गयी…
-रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का निर्देश रांची। हाइकोर्ट ने पार्किंग और अन्य जगहों पर जलजमाव पर नाराजगी जतायी है। नये हाइकोर्ट बिल्डिंग से संबंधित एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने गुरुवार को आदेश दिया कि झारखंड हाइकोर्ट परिसर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम इंस्टॉल किया जाये। इसको लेकर अदालत ने राज्य सरकार को भी रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने यह भी कहा है कि लंबे अरसे से हाइकोर्ट के नये परिसर के निर्माण की मांग हो रही थी। इतनी बड़ी रकम से बड़े प्रोजेक्ट के निर्माण पूरे होने के बावजूद अगर इस तरह…
रांची। देवघर श्रावणी मेला में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी को छुट्टी के लिए अब एसपी कार्यालय का चक्कर नही लगाना होगा। अब मेला में तैनात कर्मियों को ओपी-टीओपी प्रभारी ही अवकाश स्वीकृत करेंगे। छुट्टी के लिए पुलिसकर्मी ड्यूटी छोड़ एसपी कार्यालय के आसपास घूमते रहते हैं। इस वजह से अपनी ड्यूटी से भी गायब रहते हैं। देवघर एसपी ने इसे गंभीरता से लिया। इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया गया। जारी आदेश के मुताबिक राजकीय श्रावणी मेला के दौरान प्राय: ऐसा देखा जाता है कि ओपी-टीओपी में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी काफी संख्या में प्रतिदिन कार्यालय में अवकाश…
नई दिल्ली। भारत आखिरकार गुरुवार को अपनी पेरिस ओलंपिक यात्रा की शुरुआत करेगा, जिसमें दीपिका कुमारी और तरुणदीप राय के नेतृत्व वाली तीरंदाजी टीम लेस इनवैलिड्स में रैंकिंग राउंड में पदक के लिए अपना पहला शॉट लगाएगी। लंदन ओलंपिक 2012 के बाद पहली बार, भारत छह तीरंदाजों की अपनी पूरी टीम उतारेगा, जो पुरुष टीम/व्यक्तिगत, महिला टीम/व्यक्तिगत और मिश्रित टीम श्रेणियों में सभी पांच पदक स्पर्धाओं में चुनौती पेश करेगा। इस ओलंपिक के दौरान भारतीय तीरंदाजी कितनी आगे तक जा सकती है, इसके लिए यह दौर महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि छह तीरंदाजों में से प्रत्येक के लिए 72 तीरों से अधिक…
रीगा। प्रधान मंत्री इविका सिलिना ने बुधवार को कहा कि लातविया की रूसी ओलंपिक एथलीटों को शेंगेन क्षेत्र में प्रवेश से वंचित करने की कोई योजना नहीं है। राष्ट्रपति एडगर्स रिंकेविक्स के साथ बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए सिलिना ने कहा कि पेरिस ओलंपिक खेलों में रूसी एथलीटों का प्रवेश आयोजकों की जिम्मेदारी है, हालांकि लातविया ने खेलों में रूसी एथलीटों की भागीदारी पर ध्यान आकर्षित किया है। पिछले दिसंबर में, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के कार्यकारी बोर्ड ने सख्त पात्रता शर्तों के तहत पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों में व्यक्तिगत तटस्थ एथलीटों (एआईएन) की भागीदारी को मंजूरी…
नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक खेलों की टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए ड्रा बुधवार को निकाला गया। भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा पेरिस 2024 ओलंपिक में महिला एकल स्पर्धा के शुरुआती दौर में ग्रेट ब्रिटेन की 18 वर्षीय अन्ना हर्से से भिड़ेंगी। आगामी संस्करण के लिए 18वीं वरीयता प्राप्त बत्रा ने महिला एकल में टोक्यो 2020 के तीसरे दौर में जगह बनाई। रियो 2016 में पदार्पण के बाद ग्रीष्मकालीन खेलों में यह उनकी लगातार तीसरी उपस्थिति होगी। अन्ना हर्से ओलंपिक में पदार्पण करेंगी। इस बीच, पेरिस 2024 में महिला एकल में 16वीं वरीयता प्राप्त श्रीजा अकुला अपने 64वें राउंड के…
रांची। अंकुरम आइवीएफ ने गुरुवार को एक विशेष कार्यक्रम के तहत विश्व आइवीएफ दिवस और विश्व भ्रूण विज्ञान दिवस मनाया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व अंकुरम आइवीएफ के विशेषज्ञ डॉ रूही श्रीवास्तव और डॉ राजनारायण साहू ने किया। डॉ रूही श्रीवास्तव ने आइवीएफ और भ्रूण विज्ञान में नवीनतम शोध और तकनीकी सुधारों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे इन नवाचारों ने अनगिनत जोड़ों के लिए माता-पिता बनने के सपने को साकार किया है। डॉ राजनारायण साहू ने भ्रूण विज्ञान के महत्व और किसी भी आइवीएफ प्रक्रिया की सफलता में भ्रूण वैज्ञानिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। 1978 में दुनिया…
-धनबाद और जमशेदपुर को 100=100 और रांची को 75 अंक मिले -नगर विकास सचिव ने केंद्र को बताया, पिछले नहीं मिली राशि रांची। झारखंड के शहरी विकास और आवास सचिव अरवा राजकमल ने भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय दिल्ली में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम की 7वीं संचालन समिति की बैठक में भाग लिया। वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए चयनित शहरों में झारखंड के तीन शहर हैं, रांची, धनबाद और जमशेदपुर। सचिव ने इस मुद्दे को उठाया कि झारखंड के लिए 2023-24 में कोई फंड जारी नहीं किया गया है और 2024-25 में फंड के लिए…