Author: shivam kumar

दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी-बड़ी चुनावी घोषणाएं कर रहे हैं। एक बार फिर अरविंद केजरील ने एक और चुनावी वादा किया है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हम 24 घंटे साफ पानी देंगे। प्लांट लगाकर अमोनिया को हटाएंगे। वहीं ढाई हजार ट्यूबवेल लगाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राजेंद्र नगर विधानसभा की एक कॉलोनी में आज से 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू हो रही है। इसे जल्द ही पूरी दिल्ली में शुरू किया जाएगा। इससे पहले भी केजरीवाल ने तीन बड़ी घोषणाएं की हैं।…

Read More

प्रयागराज। महाकुंभ 2025 के ऐतिहासिक आयोजन के दौरान उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने इन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के नेतृत्व में एजुकेट गर्ल्स, बैंक ऑफ बड़ौदा, और शिव नडार फाउंडेशन के सहयोग से ‘विद्या कुंभ’ की शुरुआत की है। यह जानकारी मंगलवार को प्रयागराज के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि सरकार के इस पहल का उद्देश्य श्रमिक परिवारों के बच्चों को निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। सरकार के…

Read More

लखनऊ। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर इन दिनों सत्ता पक्ष व विपक्ष में आरोप प्रत्यारोप की राजनीति चल रही है। सभी दल अपने आपको बाबा साहब का हितैषी होने का दावा कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि सपा बसपा और कांग्रेस ने बाबा साहेब के आदर्शों का बार-बार अपमान किया है। उप मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा कि भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने अपना जीवन दलितों, पिछड़ों और वंचितों के अधिकारों के लिए समर्पित किया, लेकिन सपा, बसपा और कांग्रेस ने उनके विचारों का इस्तेमाल…

Read More

मीरजापुर। महाकुंभ 2025 के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इन ट्रेनों में से 14 का ठहराव मिर्जापुर, विंध्याचल और चुनार स्टेशनों पर सुनिश्चित किया गया है। प्रमुख तिथियों पर चलने वाली ये ट्रेनें प्रयागराज कुंभ में यात्रियों को आसानी से पहुंचाने में सहायक होंगी। रेलवे पीआरओ रागिनी सिंह ने बताया कि मैसूर-दानापुर एक्सप्रेस तीनों स्टेशनों पर रुकेगी। यह ट्रेन मिर्जापुर में सुबह 3:13 बजे और चुनार में 4:05 बजे रुकेगी। वापसी के दौरान चुनार में सुबह 7:00 बजे और मिर्जापुर में 7:30 बजे ठहरेगी। कामाख्या-टूंडला विशेष ट्रेन मिर्जापुर में…

Read More

रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य की 108 एंबुलेंस सेवा पर सवाल खड़े किये हैं। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा, जो आपातकालीन चिकित्सा सहायता के लिए जनजीवन का अहम हिस्सा है, गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। मरांडी ने लिखा है कि एंबुलेंस के रिस्पांस टाइम में भारी देरी हो रही है। शहरों में औसतन 25 मिनट और ग्रामीण इलाकों में 40 मिनट का समय लगना तय है लेकिन वास्तविकता इससे भी ज्यादा चिंताजनक है। कई बार कॉल करने के 60 मिनट बाद…

Read More

रांची। राजधानी रांची सहित राज्य के अन्य हिस्सों में मंगलवार सुबह कोहरे के साथ आंशिक रूप से बादल छाये रहे। हवा भी लगातार चल रही है। पूर्वानुमान है कि 25, 26 और 27 दिसंबर को सुबह में कोहरा छाया रहेगा। धीरे-धीरे मौसम साफ होगा। इसके बाद 28 दिसंबर को राज्य में आंशिक बादल छाये रहेंगे। साथ ही उत्तर पश्चिमी तथा निकटवर्ती उत्तरी भागों में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने की संभावना है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह जमशेदपुर…

Read More

भागलपुर। भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर मंगलवार की अहले सुबह मिनी हाईवा और ट्रक के बीच टक्कर हो गई‌। इस घटना में मिनी हाईवा विक्रमशिला पुल पर रेलिंग को तोड़ते हुए चढ़ गया। गनीमत रहा कि मिनी हाइवा नदी में नहीं गिरा। घटना के बाद से जाम जैसे स्थिति बनी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेन की मदद से रेलिंग से उतार लिया‌। घटना के बाद से विक्रमशिला सेतु पर पांच घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। बताया जा रहा है कि भागलपुर के तरफ से जा रहे गिट्टी…

Read More

चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम सदन की बैठक में अनिल मसीह के मुद्दे पर हंगामा हो गया है। हाथापाई तक की नौबत आ गई। कांग्रेस पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी से बीजेपी पार्षदों ने धक्का मुक्की की। दरअसल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की तरफ से लगातार अनिल मसीह के पोस्टर लहराकर उन्हें वोट चोर कहा जा रहा था और इस संबंध में नारे लगाए जा रहे थे। इस पर अचानक अनिल मसीह निगम के वेल में आए और उन्होंने यह कहना शुरू कर दिया कि कांग्रेस के कई नेता, सोनिया गांधी, राहुल गांधी जमानत पर हैं। इसके बाद कांग्रेस और आम…

Read More

भागलपुर। जिले में मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के बाल्टी कारखाना चौक के समीप मंगलवार को एक गोदाम में अचानक आग लग गई। गोदाम में रखे कूड़े कचरे तथा पॉलिथीन में आग पकड़ने के बाद आग ने भयावह रूप ले लिया। स्थानीय लोगों ने काफी देर तक आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। उधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची अग्निशमन दस्ते ने काफी मशक्कत पर आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। आसपास के घरों को काफी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि…

Read More

नवादा। नवादा में मंगलवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई ।जबकि दो लोग घायल हुए हैं। मृतक की पहचान 70 वर्षीय मो सज्जाद के रूप में की गई है। जिले में कौआकोल थाना क्षेत्र के करमाटांड़ गांव का ये पूरा मामला है। दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अभिनव धीमान मौके पर पहुंचे। उन्होंने खुद स्थिति का जायजा लिया। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद है। ताकि किसी…

Read More

नई दिल्ली। खो-खो विश्व कप 2025 प्रशिक्षण शिविर दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जारी है, जो भारत के हर कोने से आए 120 युवा, जीवंत प्रतिभाओं (60 पुरुष और 60 महिला) को एकजुट कर रहा है। ये सिर्फ खिलाड़ी नहीं हैं; वे भारत के जुनून, धैर्य और आशा की धड़कन के प्रतीक हैं, जो इस पारंपरिक खेल की कहानी में एक नया अध्याय लिखने के लिए एकजुट हो रहे हैं। जम्मू और कश्मीर की शांत घाटियों से लेकर तमिलनाडु की हलचल भरी सड़कों तक, ओडिशा के लयबद्ध खेतों से लेकर गोवा के चमकते तटों तक, यह शिविर भारत की…

Read More