नई दिल्ली। इजराइल-ईरान जंग के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट जारी है। ब्रेंट क्रूड का मूल्य करीब 2.30 डॉलर प्रति डॉलर घटकर 76 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 72 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के दूसरे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 2.27 डॉलर यानी 2.93 फीसदी की गिरावट के साथ 75.19 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 2.18 डॉलर…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने सड़क दुर्घटना में मृत अधिवक्ता के परिजनों को 50 लाख 90 हजार 176 रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। साथ ही कोर्ट ने इंश्योरेंस कंपनी बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उसने मोटर दुर्घटना ट्रिब्यूनल के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें इंश्योरेंस कंपनी को सड़क दुर्घटना में मारे गये वकील के परिवार को मुआवजा देने का आदेश दिया गया था। इस मामले की सुनवाई हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुभाष चांद की कोर्ट में हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, एफआइआर,…
रांची। रांची में चार ट्रैफिक थाना और लातेहार में एक ओपी का सृजन हुआ है। इसको लेकर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने आदेश जारी किया है। रांची में जो चार नए ट्रैफिक थाने खुलेंगे उसमें खेलगांव, पंडरा, डेली मार्केट और डोरंडा में ट्रैफिक थाने खुलेंगे। इसके अलावा लातेहार जिले में बेतर ओपी का भी सृजन किया गया है। जाने कौन-कौन क्षेत्र होंगे किस ट्रैफिक थाने के अंदर खेलगांव ट्रैफिक थाना: खेलगांव चौक, बीआइटी मेसरा, विकास चौक, ओरमांझी चौक, टाटीसिलवे चौक, कोकर चौक। पंडरा ट्रैफिक थाना: पिस्का मोड़, तिलता चौक, काठीटांड़ चौक, कटहल मोड़, दलादली चौक। डेली मार्केट ट्रैफिक…
रांची। कोलकाता की घटना को लेकर जहां एक तरफ कोलकाता में डॉक्टरों का आंदोलन दां महीने से जारी है, वहीं करीब 200 घंटे से सभी डॉक्टर भूख हड़ताल पर हैं। वहीं अब इस आंदोलन ने जोर पकड़ लिया है। मंगलवार से आइएमए, जेडीएन और एफएआइएमए के आह्वान पर डॉक्टरों ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन की शुरूआत की है। इस आंदोलन का समर्थन रिम्स के जूनियर डॉक्टरों ने भी किया। मंगलवार सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक के लिए भूख हड़ताल की थी, लेकिन जेडीए रिम्स ने झारखंड में घोषित होने वाले आदर्श आचार संहिता को लेकर डब्ल्यूबीजेडीएफ (आरजी कार मामले…
नई दिल्ली। भारतीय लिबरल पार्टी (बीएलपी) अध्यक्ष डॉ. मुनीश कुमार रायजादा ने दिल्ली विधानसभा के आगामी चुनाव में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आआपा) संयोजक अरविंद केजरीवाल को चुनौती देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि केजरीवाल दिल्ली में जहां से भी मैदान में होंगे, वह वहीं से चुनाव लड़ेंगे। डॉ. रायजादा ने बताया कि उन्होंने नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र (एसी -40) में चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है, क्योंकि केजरीवाल वर्तमान में इसी क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सीधी लड़ाई भ्रष्ट लोगों को सत्ता से बाहर करने…
ढाका। बांग्लादेश में आज तड़के सड़क हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा फरीदपुर में फरीदपुर-खुलना राजमार्ग पर मलिकपुर में हुआ। दो बसों के बीच आमने-सामने की टक्कर में 27 से अधिक लोग घायल भी हो गए। ढाका ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, करीमपुर हाइवे पुलिस स्टेशन के प्रभारी एमडी सलाउद्दीन चौधरी ने कहा कि ग्रीन एक्सप्रेस नाम की एक यात्री बस ढाका के अब्दुल्लापुर से जेनाइदाह जा रही थी। वह श्यामनगर (सतखिरा) से आ रही खगराचारी परिवहन यात्री बस से टकरा गई। सभी मृतक खगराचारी परिवहन बस के यात्री हैं। उन्होंने बताया कि…
रांची। गोला गोलीकांड के दो अलग- अलग मामले में रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी को झारखंड हाइकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हजारीबाग की निचली अदालत द्वारा दी गयी सजा को चुनौती देने वाली अपील पर झारखंड हाइकोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें हाइकोर्ट की एकल पीठ ने ममता देवी को दो अलग-अलग मामले में हजारीबाग की निचली अदालत द्वारा दोषी ठहराये जाने के बिंदु पर रोक लगा दी है। इससे ममता देवी का चुनाव लड़ने का आगे का रास्ता साफ हो गया है। जिन दो मामलों में ममता देवी को दोषी ठहराते हुए सजा मिली थी, उनमें से एक…
रांची। वाणिज्यकर विभाग के पदाधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया गया है। इसकी अधिसूचना जारी की गयी है। वीरेंद्र प्रताप सिंह को राज्य कर सहायक आयुक्त नागरीय अंचल धनबाद से स्थानांतरित करते हुए राज्य कर सहायक आयुक्त नागरीय अंचल जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किया गया। मोनिका सिन्हा, राज्य कर सहायक आयुक्त अंकेक्षण इकाई धनबाद एवं संथालपरगना से स्थानांतरित करते हुए उन्हें राज्य कर सहायक आयुक्त अन्वेषण ब्यूरो रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। सुनील कुमार सिन्हा को राज्य कर सहायक आयुक्त अन्वेषण ब्यूरो धनबाद, सीताराम प्रसाद को राज्य कर पदाधिकारी पश्चिम अंचल रांची से स्थानांतरित करते हुए उनकी सेवा…
– गैलेक्सी, पनवेल के फार्महाउस और अब सेट पर भी तैनात रहेगी पुलिस मुंबई। राकांपा नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद फिल्म अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुंबई पुलिस ने सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट, पनवेल के फार्महाउस के साथ उनकी शूटिंग सेट पर भी पुलिस टीम तैनात करने का निर्णय लिया है। साथ ही सलमान खान से अपने हर दिन के प्रोग्राम पुलिस को शेयर करने को कहा गया है। फिल्म अभिनेता सलमान खान को पिछले कई महीनों से धमकी मिल रही है। गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई की ओर…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान आज और कल राजधानी इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शासनाध्यक्षों की परिषद की शिखर बैठक की मेजबानी करने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भारत के विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर को आज ही यहां पहुंचना है। वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। जियो न्यूज की खबर के अनुसार, बैठक में रूस, बेलारूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और ईरान के प्रथम उपराष्ट्रपति सहित एससीओ सदस्य देशों के प्रधानमंत्रियों और उच्च पदस्थ अधिकारियों की भागीदारी होगी। भारत के विदेशमंत्री एस जयशंकर और चीन…
रांची। रांची के हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर खाटूनरेश का विशेष उत्सव का आयोजन 16 अक्टूबर को विविध कार्यक्रमों के साथ होगा। श्री श्याम मित्र मंडल के प्रथम महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया ने मंगलवार को बताया कि खाटूधाम के श्री श्याम मंदिर की परंपरा के अनुसार ही हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में शरद पूर्णिमा उत्सव होगा। इस दिन मुख्य समारोह रात 9 बजे शुरू होगा। खाटूनरेश की अखंड पावन ज्योति प्रज्ज्वलित कर भजन-संकीर्तन होगा।
