रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने राज्य के सभी यूनिवर्सिटी के वीसी और रजिस्ट्रार को हाइकोर्ट के समक्ष 22 अक्टूबर को सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया है। घंटी आधारित शिक्षक प्रसिला सोरेन की याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने यह निर्देश दिया है। हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस डॉ एसएन पाठक की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई। सोमवार को प्रार्थी की ओर से कोर्ट में कहा गया कि राज्य के सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में घंटी आधारित शिक्षकों की एडहॉक नियुक्ति की जाती है। पूर्व में हाइकोर्ट ने कहा था कि ऐसी नियुक्ति नहीं की जानी चाहिए, जिस पर…
Author: shivam kumar
रांची। रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में कुछ ठग साधु के वेश में आये और एक महिला को उसके पुत्र पर आफत आने की बात कह कर नगद और जेवर लेकर फरार हो गये। पीड़ित महिला उषा गुप्ता ने लालपुर थाने में रविवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है। घटना रविवार की है। रविवार की सुबह उषा गुप्ता मार्निंग वॉक करने के लिए मोरहाबादी पार्क गयी थीं। इस दौरान एक व्यक्ति उनके पास पहुंचा और पतंजलि का पता पूछा। इनकार करने के बाद एक अन्य व्यक्ति भी वहां पर आ गया। उस व्यक्ति ने महिला से कहा कि उनसे बहुत बड़ी…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने 14 अक्टूबर को आयोजित कैबिनेट की बैठक में मंईयां सम्मान योजना की राशि को एक हजार से बढ़ाकर 2500 कर दिया है। जेएमएम सम्मान राशि में वृद्धि करने का जश्न मनायेगी। आज मंगलवार को रांची समेत तमाम जिला मुख्यालय में विजय जुलूस निकाली जायेगी। इस कार्यक्रम के तहत रांची के अलबर्ट चौक में दोपहर दो बजे विजय जुलूस निकलेगी। इस विजय जुलूस में झामुमो रांची जिला के सभी स्तर के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता जिला स्कूल के प्रांगण में उपस्थित होंगे।
जमशेदपुर। एमजीएम अस्पताल के जूनियर डाक्टर मंगलवार को एक दिवसीय भूख हड़ताल पर रहे। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कालेज अस्पताल में हुई घटना के बाद से लगातार कोलकाता के डॉक्टर आंदोलनरत हैं। मांगों को लेकर पिछले एक सप्ताह से कोलकाता के डॉक्टर भूख हड़ताल पर हैं जिसमें तीन डॉक्टर आईसीयू में भर्ती हैं। उन डॉक्टरों के सपोर्ट में एमजीएम मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर भी एक दिवसीय हड़ताल पर हैं। डॉक्टरों का कहना है कि कोलकाता की घटना के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश आने के बाद डॉक्टर अपने काम पर लौटे थे और बंगाल सरकार ने आश्वासन दिया…
पलामू। जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत खामडीह के पूर्णाडीह में एक युवक की सोए अवस्था में तेज धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन एवं स्थानीय लोगों ने पुलिस के वरीय अधिकारियों को मौके पर आने औऱ खोजी कुत्ता से जांच करने की मांग को लेकर 4 घंटे तक डेड बॉडी को उठने नहीं दिया। हालांकि बाद में थाना प्रभारी अंचित कुमार के समझाने पर लोगों का आक्रोश शांत हुआ और पुलिस डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमआरएमसीएच मेदिनीनगर में भेजा। युवक की पहचान इसी टोल के…
रांची। झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज 15 अक्टूबर को होने जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग दिल्ली में 3:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा, जहां चुनावों की समय-सारणी का खुलासा किया जाएगा। मतदान नवंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में होने की संभावना है। चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता लग जाएगा। चुनाव आयोग आगामी त्योहारों, जैसे दिवाली (29 अक्टूबर से 3 नवंबर), छठ और देव दीपावली को ध्यान में रखकर चुनाव की योजना बना रहा है। खासकर छठ पर्व, जो झारखंड में महत्वपूर्ण है, के मद्देनजर आयोग…
रांची। प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि चुनाव प्रबंधन ही चुनाव में जीत की कुंजी है। प्रबंधन समिति पूर्ण योजना और पूर्व योजना पर कार्य करेगी तो सफलता हमारी झोली में होगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न पर्व त्योहारों के बीच अब कार्यकर्ताओं के लिए एक ही पर्व है वह है चुनाव पर्व। उन्होंने कहा कि चुनाव अभियान को व्यवस्थित तरीके से संचालित करके हमसब परिणाम को अनुकूल और सुखद बना सकते हैं। आज जनता भाजपा की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है।
रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में सोमवार को विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय मंत्री एवं विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, सह प्रभारी एवं असम सरकार के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक पूर्व सांसद सुनील कुमार सिंह, सह संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, विधायक बिरंची नारायण, सीमा शर्मा सहित समिति ने शामिल…
मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को मिलेंगे 2500 रुपये -दिसंबर महीने की किस्त से बढ़ी हुई राशि मिलेगी, कैबिनेट से मंजूरी आजाद सिपाही संवाददाता रांची। राज्य सरकार ने मंईयां सम्मान योजना की राशि बढ़ा दी है। दिसंबर महीने की किस्त से 1000 की जगह 2500 रुपये लाभुकों के खाते में जायेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी। इसके अलावा नेतरहाट की तर्ज पर बोकारो में आवासीय विद्यालय बनाने, वाल्मिकी छात्र योजना लागू करने समेत कुल 29 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी। 56 लाख लाभुकों को…
रांची। झारखंड में इडी की रेड पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा ने कहा कि जिनके घर में 300 करोड़ रखे होते हैं, इडी, सीबीआइ वहां जायेगी ही। इसमें भाजपा का कहीं रोल नहीं। राज्य में जल जीवन मिशन में धांधली की शिकायत है। अगर इसमें ऐसा नहीं होता तो मिथिलेश भाजपा में आ जाते। अगर इडी, सीबीआइ किसी के घर रखे करोड़ों रुपये का पता लगा कर ले आती है और उसे गरीबों में बांट देती है तो इसमें गुनाह क्या है।
किशनगंज। जिला के ठाकुरगंज प्रखंड के पौआखाली थाना क्षेत्र के बरचौंदी पंचायत अंतर्गत मिराभिट्टा गांव के समीप से होकर बहने वाली मेची नदी में एक युवक डूब गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक का नाम अजीम, पिता पशीरुद्दीन उम्र 28 वर्ष मिराभिट्टा निवासी बताया गया है। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पौआखाली पुलिस पहुंची। वहीं सोमवार को एसडीआरएफ की टीम पहुंचकर नदी में डूबे हुए युवक को खोजने में लग गई है। डूबे हुए युवक को खोजने में स्थानीय लोग भी प्रयासरत रहे। इस दौरान धीरे-धीरे खबर क्षेत्र में फैल गई और मौके पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी…
