नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की महिला चयन समिति ने आगामी आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2025 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। निकी प्रसाद को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है, जबकि सानिका चालके उपकप्तान होंगी। यह टूर्नामेंट 18 जनवरी, 2025 से 02 फरवरी, 2025 तक मलेशिया में खेला जाएगा। निकी की कप्तानी में भारत ने बांग्लादेश हराकर अभी हाल ही समाप्त हुए अंडर-19 महिला एशिया कप का खिताब जीता था। अंडर-19 विश्व कप में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 4 समूह में बांटा गया है, प्रत्येक समूह में 4…
Author: shivam kumar
लंदन। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान बाएं हैमस्ट्रिंग में दोबारा चोट लगने के कारण तीन महीने के लिए क्रिकेट से बाहर हो गए हैं। 33 वर्षीय स्टोक्स को इस महीने की शुरुआत में सेडन पार्क में तीसरे दिन मैदान छोड़ना पड़ा था। इस मैच में इंग्लैंड को 423 रन से हार का सामना करना पड़ा था। न्यूजीलैंड की दूसरी पारी के 56वें ओवर की दूसरी गेंद एक बाउंसर फेंकने के बाद उन्हें तुरंत अपनी बाईं जांघ के पिछले हिस्से में दर्द महसूस हुआ, यह उनका 13वां और दिन का तीसरा ओवर…
दिल्ली। एक खेल के रूप में खो खो बड़ी छलांग लगा रहा है और 13-19 जनवरी 2025 तक दिल्ली में होने वाले उद्घाटन विश्व कप के साथ वैश्विक स्तर पर पहुंच रहा है। प्रतियोगिता में कुल 24 देश और 41 टीमें भाग लेंगी। ‘मिट्टी से लेकर चटाई’ तक का सफर बेहद आकर्षक और दिलचस्प रहा है। कुछ बदलावों और अनुकूल परिवर्धन के साथ, खेल अधिक गहन, रोमांचक और मनोरंजक बन गया है। कल्पना कीजिए, भारत को दोनों श्रेणियों (पुरुष और महिला टीम) में स्वर्ण पदक मिले, खो खो खिलाड़ियों को विज्ञापनों और शानदार विज्ञापन पैकेजों में चमकते हुए दिखने का…
लखनऊ। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को आयोजित ‘अटल युवा महाकुंभ’ के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अटल जी के अद्वितीय व्यक्तित्व और उनके साथ जुड़ी स्मृतियों को साझा किया। उन्होंने अटल जी का स्मरण करते हुए कहा कि अटल जी का जीवन और विचारधारा आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के विकास में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों की भी प्रशंसा की। राजनाथ सिंह ने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व इतना विराट था कि उनकी कार्यशैली और निर्णयों…
21 दिसंबर, 1991 को रूसी टेलीविजन पर शाम के बुलेटिन की शुरुआत नाटकीय घोषणा के साथ हुई- “गुड इवनिंग, इस वक्त की खबर है- अब सोवियत संघ का अस्तित्व नहीं रहा…।” इसी दिन मिख़ाइल गोर्बाचोफ़ ने सोवियत संघ के राष्ट्रपति पद से अपने इस्तीफे की घोषणा की। तब क्रेमलिन में सोवियत संघ के झंडे को आखिरी बार झुकाया गया था। वो सोवियत संघ, जिसने एडोल्फ हिटलर को हराया। वो सोवियत संघ, जिसने अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश के साथ शीत युद्ध किया और परमाणु होड़ में हिस्सा लिया। वो सोवियत संघ, जिसने अंतरिक्ष में पहला उपग्रह भेजा। अंतरिक्ष में जाने वाला…
मुंबई। मुंबई में पिछले कुछ दिनों में आग लगने की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है। इस बीच, मंगलवार सुबह बांद्रा पश्चिम के फॉर्च्यून एन्क्लेव में एक आवासीय इमारत की सातवीं मंजिल पर भीषण आग लग गई। इसी बिल्डिंग की ग्यारहवीं मंजिल पर बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर शान का घर है। अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है कि आग लगने के वक्त शान घर में थे या नहीं। इस आग के बाद बिल्डिंग में मौजूद 80 साल की महिला को सांस लेने में दिक्कत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल…
शिमला। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन बर्फबारी जारी है। शिमला के कुफ़री, नारकण्डा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति सहित अन्य अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बर्फ़बारी हो रही है। इस बर्फबारी ने कई जिलों में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। कई जिलों की सड़कें बर्फबारी से अवरुद्ध हो गई हैं। बर्फबारी से सैंकड़ों ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं। जिसके कारण कई उपमण्डलों में बिजली की आपूर्ति बंद हो गई है। प्रशासन राहत कार्यों में जुटा हुआ है, लेकिन बर्फबारी और ठंड की वजह से कार्यों में देरी हो रही है। तीन नेशनल हाइवे…
रांची। प्रदेश भाजपा अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती वर्षगांठ को शताब्दी वर्ष के रूप में मनाएगी। ये बातें भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू ने मंगलवार को कही। साहू ने प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को झारखंड की जनता युगों तक याद रखेगी। झारखंड अलग राज्य भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की ही देन है। उन्होंने कहा कि अटल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि प्रखर वक्ता और कवि थे, जिनकी कविताएं जन-जन को प्रेरित करती हैं। साथ ही कहा कि राजनीति के क्षितिज में वे सदैव…
नई दिल्ली। हैदराबाद पुलिस ने थिएटर भगदड़ मामले में ‘पुष्पा 2’ अभिनेता अल्लू अर्जुन को मंगलवार सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में बुलाया है। 4 दिसंबर को हैदराबाद में ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान हुई भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में अभिनेता अल्लू अर्जुन जेल में एक रात बिताने के बाद फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। 13 दिसंबर को हैदराबाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी थी। अंतरिम…
शिमला। हिमाचल प्रदेश के हिल्स स्टेशनों में सोमवार को हुई भारी बर्फबारी ने पर्यटकों के लिए बड़ा संकट खड़ा कर दिया। मनाली के अटल टनल रोहतांग के समीप भारी बर्फबारी के कारण सैंकड़ों पर्यटक वाहन फंस गए थे। इन्हें निकलने के लिए मनाली प्रशासन और पुलिस की टीम ने कड़ी मेहनत की। रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चला और अंततः सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मनाली से लाहौल-स्पीति जिला के केलांग जाने वाली सड़क बर्फबारी के कारण पूरी तरह से बंद हो गई थीं। बर्फबारी का यह सिलसिला दोपहर बाद शुरू हुआ और इसके बाद स्थितियां लगातार खराब होती…
नई दिल्ली। दिवंगत फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल का आज मंगलवार मुंबई के शिवाजी पार्क इलेक्ट्रिक क्रिमेटोरियम में दोपहर 2 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। श्याम बेनेगल ने 23 दिसंबर को शाम 6 बजकर 30 मिनट पर आखिरी सांस ली। हाल ही में 14 दिसंबर उन्होंने अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। वे लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। दो साल पहले उनकी दोनों किडनी खराब हो गई थीं। बेनेगल को मंथन, मंडी, आरोहन, भूमिका, जुबैदा जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। अपने नाम सबसे ज्यादा नेशनल अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड बना चुके श्याम बेनेगल को 8…
