पूर्वी सिंहभूम। जुगसलाई थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री और सप्लाई करने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की निशानदेही पर एक लोडेड देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस का मानना है कि मामला हथियार तस्करी के बड़े नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है और इसके तार अन्य आपराधिक गतिविधियों से भी जुड़े होने की आशंका है। इस संबंध में सिटी एसपी ललित मीणा ने गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 03 जून को वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान निचले स्तर से रिकवरी होती हुई नजर आ रही है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई । बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव पड़ने पर सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक की कमजोरी और बढ़ गई। हालांकि थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इन दोनों सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। आज 10 बजे तक का…
जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)। टेल्को थाना क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल जब्ती का मामला उस समय तूल पकड़ गया, जब एक युवक ने पुलिसकर्मियों पर रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाते हुए सड़क पर धरना शुरू कर दिया। इस घटना के कारण टेल्को प्लाजा रोड पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और यातायात प्रभावित हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, प्रकाश नगर निवासी संतोष सिंह बुधवार की देर रात अपनी काले रंग की स्प्लेंडर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुलिस के गश्ती दल ने उन्हें रोक लिया और बाइक के पीछे नंबर प्लेट न होने की बात कहकर…
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मिजोरम-म्यांमार सीमा पर म्यांमार की सूखी सुपारी (अरेका नट) की तस्करी से जुड़े संगठित नेटवर्क के खिलाफ गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने मिजोरम के सीमावर्ती शहर चंफाई में नौ स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई का केंद्र तस्करी नेटवर्क से जुड़े प्रमुख स्थानीय सहयोगियों के आवास और व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं। ईडी ने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपी म्यांमार से तियाउ नदी के रास्ते बड़ी मात्रा में अवैध सुपारी भारत लाते थे। इसके बाद माल को स्थानीय गोदामों में रखा जाता था और फर्जी ई-वे बिल तथा जाली दस्तावेजों…
रांची। झारखंड में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। दक्षिण-पश्चिम मानसून बंगाल की खाड़ी में पहुंच चुका है और मौसम विभाग के अनुसार इसके 15 जून तक झारखंड पहुंचने की संभावना है। विभाग का कहना है कि मानसून के केरल पहुंचने के बाद झारखंड में प्रवेश करने में सामान्यतः 10 से 12 दिन का समय लगता है। पिछले वर्ष राज्य में मानसून 17 जून को पहुंचा था। मानसून से पहले राज्य में प्री-मानसून गतिविधियां तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 4 से 8 जून तक राज्य के विभिन्न जिलों में गर्जन, वज्रपात…
मुजफ्फरपुर। बिहार में मुजफ्फरपुर शहर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत प्रसाद अस्पताल में गुरुवार तड़के 3 बजे आईसीयू में अचानक लगी आग से अबतक चार लोगों की मौत हो गई। 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। आईसीयू में मौजूद मरीजों को बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। देखते ही देखते धुआं पूरे अस्पताल…
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंका के कारण ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। वहीं, एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर कमजोरी का रुख बना हुआ है। पश्चिम एशिया में बढ़ रहे तनाव और फाइनेंशियल तथा टेक स्टॉक्स में हुई जोरदार बिकवाली के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव…
मुंबई। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले महायुति ने बुधवार काे विधान परिषद चुनाव के लिए 17 उम्मीदवारों के नामाें की घाेषणा की। रायगढ़-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से अनिकेत सुनील तटकरे और नागपुर से डॉ. राजीव भास्करराव पोतदार उम्मीदवार बनाया गया है। बुधवार को संयुक्त पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने इस बारे में घोषणा की। इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता सुनील तटकरे और शिवसेना के सांसद राहुल शेवाले उपस्थित थे। रविंद्र चव्हाण ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व में सीटों के…
रांची। धन शोधन मामले में आरोपित भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा ने विदेश यात्रा से लौटने के बाद अपना पासपोर्ट पीएमएलए की विशेष अदालत में जमा कर दिया। दोनों अपनी बेटी के इलाज के सिलसिले में सिंगापुर गए थे। अदालत के निर्देशानुसार भारत लौटने के बाद निर्धारित अवधि के भीतर उन्होंने पासपोर्ट अदालत के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत ने चार मई को पूजा सिंघल और अभिषेक झा को सात दिनों के लिए सिंगापुर जाने की अनुमति दी थी। अदालत ने यह अनुमति उनकी बेटी…
पलामू। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र स्थित सोहया पहाड़ के दमदमी गांव के पास बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। माइंस के गहरे जलभराव वाले गड्ढे में एक युवक के डूब जाने की आशंका के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। युवक की पहचान पतरा खुर्द गांव निवासी सत्येन्द्र प्रसाद के 24 वर्षीय पुत्र लवकुश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार लवकुश कुमार बुधवार को खदान क्षेत्र के पास पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वह गहरे पानी में उतरे थे, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना नहीं है और पूरे सप्ताह मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, रांची के अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटों के दौरान लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई…
