रांची। समान शिक्षा समान वेतनमान की मांग को लेकर राज्य के विभिन्न हिस्सों से यहां मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे पारा शिक्षकों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। इस कार्रवाई में छह पारा शिक्षक घायल हो गये। राज्य एकीकृत पारा शिक्षक संघ के बैनर तले समान शिक्षा समान वेतनमान की मांग को लेकर राज्य भर के पारा शिक्षक शनिवार को मुख्यमंत्री आवास घेरने निकले। हजारों की संख्या में पारा शिक्षक मोरहाबादी मैदान से निकल कर फुटबॉल स्टेडियम होते हुए मुख्यमंत्री आवास की तरफ आगे बढ़ गये, जबकि कुछ शिक्षकों को बैरिकेडिंग कर मोरहाबादी मैदान…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड सरकार में मंत्री और विधायक दीपिका पांडेय सिंह का हाथ फ्रैक्चर हो गया है। जानकारी के अनुसार देर रात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ बैठक में शामिल होने के बाद लौट कर जब वह घर पहुंचीं, तो उनका संतुलन बिगड़ गया और उनके हाथ में चोट लग गयी। पहले दीपिका पांडेय को पारस अस्पताल ले जाया गया। यहां पता चला कि उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। फिलहाल उनका रामप्यारी अस्पताल में डॉ एसएन यादव की निगरानी में इलाज चल रहा है।
रांची। रांची बड़ा तालाब यानी स्वामी विवेकानंद सरोवर की सफाई इको बॉल तकनीक से होगी। इस अभियान की शुरूआत शनिवार को केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री सह सांसद संजय सेठ और रांची के विधायक सीपी सिंह के द्वारा की गयी। बता दें कि स्वामी विवेकानंद सरोवर का पानी दूषित हो जाने के कारण पानी से दुर्गंध आ रही थी। रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ की जानकारी में आने के बाद कुछ दिन पूर्व रांची के उपायुक्त एवं रांची नगर निगम के अधिकारियों को पानी को स्वच्छ करने को कहा गया था। हाइकोर्ट ने भी इस संबंध में रांची के अधिकारियों को आदेश दिया…
रांची। झारखंड कैडर के 1996 बैच के दो आइपीएस अधिकारियों को केंद्र में एडीजी रैंक के पैनल में शामिल कर लिया गया है। संबंधित विभागों को इस आशय का पत्र जारी कर दिया गया है। जारी पत्र में आइपीएस बलजीत सिंह और नवीन सिंह के नाम शामिल हैं। बता दें कि केंद्र सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने पूरे देश के 1996 बैच के आइपीएस अधिकारियों के लिए एडीजी और एडीजी समानांतर पद पर इंपैनल करने का विचार किया था, जिनमें से 28 आइपीएस अधिकारी एडीजी रैंक में इंपैनल हुए। इनमें झारखंड कैडर के 1996 बैच के दो आइपीएस…
रांची। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा शनिवार को रिम्स पहुंचे और लाठीचार्ज में घायल सहायक पुलिसकर्मियों से मुलाकात की। उन्होंने सभी का हालचाल पूछा। घायल पुलिसकर्मियों का हालचाल सुनने के बाद उन्हें समाधान का भरोसा दिलाया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने वादे से मुकर गयी है। सहायक पुलिसकर्मियों की जायज मांगों को भी नजरअंदाज किया जा रहा है। वेतन बढ़ोतरी और समायोजन की मांग करने पर उन पर लाठियां बरसायी जा रही हैं, जो अन्याय है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इन लोगों से बात करनी चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान…
नई दिल्ली। पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी के ग्लोबल टी20 कनाडा में भाग लेने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के अनुरोध को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ठुकरा दिया है, क्योंकि उनके पास बहुत ज्यादा अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम हैं। इससे पहले नसीम शाह को भी इसी कारण से द हंड्रेड में भाग लेने के लिए एनओसी नहीं दिया गया था। पीसीबी ने एक बयान में कहा, “पीसीबी को ग्लोबल टी20 इवेंट के लिए बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी सहित अन्य खिलाड़ियों से एनओसी अनुरोध प्राप्त हुए थे। अगस्त 2024 से मार्च 2025 की…
नई दिल्ली। अर्जेंटीना, अपने करिश्माई खिलाड़ी लियोनेल मेसी के बिना भी, आगामी पेरिस ओलंपिक में पुरुष फुटबॉल में रिकॉर्ड-बराबर तीसरा स्वर्ण पदक जीतने की क्षमता रखता है। अर्जेंटीना के मुख्य कोच जेवियर मास्चेरानो, जिन्होंने 2004 और 2008 में खिलाड़ी के रूप में स्वर्ण पदक जीता था, गौरव हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं, क्योंकि उन्होंने स्ट्राइकर जूलियन अल्वारेज़ और डिफेंडर निकोलस ओटामेंडी सहित चार विश्व कप विजेताओं को अपनी टीम में शामिल किया है। ओलंपिक पुरुष फुटबॉल अंडर-23 टूर्नामेंट है, लेकिन प्रत्येक टीम को तीन ओवरएज खिलाड़ियों की अनुमति है। 37 वर्षीय मेसी, जिन्होंने 2008 बीजिंग ओलंपिक में…
मैड्रिड। स्पेन के खेल अधिकारियों ने 2030 विश्व कप फाइनल के मैचों की मेजबानी के लिए फुटबॉल मैदानों की घोषणा कर दी है। देश पुर्तगाल और मोरक्को के साथ मिलकर 2030 विश्व कप फाइनल की मेजबानी करेगा। मेजबान स्टेडियमों की पूरी सूची आधिकारिक तौर पर जुलाई के अंत तक फीफा को प्रस्तुत की जानी है, और स्पेन की राजधानी मैड्रिड और बार्सिलोना दोनों में दो मैदान हैं, जिसमें रियल मैड्रिड का सैंटियागो बर्नब्यू स्टेडियम और एटलेटिको मैड्रिड का मेट्रोपोलिटानो स्टेडियम, एफसी बार्सिलोना का कैंप नोउ स्टेडियम और एस्पेनयोल का कॉर्नेला-एल प्रैट शामिल हैं। बर्नब्यू और कैंप नोउ दोनों ही फाइनल…
बास्टाड। राफेल नडाल ने शुक्रवार को अर्जेंटीना के मारियानो नवोन को तीन घंटे और 59 मिनट तक चले मैराथन मुकाबले में 6-7 (2/7), 7-5, 7-5 से हराकर बास्टाड ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने दो साल पहले विंबलडन के बाद पहली बार किसी टूर्नामेंट के अंतिम चार में जगह बनाई है। जीत के बाद नडाल ने कहा, “यह बहुत करीबी, लंबा और थका देने वाला मैच था।” लगभग चार घंटे तक चला यह मैच उनके करियर का दूसरा सबसे लंबा तीन सेट का मैच था। इससे पहले 2009 में नोवाक जोकोविच के खिलाफ…
मुंबई। मुंबई सहित महाराष्ट्र के नाै जिलों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश से निचले इलाकों में जलभराव होने से सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। इसके अलावा मुंबई की मध्य, हार्बर और पश्चिम रेलवे की सेवा भी प्रभावित हुई है। इससे यात्रियों को भारी परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई के निचले इलाकों में हुए जलभराव को पंपिंग के सहयोग से निकाला जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में कोंकण और पश्चिमी तट के इलाकों में बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है। मुंबई और उपनगरों के साथ-साथ पुणे…
कोलकाता। बांग्लादेश में चल रहे नौकरी में आरक्षण सुधार छात्र आंदोलन के कारण उपजी हिंसक स्थिति से बचने के लिए 33 मेडिकल छात्र उत्तर बंगाल से सटी सीमा से भारत लौट आए । शुक्रवार को कूचबिहार के भारत-बांग्लादेश सीमा स्थित मेखलीगंज गेट से इन छात्रों ने प्रवेश किया। इनमें छह भारतीय, नौ नेपाली और 18 भूटानी छात्र शामिल हैं। बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी। बांग्लादेश के रांगपुर मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे नेपाली छात्र राहुल राय ने भारत में प्रवेश के बाद बताया कि बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति में हम किसी तरह…