सूरत। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरंसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 16 एवं 17 अक्टूबर को सूरत के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे यहां कुछ कार्यक्रमों में शामिल होंगे। संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख विजय ठाकर ने रविवार को बताया कि डॉ. मोहन भागवत 16 अक्टूबर की शाम को सूरत आएंगे। वे 17 अक्टूबर को सुबह जैन आचार्य महाश्रमण से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे जैन समाज के एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। 17 अक्टूबर की शाम को वे पर्यावरण संबंधी एक गोष्ठी में उपस्थित रहेंगे। बाद में स्वामीनारायण संप्रदाय के संतों के साथ उनकी मुलाकात का कार्यक्रम भी है।…
Author: shivam kumar
रांची। दुर्गा पूजा के दौरान राज्य के अलग-अलग जिलों में हुई अलग-अलग घटनाओं में 18 लोगों की मौत हो गयी। यह घटना 11 और 12 अक्टूबर को हुई है। इनमें छह लोगों की हत्या कर दी गयी, जबकि 11 लोगों की हादसे में मौत हो गयी। वहीं, एक व्यक्ति की हत्या हुई या हादसे में मौत हुई है, पुलिस इसका पता लगा रही है। प्रमुख घटनाएं 12 अक्टूबर को देवघर में जंगल से क्षत-विक्षत हालात में मिला चार दिनों से लापता व्यक्ति का शव। 12 अक्टूबर को रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में मेला घूमने के दौरान हुई मारपीट में…
रांची। राजधानी रांची में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के लिए बड़ा तालाब में रविवार को स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरए) की टीम तैनात की गई है। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम को तैनात किया गया है। डीएसपी ने मौके पर पहुंच कर बड़ा तालाब का निरीक्षण भी किया, ताकि मूर्ति विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की कोई घटना नहीं हो। विसर्जन जुलूस को लेकर राजधानी रांची सहित शहर के अन्य डैम और तालाबों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी तालाबों में दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। रांची नगर निगम क्षेत्र में…
गुवाहाटी। रविवार सुबह 7:47 बजे असम और पड़ोसी देश भूटान के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी 4.6 तीव्रता मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र असम के उदालगुरी के पास जमीन के 15 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप के निर्देशांक 26.73° उत्तरी अक्षांश और 92.31° पूर्वी देशांतर थे। भूकंप के झटके ढेकियाजुली, तवांग, बरपेटा, ग्वालपाड़ा, उत्तर लखीमपुर, इटानगर, जोरहाट, तेजपुर, गोलाघाट, गुवाहाटी, नगांव और डिमापुर सहित कई क्षेत्रों में महसूस किए गए। इसमें किसी के हताहत होने या बड़ी क्षति की सूचना नहीं है।
कटिहार। कटिहार में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। यह हादसा कार और मोटरसाइकिल की टक्कर से हुआ। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन मोटरसाइकिल का नंबर बीआर 39ए- जी 2180 है ¹। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कटिहार-पूर्णिया सड़क मार्ग को कुछ देर के लिए बाधित कर दिया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। यह हादसा मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कटिहार-पूर्णिया फोरलेन, आईपीजी मॉल के पास शनिवार रात को हुआ।
रांची। चान्हो थाना क्षेत्र के मसमानो गांव में सिविल कोर्ट के अधिवक्ता के पिता की हत्या की चाकू मार कर हत्या का मामला रविवार को प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता सुशांत सिंह के पिता अशोक सिंह की चाकू से मार कर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने शनिवार को रिम्स में शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद गांव लेकर पहुंचे और शनिवार देर शाम पुलिस की निगरानी में अंतिम संस्कार किया गया। बताया जाता है कि अशोक सिंह की हत्या जमीन विवाद में हुई है। इस मामले में पुलिस ने छह से…
रविवार को प्रशासन ने किसी तरह मूर्ति का विसर्जन करवाया गढ़वा। गढ़वा थाना क्षेत्र के लखना गांव में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान हुए विवाद और मारपीट में शनिवार को करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये थे। गांव में बारह घंटे तक तनाव का माहौल बना रहा। देर रात तक नारेबाजी, पथराव और हिंसा की घटना होती रही। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद रविवार को प्रतिमा विसर्जन हुआ। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। मारपीट में घायल तीन लोगों की हालत गंभीर है। इनमें से दो को बेहतर इलाज के लिए रिम्स…
रांची। दुर्गा पूजा में मेला घूमने के दौरान हुई मारपीट में घायल युवक की शनिवार देर रात मौत हो गयी। मृतक की शिनाख्त रोहित तिर्की के रूप में हुई है। वह मूल रूप से लालपुर थाना क्षेत्र के लोहराकोचा का रहने वाला था। रोहित की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने रविवार को लालपुर चौक पर जाम लगा दिया। लोग आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सड़क जाम की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर जाम हटवाया। इस दौरान लगभग आधे घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा। लालपुर चौक पर जाम…
मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के पास रविवार दोपहर लोकल ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इस ट्रेन में कोई यात्री नहीं था और यह कारशेड की ओर जा रही थी, इसलिए इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि दोपहर करीब 12.10 बजे एक लोकल ट्रेन प्लेटफार्म एक से कारशेड की ओर जा रही थी। लोकल के पीछे के दो डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। इससे रेलवे डिब्बों के साथ रेलवे पटरी भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मेंटेनेंस टीम मौके पर पहुंची। टीम का…
गढ़वा। गढ़वा जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित लखेया गांव में शनिवार की रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गये। कुछ देर तक दोनों पक्षों के बीच स्थिति तनावपूर्ण रहा। घटना की सूचना पाकर डीसी शेखर जमुआर और एसपी दीपक पांडेय तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता कराकर प्रशासनिक देखरेख में शांतिपूर्ण तरीके से विसर्जन कराया। तनाव के क्रम में दो से तीन लोगों को हल्की चोटें आयी है, जिन्हें प्रशासन की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। इस पूरे प्रकरण में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही…
-संघ प्रमुख ने कोलकाता के आरजी कर कांड को बताया सबसे शर्मनाक घटना नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नागपुर में आयोजित विजयादशमी समारोह के अपने उद्बोधन में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने देश में बढ़ती हिंसक घटनाओं, कोलकाता के आरजी कर कांड, जुलूसों पर पथराव, इजराइल-हमास युद्ध और बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार जैसे मुद्दे उठाए। डॉ. भागवत ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं। समय की मांग यह है कि उन्हें न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया से मदद मिलनी चाहिए। उन्होंने कोलकाता के आरजी कर कांड को समाज की सबसे शर्मनाक घटना बताया। डॉ.…
