नई दिल्ली। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत इंटर्नशिप करने के लिए शनिवार (आज) शाम 5 बजे से https://pminternship.mca.gov.in/login/ पोर्टल पर युवा पंजीकरण कर पाएंगे। इस पोर्टल पर अब तक 193 कंपनियों ने 90,849 इंटर्नशिप के अवसरों की पेशकश की है। इन युवाओं को 24 क्षेत्रों में इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय से जुड़े आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार शाम तक 90,849 इंटर्नशिप पदों के लिए 193 कंपनियों ने पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है। केंद्र सरकार का लक्ष्य वित्त वर्ष में 1.25 लाख उम्मीदवारों को योजना के दायरे में लाने का है। लेकिन, इसका हिस्सा…
Author: shivam kumar
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) केस मैनेज करने के नाम पर ठगी मामले में शनिवार को चुटिया थाना क्षेत्र के सुजाता चौक के पास प्रदीप गुप्ता के घर पर छापेमारी कर रही है। सूत्रों ने बताया कि प्रदीप गुप्ता पूर्व में एक न्यायाधीश की गाड़ी चला चुका है। इडी ने उसके छोटे बेटे को हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि इडी की छापेमारी से पहले शुक्रवार की रात प्रदीप गुप्ता और उसका बड़ा बेटा प्रीतम गुप्ता घर छोड़कर फरार हो गए थे। यह पहली बार नहीं है जब इडी ने इस मामले में कार्रवाई की है। इससे पहले आठ…
पटना। महान समाजवादी नेता स्व. डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पुण्यतिथि के अवसर पर कंकड़बाग के लोहिया नगर स्थित लोहिया उद्यान में आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री ने लोहिया को नमन कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण करते हुए उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर केन्द्रीय पंचायती राज, मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव, जल…
मां भारती की सेवा सौभाग्य की बात, भारतीय सेना की मजबूती पर है नाज : संजय सेठ रामगढ़। भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने विजयदशमी का त्योहार सेना के जवानों के बीच मनाया। शनिवार को वह रामगढ़ आर्मी कैंप पहुंचे। यहां उन्होंने पंजाब रेजिमेंटल सेंटर और सिख रेजीमेंटल सेंटर के जवानों के साथ शस्त्र पूजन किया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा की आराधना की, साथ ही शस्त्र पूजन कर जवानों का भी हौसला बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज दशहरे का पर्व है। आज असत्य पर सत्य की जीत, बुराई पर अच्छाई की जीत की गाथा…
नवादा। नवादा में बेखौफ चोरों ने एक ही रात चार घरों में चोरी की घटना को अंजाम देकर सनसनी फैला दी है। चोरी की घटना का खुलासा तब हुआ जब गृह स्वामी शनिवार को ही ज्यादा दशमी के दिन अपना घर वापस लौटे ।बेखौफ चोरों ने चार घरों को अपना निशाना बनाया। एक ही रात में हुई चोरी से गांव वाले दहशत में आ गए हैं। अज्ञात चोरों ने सीआरपीएफ जवान समेत चार घरों से लाखों रुपये के जेवरात और नगदी की चोरी कर ले गए। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अतौआ रोड में स्थित ब्रह्मऋषि कॉलोनी में चोरी की वारदात…
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 13 से 17 अक्टूबर तक जिनेवा में आयोजित की जा रही 149वीं अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) सभा में संसदीय शिष्टमंडल का नेतृत्व करेंगे। लोकसभा सचिवालय ने शनिवार को कहा कि शिष्टमंडल में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश; सांसद भर्तृहरि महताब, अनुराग सिंह ठाकुर, राजीव शुक्ला, विष्णु दयाल राम, अपराजिता सारंगी, डॉ. सस्मित पात्रा, ममता मोहंता के साथ लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह और राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी शामिल हैं। बिरला ” शांतिपूर्ण और सुरक्षित भविष्य के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार का उपयोग” विषय पर सभा को संबोधित करेंगे। बिरला अंतर संसदीय संघ में…
– बीआरओ की 75 परिवर्तनकारी बुनियादी ढांचा परियोजनाएं वर्चुअली राष्ट्र को समर्पित कीं नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विजयादशमी के अवसर पर पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में सुकना कैंट में शस्त्र पूजा की और सेना के जवानों के साथ त्योहार मनाया। उन्होंने कहा कि हमने कभी किसी देश पर हमला नहीं किया, क्योंकि हमारे दिल में किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। हमने केवल तभी युद्ध लड़ा है, जब किसी देश ने हमारी अखंडता और संप्रभुता का अनादर किया है। शस्त्र की पूजा करना एक प्रतीक है, जिसे जरूरत पड़ने पर पूरी ताकत से इस्तेमाल…
बोकारो। बोकारो-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर उकरीद मोड़ के पास शनिवार सुबह सड़क हादसे में रजनीकांत राय की मौत हाे गई। दुर्घटना के बाद लोगों ने मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। बताया जाता है कि क रजनीकांत राय बोकारो के गौपालक बारी कॉपरेटिव का रहने वाला था। शनिवार सुबह वह उकरीद मोड़ के पास स्थित सुधा डेयरी से दूध देकर साइकिल से घर लौट रहा था। इस दौरान पीछे आ रही ट्रेलर ने रौंद दिया, जिसके कारण वह गिर पड़ा और उसकी मौत हो गयी। हादसे के बाद लोगों ने मुख्य सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। सड़क जाम कर…
-कपाट बंद होने के बाद शीतकालीन गद्दीस्थल पहुंचेगी देव डोलियां -मद्महेश्वर मेला 23 नंवबर को होगा आयोजित उखीमठ/मक्कूमठ। पंचकेदार में प्रतिष्ठित द्वितीय केदार मद्महेश्वर मंदिर के कपाट 20 नवंबर को शुभ लग्नानुसार प्रात: काल और तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट 04 नवंबर पूर्वाह्न 11 बजे तुला लग्न में बंद होंगे। कपाट बंद होने के बाद श्री मद्महेश्वर भगवान की चल विग्रह उत्सव डोली विभिन्न पड़ावों से होकर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचेगी। मद्महेश्वर मेला 23 नवम्बर को आयोजित होगा। मद्महेश्वर मंदिर के कपाट बंद होने की तिथि पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ और तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट…
कैथल। हरियाणा में जनपद कैथल के मुंदड़ी गांव में शुक्रवार की सुबह एक कार के नहर में गिर जाने पर उसमें सवार एक ही परिवार के सात लोगों की जान चली गई। सात शव निकाल लिये गए हैं जबकि 12 वर्षीय एक लड़की की तलाश जारी है। कार चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर है। आज सुबह हादसा उस वक्त हुआ जब एक ऑल्टो कार (HR 13C 7181) अनियंत्रित होकर मुंदड़ी नहर में गिर गई। घटना के समय यह परिवार नजदीकी गांव में स्थित गुरु रविदास मंदिर में माथा टेकने जा…
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। सभी पार्टियां इसकी तैयारियों में जुटी हुई हैं। एक तरफ बीजेपी ने आजसू और जेडीयू को साथ रखकर मौजूदा महागठबंधन सरकार को चुनौती देने की पूरी तैयारी कर ली है। वहीं दूसरी तरफ जेएमएम और कांग्रेस ने इंडिया ब्लॉक में अपना कुनबा मजबूत कर लिया है। आरजेडी के साथ अब सीपीआई (एमएल) भी इंडिया ब्लॉक के तहत झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ेगी। ऐसे में इंडिया ब्लॉक में सीट शेयरिंग को लेकर मंथन शुरू हो गया है। सबसे खास बात यह है कि इंडिया ब्लॉक में 81 सीटों पर नहीं बल्कि…
