Author: shivam kumar

मुरादाबाद। जिले के थाना ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव रमनावाला में ईसाई मिशनरी द्वारा लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपितों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री पंकज सिंह ने विगत दिनों काशीपुर निवासी ईसाई धर्म प्रचारक सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में थाना पुलिस ने दो आरोपितों को 14 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं मामले में फरार चल रहे गांव रमनावाला निवासी मुकेश और अमरजीत सिंह को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। ठाकुरद्वारा कोतवाली एसएचओ राजीव चौधरी…

Read More

भागलपुर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 22 जुलाई शुरु है, लेकिन मेला शुरु होने के चार दिन पहले कांवरिया पथ से गुजरते कांवरियों के कंघों पर लचकते कांवरों में लगे घुघरुओं की झंकार और भक्तों के मुखों से बोल बम के जयकारों की गूंज से पूरा कच्ची कांवरिया पथ भक्तिमय हो गया है। गुरुवार सुबह बंगाल और बिहार के विभिन्न जिलों से आए कांवरियों का जत्था, सुल्तानगंज स्थित अजगैवीनाथ धाम गंगातट से विधिपूर्वक गंगाजल भर, कांधे पर कांवर उठाए बोल बम, बोल बम का नारा है बाबा एक सहारा है, हर हर महादेव आदि नारों का जयकरा लगाते हुए पांव-पैदल नारदपुल,…

Read More

विशेष भाजपा-आजसू के बीच भी फंसेगा सीट बंटवारे का पेंच -विधानसभा चुनाव में जदयू के दावे ने बढ़ा दी है एनडीए की टेंशन -2019 में चार सीटों पर आजसू ने प्राप्त किये थे भाजपा से अधिक वोट -विवाद बढ़ा, तो इस बार भी भाजपा को ही उठाना होगा बड़ा नुकसान नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड विधानसभा का चुनाव इसी साल अक्टूबर-नवंबर में होना है। भाजपा ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। चुनाव प्रभारी के रूप में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के…

Read More

सरायकेला। राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने गुरुवार को सरायकेला स्थित खाद्य गोदाम का दौरा कर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोदाम के स्टॉक का मिलान कर प्रबंधक से पूरी जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ सरायकेला एसडीओ, अंचल अधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, गोदाम प्रबंधक समेत कई प्रशासनिक पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मंत्री के औचक निरीक्षण से जिले के पीडीएस दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इस दौरान मंत्री बना गुप्ता ने बताया कि इस निरीक्षक को सकारात्मकता के साथ लेने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की सोच है कि समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे…

Read More

रांची। रांची के कांके रोड स्थित डीएवी गांधीनगर स्कूल सीसीएल में गुरुवार को एक दिवसीय स्व हरि नारायण सिंह शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन कर्ता रिलेशंस और इस प्रतियोगिता के प्रायोजक अजय सिंह थे। इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूल के लगभग 60 छात्रों ने भाग लिया।प्रतियोगिता में बालक वर्ग के विक्रम कुमार प्रथम,अर्पित कुमार द्वितीय और अपूर्व कुमार तृतीय स्थान पर विजयी हुए। जबकि बालिका वर्ग में शांभवी कुमारी प्रथम,श्रेया कुमारी द्वितीय और अनीशा कुमारी तृतीय स्थान पर विजयी रही। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल के प्रभारी प्राचार्य एन आचार्य, समाजसेविका बिंदु…

Read More

‘दो और दो प्यार’ और ‘शर्माजी की बेटी’ के बाद एलिप्सिस एंटरटेनमेंट 1971 के वित्तीय घोटालों पर आधारित एक फिल्म पर काम कर रहा है। फिल्म की कहानी दिल्ली में भारतीय स्टेट बैंक की एक शाखा से कथित तौर पर बड़ी दलाली करने वाले डबल एजेंट रुस्तम नागावाला पर आधारित होगी। यह फिल्म भारत के वित्तीय इतिहास के सबसे गंभीर घोटालों को बहुत ही गहराई से दर्शाएगी। दिल्ली पुलिस की एक टीम ने इसकी जांच की थी, जिसका नेतृत्व चाणक्य पुरी के हरि देव कौशल ने किया था। हरि देव पुलिस टीम के ग्रुप से थे, जिनका 91 वर्ष की…

Read More

मुंबई। प्लांट बेस्ड स्पेशल प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी सैनस्टार लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 19 जुलाई, शुक्रवार को सब्‍सक्रिप्‍शन के लिए खुलेगा। निवेशक 23 जुलाई तक निवेश कर सकेंगे। कंपनी के शेयर 26 जुलाई को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर सूचीबद्ध होंगे। कंपनी ने गुरुवार को जारी एक बयान में बताया कि उसका आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 19 जुलाई को खुलेगा। निवेशक 23 जुलाई तक निवेश कर सकेंगे। इसके लिए न्‍यूनतम मूल्‍य दायरा 90-95 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। निवेशक इसमें न्यूनतम 150 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। उसके…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसे हिंसा और हत्या जैसे शब्दों के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान में हिंसा और हत्या जैसे शब्द रखे गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए हिंसा भड़काने वाली भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। विपक्ष के नेता को अब परिपक्वता दिखाना चाहिए। मौत और हिंसा जैसे शब्दों का प्रयोग बयानों में नहीं होना चाहिए। गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा किकांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं…

Read More

नई दिल्ली। विदेश सचिव विक्रम मिस्री पदभार संभालने के बाद अपने पहले विदेश दौरे में 19-20 जुलाई तक भूटान की आधिकारिक यात्रा करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार यात्रा के दौरान विदेश सचिव मिस्री भूटान के नरेश से मुलाकात करेंगे। वह प्रधानमंत्री, विदेश मामलों और विदेश व्यापार मंत्री से मुलाकात करेंगे। विदेश सचिव और भूटान की शाही सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। दोनों विदेश सचिव भारत-भूटान विकास सहयोग वार्ता (‘योजना वार्ता’) की सह-अध्यक्षता भी करेंगे। मंत्रालय के अनुसार यह यात्रा भारत और भूटान के बीच नियमित उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान का हिस्सा है और भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति को…

Read More

कुपवाड़ा। जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के केरन इलाके में गुरुवार को सेना द्वारा घुसपैठ की कोशिश में एक आतंकवादी मारा गया। फिलहाल क्षेत्र में सर्च अभियान जारी है। सूत्रों के अनुसार कुपवाड़ा जिले के केरन इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें अब तक एक आतंकवादी मारा गया है। सेना की 6आरआर और कुपवाड़ा पुलिस सहित सुरक्षा बलों को केरन क्षेत्र में घुसपैठ की सूचना मिलने के बाद ऑपरेशन शुरू किया गया।

Read More

—पिस्टल अनलॉक कर रहे दरोगा के पेट में भी लगी गोली, घायल हालत में चल रहा इलाज अलीगढ़। उत्तर प्रदेश की ताला नगरी अलीगढ़ में गोकश को पकड़ने गई गभाना और एसओजी की संयुक्त टीम में दबिश के दौरान सरकारी पिस्टल से एक दरोगा से गोली चल गई। गोली दरोगा के पेट से निकलते हुए एसओजी सिपाही के सिर में जा लगी और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद घायल दरोगा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक सिपाही के परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई…

Read More