रांची। दुर्गा पूजा के मद्देनजर रांची के अल्बर्ट एक्का चौक से रांची पुलिस ने गुरुवार को फ्लैग मार्च निकाला। ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय, सिटी डीसपी केवी रमण सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी फ्लैग मार्च में शामिल थे। फ्लैग मार्च अल्बर्ट एक्का चौक से डेली मार्केट होते हुए उर्दू लाइब्रेरी, एकरा मस्जिद, चर्च रोड, कर्बला चौक से वापस अल्बर्ट एक्का चौक पहुंच कर समाप्त हुआ। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने शांति और भाईचारे से पर्व त्यौहार मनाने की लोगों से अपील की। उल्लेखनीय है कि राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम…
Author: shivam kumar
रांची। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रख्यात उद्योगपति एवं समाजसेवी रतन टाटा के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि रतन टाटा के निधन से पूरा देश मर्माहत है। उनके निधन से देश की पूरी 140 करोड़ जनता शोकाकुल है। रतन टाटा एक ऐसे उद्योगपति रहे जिन्होंने उद्योग जगत का देश की ओर से नेतृत्व किया। जब मैं मुख्यमंत्री थ, उस समय उनसे मुलाकात हुई थी। कई एक योजनाओं के बारे में हमने उनसे चर्चा की। वह इन योजनाओं पर काम करने को बिल्कुल तैयार थे, लेकिन हम राज्य के मुख्यमंत्री नहीं…
उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर सिर्फ भारत से ही नहीं, बल्कि दुनिया भर से लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ इस समय विदेश में हैं। एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने रतन टाटा की निधन की खबर सुनी, जिसके बाद लाइव कॉन्सर्ट रोक कर रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दर्शकों को रतन टाटा के निधन के बारे में जानकारी दी और सभी को जीवन में उनसे सीखने लायक बातें बताईं। दिलजीत ने मंच पर कहा कि उनकी कभी रतन टाटा से मुलाकात नहीं हो पाई, लेकिन उनकी जिंदगी पर उनका काफी प्रभाव रहा। आप…
रांची। जयराम महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोरचा ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। इसमें 14 उम्मीदवारों के नाम घोषित किये गये हैं। जारी सूची के अनुसार मांडर से गौरा भगत, टुंडी से मोतीलाल महतो, धनबाद से राजेश रतन, कोडरमा से मनोज कुमार यादव, बरही से कृष्णा यादव, बरकट्ठा से महेंद्र मंडल, हजारीबाग से उदय मेहता, डालटनगंज से अंकित मेहता, गोड्डा से परिमल ठाकुर, गांडेय से अकील अख्तर (रिजवान), धनबाद से सपन कुमार मोदक, खरसावां से पांडू राम हिब्रु, सिंदरी से उषा देवी और बोकारो से सरोज देवी को उम्मीदवार बनाया…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देश के सुप्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। हेमंत सोरेन ने रतन टाटा के असामयिक निधन पर राज्य में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने दु:ख एवं संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि रतन टाटा देश के अनमोल रत्न थे। उन्होंने उद्योग जगत के साथ-साथ समाजसेवा एवं परोपकार के क्षेत्र में देश और दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ी है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वे एक सच्चे राष्ट्रवादी थे। उनका जीवन उपलब्धियों से भरा रहा है। रतन टाटा एक-एक देशवासी के दिलों…
-टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त नई दिल्ली। भारतीय टीम ने बांग्लादेश को दूसरे टी20 मुकाबले में 86 रनों के बढ़े अंतर से हरा दिया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बुधवार को खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 221 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 135 रन ही बना सकी। इसी के साथ भारतीय टीम 3 मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। सीरीज का अंतिम मुकाबला 12 अक्टूबर…
नई दिल्ली। इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने अपने क्रिकेट करियर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए 3,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे कर लिए हैं। 78 अंतरराष्ट्रीय मैचों और 83 पारियों में, ब्रूक ने 44.64 की शानदार औसत से 3,125 रन बनाए हैं। उनके रिकॉर्ड में सात शतक और 17 अर्द्धशतक शामिल हैं, जो सभी प्रारूपों में उनकी निरंतरता और कौशल को उजागर करते हैं। टेस्ट क्रिकेट में, ब्रूक ने 19 मैच खेले हैं, जिसमें 58.58 की असाधारण औसत से 1,699 रन बनाए हैं। उन्होंने 31 पारियों में छह शतक और नौ अर्द्धशतक लगाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 186…
नई दिल्ली। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने बुधवार को भारत के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मिली हार के बाद भारतीय टीम के दृष्टिकोण और निष्पादन की प्रशंसा की। बुधवार को दिल्ली में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारत ने बांग्लादेश को 86 रनों से हरा दिया। पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में तस्कीन ने कहा, “भारत ने वाकई बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। वे ऐसा सिर्फ भारतीय परिस्थितियों में ही नहीं बल्कि सभी परिस्थितियों में करते हैं। उन्होंने अंत तक अच्छी बल्लेबाजी की।” तस्कीन ने विभिन्न परिस्थितियों में भारत की अनुकूलन क्षमता और लगातार प्रदर्शन की तारीफ की।…
मुंबई। देश के शीर्ष उद्योगपति रतन टाटा का अंतिम संस्कार आज शाम यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। रतन टाटा के निधन पर महाराष्ट्र सरकार ने आज राज्य में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा करते सभी कार्यक्रम रद कर दिए हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि वरिष्ठ उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के निधन से देश खासकर महाराष्ट्र ने कोहिनूर हीरा खो दिया। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। राज्य में एक दिन का राजकीय शोक मनाया जाएगा और सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका…
मुंबई। उद्योगपति पद्म विभूषण रतन टाटा को उनकी उपलब्धियों के लिए भारत रत्न से सम्मानित करने का प्रस्ताव गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में सर्व सहमति से पारित किया गया है। इस प्रस्ताव में केंद्र सरकार से रतन टाटा को भारत रत्न दिए जाने की सिफारिश की गई है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज हुई कैबिनेट की बैठक में पद्म विभूषण रतन टाटा के निधन पर शोक प्रस्ताव पेश किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रतन टाटा को भारत रत्न दिए जाने का अनुरोध करने का प्रस्ताव कैबिनेट में पेश किया। मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव को पेश करते हुए कहा कि…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के प्रमुख उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने एक्स हैंडल पर स्मृति शेष के रूप में उनसे कई अवसरों पर हुई मुलाकातों का जिक्र किया। प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ” मेरा मन श्री रतन टाटा जी के साथ अनगिनत संवादों से भरा हुआ है। जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था तो मैं उनसे अकसर मिलता था। हम विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करते थे। मुझे उनका दृष्टिकोण बहुत समृद्ध लगा। जब मैं दिल्ली आया तो बातचीत का यह सिलसिला जारी रहा। उनके निधन की सूचना से बेहद…
