काठमांडू। नेपाल में केपी शर्मा ओली की प्रधानमंत्री पद पर नियुक्ति और शपथ ग्रहण को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। इस संबंध में दायर याचिका में पूर्व प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचंड के करीबी वकीलों ने नियुक्ति और शपथ ग्रहण को असंवैधानिक होने का दावा किया है। याचिका में राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल के प्रचंड को प्रधानमंत्री से पदमुक्त करने के बाद नई सरकार बनाने के लिए किए गए आह्वान को असंवैधानिक बताया गया है। याचिका में कहा गया है कि संविधान की धारा 76(2) के मुताबिक प्रचंड को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था। प्रचंड सदन में अपना बहुमत साबित…
Author: shivam kumar
रोहतास। रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के डुमरांव शाखा नहर के किनारे बुधवार की देर रात अपराधियों ने दो युवकों की हत्या गोली मारकर कर दी। घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह मिलते ही बिक्रमगंज के एसडीपीओ कुमार संजय, थानाध्यक्ष ललन कुमार और पुलिस बल सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। एफएसीएल की टीम ने भी जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से पुलिस ने चार कारतूस का खोखा, एक स्पेलेंडर बाइक और प्लास्टिक में शराब भी बरामद किया है। पुलिस सभी साक्ष्य को सुरक्षित रख घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की शिनाख्त अभी…
– योजना में 101 प्रतिशत से अधिक हासिल की गई सफलता भोपाल। मध्य प्रदेश ने पीएम स्ट्रीट वेंडर योजना में देशभर में 11 लाख 95 हजार से अधिक ऋण वितरित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इनमें से आठ लाख 38 हजार स्ट्रीट वेंडर डिजिटली लेन-देन कर रहे हैं। इन स्ट्रीट वेंडरों को करीब 21 करोड़ रुपये की नगर राशि बैंक से प्राप्त हुई है। इस उपलब्धि के लिए आज (गुरुवार) को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में मध्य प्रदेश को सम्मानित किया जाएगा। पीएम स्व-निधि तथा एनयूएलएन के स्टेट मिशन डायरेक्टर कैलाश वानखेड़े ने बताया कि केन्द्रीय आवासन और…
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के एक जंगल में गुरुवार तड़के आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ कास्तीगढ़ इलाके के जद्दन बाटा गांव में सुबह करीब 2ः00 बजे हुई। आतंकवादियों ने चल रहे तलाशी अभियान के लिए एक सरकारी स्कूल में स्थापित अस्थायी सुरक्षा शिविर पर गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और दोनों पक्षों के बीच एक घंटे से अधिक समय तक गोलीबारी जारी रही। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की गोलीबारी में दो जवान मामूली रूप से घायल हुए हैं। आतंकवादियों को मार…
नई दिल्ली। 3×3 बास्केटबॉल का पेरिस में 30 जुलाई से 5 अगस्त तक होने वाले ओलंपिक में दूसरा आयोजन होने से उत्साह और प्रत्याशा स्पष्ट है। टोक्यो 2020 ओलंपिक में शुरू किया गया यह उच्च ऊर्जा और तेज गति वाला खेल प्लेस डे ला कॉनकॉर्ड में स्केटबोर्डिंग, ब्रेकडांसिंग और बीएमएक्स फ्रीस्टाइल जैसे अन्य ट्रेंडी खेलों के साथ एक बार फिर दर्शकों को आकर्षित करेगा। टूर्नामेंट का प्रारूप पेरिस में होने वाले 3×3 बास्केटबॉल इवेंट में पुरुष और महिला वर्ग में आठ-आठ टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट को तीन चरणों में विभाजित किया जाएगा: प्रारंभिक समूह चरण, प्ले-इन राउंड और नॉकआउट चरण,…
रांची। टेंडर घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपित जेल में बंद ग्रामीण विकास विभाग के निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र कुमार राम के सीए ह्रदय नंद तिवारी के खिलाफ कोर्ट ने इश्तेहार जारी कर दिया है। गुरुवार को पीएमएल के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की विशेष कोर्ट ने हृदय नंद तिवारी के खिलाफ इश्तेहार जारी किया है। हृदय नंद तिवारी गढ़वा जिला के कचहरी रोड का रहने वाला है। उनपर वीरेंद्र राम के द्वारा टेंडर घोटाला के जरिए कमाए गए पैसों को विभिन्न प्रक्रियाओं से गुजार कर वाइट मनी में तब्दील करने का आरोप है। मामले में दाखिल पूरक…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिला में बुधवार देररात आईईडी ब्लास्ट में दो जवान बलिदान और चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पता चला है कि नक्सल विरोधी अभियान से जुड़े सीआरपीएफ, कोबरा, सीएएफ, डीआरजी और एसटीएफ के जवान बुधवार रात को वापस लौट रहे थे। नक्सलियों ने पाइप बम को तर्रेम थाना इलाके के मंडिमरका के जंगलों में ब्लास्ट कर दिया। इस घटना में एसटीएफ के प्रधान आरक्षक भरत लाल साहू और आरक्षक सतेर सिंह बलिदान और पुरषोत्तम नाग, कोमल यादव, सियाराम सोरी और संजय कुमार गंभीर रूप…
ढाका। बांग्लादेश में छात्रों का आरक्षण के विरोध में शुरू आंदोलन उग्र हो गया है। देशव्यापी बंद का आज दूसरा दिन है। पहले दिन अपराह्न तीन बजे के बाद आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई है। ढाका में हिंसा और आगजनी को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान एक आंदोलनकारी की मौत हो जाने से विद्यार्थियों का गुस्सा भड़क गया। इसके विरोध में छात्रों ने कई जगह आगजनी की। सुरक्षा एजेंसियों को टकराव बढ़ने की आशंका है। ढाका ट्रिब्यून और द डेली स्टार समाचार पत्र के अनुसार, आंदोलन ने रौद्र रूप धारण…
बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी हमेशा चर्चा में रहती हैं। अथिया शेट्टी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और हमेशा अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अथिया शेट्टी ने क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की है। केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2023 में शादी की। हाल ही में अथिया और राहुल ने मुंबई में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। मुंबई में अथिया और राहुल ने पाली हिल इलाके में संधू पैलेस बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर एक शानदार अपार्टमेंट खरीदा है। यह अपार्टमेंट 3,350 वर्ग…
नवादा। नवादा में बेखौफ चोरों ने बीती रात बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान चोरों ने 9 से 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ किया और मकान में लगे सीसीटीवी को भी अपने साथ लेकर चलते बने। गृहस्वामी को पड़ोसियों ने गुरुवार को घर का ताला टूटे रहने की सूचना दी। चोरी का मामला नवादा के पकरीबरांवा थाना क्षेत्र के वेगराजपुर जुरी गांव का है, जहां बीती रात बेखौफ चोरों ने वेगराजपुर जुरी गांव के निवासी सुनील पंडित के बंद घर का ताला तोड़कर घर में रखे…
जमशेदपुर। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने गुरुवार को 1392 करोड़ रुपये के बैंक घोटाला मामले में जमशेदपुर के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, बहादुरगढ़ समेत 15 ठिकानों पर छापा मारा है। बैंक घोटाले में यह छापेमारी महेंद्रगढ़ के विधायक रावदान सिंह, उनके परिवार और अन्य लोगों के खिलाफ की जा रही है। इस बैंक धोखाधड़ी की जांच का जिम्मा इडी के साथ-साथ सीबीआइ को भी सौंपा गया है। दरअसल विधायक रावदान सिंह और उनके परिवार से जुड़ी मेसर्स अलॉयड स्ट्रिप्स लिमिटेड नामक कंपनी के माध्यम से 1392 करोड़ रुपये का लोन लिया गया था, जिसे कभी वापस नहीं लौटाया गया। बता…