Author: shivam kumar

मीरजापुर। भारतीय सेना के वीर जवान चन्द्र प्रकाश पटेल, जो 99 बटालियन सूरजगढ़, जयपुर (राजस्थान) में तैनात थे, ने देश की रक्षा करते हुए शहादत दी। उनके पैतृक गांव नरायनपुर जमुआ, विकास खंड मझवा में मंगलवार को अंतिम सलामी देने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शोकाकुल माहौल में पूरे क्षेत्र में जब तक सूरज-चांद रहेगा, जमुआ के लाल तेरा नाम रहेगा के नारे गूंजते रहे। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल और कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने सदन में व्यस्तता के चलते गांव में उपस्थित न हो पाने…

Read More

कोलकाता। इस बार पार्क स्ट्रीट में होने वाला क्रिसमस उत्सव खास होने वाला है। 19 से 30 दिसंबर तक चलने वाले क्रिसमस कार्निवल का उद्घाटन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी करेंगी। आयोजन में मशहूर गायक रेमो फर्नांडिस के गीतों का भी रंग देखने को मिलेगा। यह जानकारी राज्य के पर्यटन, सूचना और संस्कृति मंत्री इंद्रनील सेन ने दी। पार्क स्ट्रीट और एलेन पार्क को क्रिसमस के दौरान रोशनी से सजाया जाएगा। 20 दिसंबर को रेमो फर्नांडिस के गीत इस उत्सव का मुख्य आकर्षण होंगे। कार्यक्रम में एंग्लो-इंडियन व्यंजन और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। 2011 में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहल पर यह…

Read More

अलीपुरद्वार। अलीपुरद्वार शहर के वार्ड नंबर 13 में मंगलवार शाम एक शख्स ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। भागने के दौरान शख्स ने एक और गोली चलाई जिसमें एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने आरोपित को पकड़ लिया और आरोपित सामूहिक पिटाई कर डाली। अस्पताल ले जाने पर इलाज के दौरान आरोपित की हो गई। स्थानीय निवासियों के अनुसार, अलीपुरद्वार के समाजपाड़ा इलाके में एक युवक बाइक से आया और कौशिला महतो नाम की महिला के सिर में गोली मार दी। इस घटना के बाद आरोपित युवक ने बाइक से भागने की कोशिश की।…

Read More

कोलकाता। कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अन्य जिलों में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि मौसम विभाग ने बुधवार को बताया है कि अगले 24 घंटों के दौरान मौसम सामान्य रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, कोलकाता में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और सुबह के समय हल्का कुहासा छा सकता है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कोलकाता में पिछले 24 घंटों में बारिश नहीं हुई है। यहां अधिकतम आर्द्रता 95 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 47 प्रतिशत दर्ज की गई। दक्षिण बंगाल के जिलों, जैसे हावड़ा,…

Read More

विशेष केंद्र का बकाये से इनकार के बाद अब झारखंड के साथ उसके रिश्ते बिगड़ेंगे 1.36 लाख करोड़ के बकाये का मुद्दा मिल-बैठ कर सुलझाने की है जरूरत नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में लगातार दूसरी बार सरकार बनने के बाद अब केंद्र के साथ पहले टकराव की जमीन तैयार हो गयी है। केंद्र सरकार द्वारा झारखंड के 1.36 लाख करोड़ के बकाये के दावे को नकारे जाने के बाद यह मुद्दा एक बार फिर गरम हो गया है। झारखंड सरकार का दावा है कि राज्य में…

Read More

अररिया। जोगबनी से सिलीगुड़ी चलने वाली जोगबनी सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन एक बार फिर दस दिनों के लिए रद्द कर दी गई है।जब से यह ट्रेन चली है,तब से चली कम और रद्द अधिक हुई है।जिससे रेलवे के प्रति आमलोगों में आक्रोश तेजी से पनप रहा है। कुहासा को लेकर ऐतिहातन ट्रेन को रद्द करने की बात कही जा रही है।एनएफ रेलवे कटिहार मंडल के सीनियर डीओएम द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जोगबनी से सिलीगुड़ी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को आगामी 28 दिसम्बर तक के लिए रद्द कर दिया गया है। इससे पहले विगत कुछ दिनों से यह ट्रेन…

Read More

ब्रिसबेन। भारतीय अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ब्रिस्बेन में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी श्रृंखला के तीसरे टेस्ट के समापन के बाद तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। ब्रिसबेन टेस्ट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अश्विन ने कहा, “यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी प्रारूपों में भारतीय क्रिकेटर के रूप में मेरा आखिरी साल होगा। मुझे लगता है कि एक क्रिकेटर के रूप में मुझमें अभी भी कुछ दमखम बाकी है, लेकिन मैं इसे व्यक्त करना चाहता हूं, क्लब स्तर के क्रिकेट में इसका प्रदर्शन करना चाहता हूं।” उन्होंने कहा, “मैंने खूब मौज-मस्ती की। मैंने रोहित [शर्मा] और अपने…

Read More

ब्रिसबेन। लगातार रूक रूक कर हो रही बारिश के कारण भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने दूसरी पारी 89/7 पर पारी घोषित करने और भारत को 275 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए आमंत्रित किया। जवाब में भारतीय टीम बिना किसी नुकसान के 8 रन बना लिये थे तभी बारिश शुरु हो गई। काफी देर इंतजार करने के बाद जब बारिश नहीं रूकी तो मैच को समाप्त घोषित कर दिया गया, परिणाम स्वरूप मैच ड्रा हो गया और पांच मैचों की श्रृंखला 1-1 से…

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष ने आज जोरदार हंगामा किया। विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया। इस पर विरोध जताते हुए सदन में तीखी नारेबाजी और हंगामा हुआ। नतीजतन, दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। इससे पहले दो दिन दोनों सदनों में संविधान पर चर्चा हुई। लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्यसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भारतीय संविधान के 75 साल की गौरवशाली यात्रा पर चर्चा के दौरान विभिन्न मुद्दों पर जवाब दिए । लोकसभा में आज आंबेडकर के…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर प्रदूषण गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। इसके साथ कोहरे ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। आज सुबह औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक ( एक्यूआई) 440 दर्ज किया गया। कुछ स्थानों पर एक्यूआई 450 के पार पहुंच गया है। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी के साथ आंखों में जलन महसूस होने लगी है। गले में भी खराश की शिकायत हो रही ही। उधर, मौसम विज्ञान विभाग की ओर से अगले तीन दिन के लिए दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते सोमवार को वायु…

Read More

कुपवाड़ा। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना और पुलिस के संयुक्त तलाशी अभियान में एक आतंकी ठिकाने से हथियार और नशीला पदार्थ बरामद किया गया है। खुफिया सूचना पर की गई कार्रवाई में यह सफलता मिली है।एक अधिकारी ने बताया कि 17 दिसंबर की देरशाम आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान इस सेक्टर के अमरोही में एक आतंकी ठिकाने से चार पिस्तौल, छह मैगजीन और लगभग चार किलोग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया।

Read More