नई दिल्ली। राफेल नडाल ने कुछ साल पहले टेनिस से मानसिक स्वास्थ्य के कारण ब्रेक लेने के बारे में सोचा था। 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने मंगलवार को एक ऑनलाइन पोस्ट के जरिए उक्त खुलासा किया। नडाल ने द प्लेयर्स ट्रिब्यून पर कहा, “शारीरिक दर्द से मैं बहुत अभ्यस्त था, लेकिन कोर्ट पर ऐसे समय भी आए जब मुझे अपनी सांसों को नियंत्रित करने में परेशानी हुई और मैं उच्चतम स्तर पर नहीं खेल पाया। मुझे अब यह कहने में कोई परेशानी नहीं है। आखिरकार, हम इंसान हैं, सुपरहीरो नहीं। शुक्र है, मैं चिंता जैसी चीजों को नियंत्रित…
Author: shivam kumar
कोलकाता। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) ने मंगलवार को ईडन गार्डन्स के दो दर्शक स्टैंड्स का नामकरण दो महान हस्तियों के नाम पर करने की घोषणा की। यह स्टैंड्स भारतीय सेना के वीर अधिकारी कर्नल एन.जे. नायर और भारत की पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी झूलन गोस्वामी के नाम पर रखे गए हैं। यह सम्मान इन दोनों के अपने-अपने क्षेत्रों में असाधारण योगदान और उपलब्धियों को सलाम करने के लिए दिया गया है। कर्नल एन.जे. नायर का योगदान कर्नल एन.जे. नायर, जिन्हें ‘एनजे’ के नाम से जाना जाता है, भारतीय सेना के एक उत्कृष्ट अधिकारी थे। वे अकेले ऐसे सैनिक थे जिन्हें…
सियोल। दक्षिण कोरिया में बुधवार दोपहर 12ः20 बजे (स्थानीय समय) रक्षा खुफिया कमान प्रमुख मेजर जनरल मून सांग-हो को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गिरफ्तारी अल्पकालिक मार्शल लॉ अभियान में शामिल रहने के संदेह के रूप में की गई है। मार्शल लॉ डिक्री की जांच कर रहे एक भ्रष्टाचार विरोधी जांच निकाय ने इसकी घोषणा की। द कोरिया टाइम्स समाचार पत्र के अनुसार, उच्च पदस्थ अधिकारियों के भ्रष्टाचार जांच कार्यालय ने कहा कि मेजर जनरल मून सांग-हो को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्यालय ने कहा कि मेजर जनरल मून सांग-हो पर राष्ट्रपति यून सुक येओल के…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान (डीआई खान) और शांगला में 24 घंटों दौरान हुए दो अलग-अलग आतंकी हमलों में पांच सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई। आतंकवादियों ने डेरा इस्माइल खान में एक आईईडी विस्फोट और शांगला जिले में एक पुलिस चौकी पर हमला किया। डॉन समाचार पत्र के अनुसार, आतंकवादियों ने मंगलवार को डेरा इस्माइल खान में दरबान तहसील के जरकानी इलाके में सुरक्षा बलों के वाहन को निशाना बनाया।आतंकवादियों ने इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) से इस वाहन पर विस्फोट कर दिया। इस हमले में तीन कर्मी शहीद हो गए और दो अन्य घायल हो…
बीजिंग। भारत और चीन सीमा विवाद के स्थाई समाधान के लिए आज यहां वार्ता करेंगे। चीन की राजधानी बीजिंग में आज होने वाली विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता में भारत का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल करेंगे। चीन ने अपने विदेशमंत्री वांग यी को विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया है। बैठक में हिस्सा लेने के लिए डोभाल कल बीजिंग पहुंचे। विशेष प्रतिनिधि स्तर वार्ता पूर्वी लद्दाख स्थित वास्तविक नियंत्रण रेखा पर अप्रैल-मई, 2020 से चल रहे मौजूदा तनाव को समाप्त करने के बाद शुरू की जा रही है। विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता की व्यवस्था पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी…
वाशिंगटन। यूक्रेन की फौज ने रूस के कुर्स्क क्षेत्र में छिड़ी लड़ाई में उत्तर कोरिया के कई सौ सैनिकों को मार गिराया है। यह दावा एक वरिष्ठ अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने किया है। इसे रूस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। उत्तर के कोरिया के करीब 10,000 सैनिक यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई में रूस की सेना का साथ दे रहे हैं। द गार्जियन समाचार पत्र ने अमेरिकी अधिकारी के हवाले से यह खबर दी है। खबर में दावा किया गया है कि यूक्रेन से लड़ते हुए कई सौ उत्तर कोरियाई सैनिक मारे गए। इनमें सभी रैंक के लोग…
नई दिल्ली। मोबिक्विक, विशाल मेगा मार्ट, साई लाइफ साइंसेज समेत पांच कंपनियों के शेयरों की आज स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग के जरिए एंट्री हुई। इन पांच कंपनियों में से मोबिक्विक, साई लाइफ साइंसेज, विशाल मेगा मार्ट और पर्पल यूनाइटेड सेल्स के शेयरों ने अपने आईपीओ निवेशकों को बढ़िया मुनाफा कराया, वहीं सुप्रीम फैसिलिटी मैनेजमेंट के शेयरों की कमजोरी लिस्टिंग से इस कंपनी के आईपीओ निवेशकों को पहले दिन ही नुकसान का सामना करना पड़ा। मोबिक्विक के शेयरों ने आज शेयर बाजार में शानदार एंट्री की। आईपीओ के तहत मोबिक्विक के शेयर 279 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे।…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद लिवाली के सपोर्ट से शेयर बाजार की चाल में कुछ देर के लिए तेजी आई, लेकिन इसके बाद बिकवाली का दबाव बनने पर बाजार ने दोबारा लाल निशान में गोता लगा दिया। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.43 प्रतिशत और निफ्टी 0.39 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व आज नीतिगत ब्याज दरों को लेकर अपने फैसले का ऐलान करने वाला है। इसके पहले पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स लगातार नौवें कारोबारी दिन गिरावट के साथ…
रांची। झारखंड हाइ कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता पीके लाला को बुधवार को वर्ष 2024-26 के लिए मानव अधिकार मिशन का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही दीपक कुमार को प्रदेश महासचिव, मनोज कुमार, सोहनी राय, डॉ एके सिन्हा एवं सुरेश गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा प्रदेश कार्यकारिणी के कुल 28 पदाधिकारियों का भी मनोनयन किया गया है। मानव अधिकार मिशन संस्था संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) से एफिलिएटेड है। साथ ही नीति आयोग के अंतर्गत निबंधित है। इस संस्था के मुख्य संरक्षक देश के पूर्व मुख्य न्यायमूर्ति बालाकृष्णन हैं। संरक्षक सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति ज्ञान…
रांची। झारखंड होमगार्ड में 26 कर्मियों को प्रोन्नति मिली है। साथ ही आठ कर्मियों को प्रोन्नति देने की प्रक्रिया शुरू है। गौरतलब है कि इससे पहले होमगार्ड कमांडेंट के पद पर काम करने वाले अफसरों को भी प्रोन्नति देने के मामले को लेकर राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। होमगार्ड के कमांडेंट पद पर बहाल होनेवाले अफसरों को नहीं मिलती प्रोन्नति बता दें कि झारखंड लोक सेवा आयोग से बहाल राज्य पुलिस सेवा के अफसर प्रोन्नति मिलती है और वे आईपीएस संवर्ग में प्रोन्नति पा चुके हैं। जबकि होमगार्ड में जेपीएससी के माध्यम से बहाल झारखंड गृह रक्षा वाहिनी…
