रांची। कांके रोड स्थित पुलिस लाइन में रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एसएसपी चंदन सिन्हा ने ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को कई दिशा-निर्देश दिये। साथ ही एसएसपी ने ट्रैफिक पुलिस के जवानों के बीच रेनकोट का वितरण किया, ताकि बरसात में बिना भींगे सभी ड्यूटी कर सके। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसएसपी कहा कि राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और लोगों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए बेहतर तरीके से ड्यूटी करनी होगी। एसएसपी ने कहा कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था तभी बेहतर होगी…
Author: shivam kumar
लोहरदगा। जिले के कैरो प्रखंड क्षेत्र में हाथियों ने शनिवार रात नरौली निवासी सीताराम उरांव के मकान को ध्वस्त हुए घर पर रखे अनाज को खा गए। साथ ही कई किसानों के फसल को भी बर्बाद कर दिया। खण्डा, कैरो, चल्हो, बक्सी, एडादोन आदि गांवों के लोग हाथियों के डर से रतजगा करते रहे। कैरो चल्हो पथ के बगल में आज हाथी देखा गया है। कुछ हाथियों को एडादोन होते कुडू प्रखंड क्षेत्र के तान होते अम्बाफरा की ओर जाते देखा गया है।
इंफाल। मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को जिरीबाम जिले में फिर से तनाव बढ़ने के बाद हिंसा भड़क गई है। कुकी उग्रवादियों के हमले का शिकार होकर सीआरपीएफ के जवान अजय कुमार की मौत हो गई है और इस हमले में कई अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैतेई संगठनों का आरोप है कि यह घटना जातीय तनाव के कारण हुई है। कुकी उग्रवादियों ने मैतेई समुदाय के लोगों पर गोलियों और बमों से अंधाधुंध हमले किये हैं। जीरीबाम के मैतेई संगठन जिरी अपुनबा लूप (जेएएल) समेत…
रांची। चुटिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित योद्धा सत्संग आश्रम के पास रविवार काे करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। बताया जाता है कि कचरा चुनकर जीवनयापन करने वाले व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गयी। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पायी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और शिनाख्त करा रही है।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री के तौर पर पदभार ग्रहण करने के बाद से ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोशल मीडिया अपनी सक्रीयता के लिए जाने जाते रहे हैं। उन्होंने सबसे पहले इस बात को पहचाना की सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से बेहतर ढंग से जुड़ा जा सकता है। इसमें सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) की बड़ी भूमिका रही है। आज इसी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रधानमंत्री मोदी के 10 करोड़ (100 मिलियन) फोलोअर्स हो गए हैं। वे इस मंच पर दुनिया के सबसे ज्यादा फोलो किए जाने वाले रानजीतिक हस्ती हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 करोड़ का…
-अधिसूचना को राष्ट्रपति से रद्द करने की मांग की रांची। झामुमो ने भाजपा की संविधान हत्या दिवस की घोषणा पर जमकर निशाना साधा है। शनिवार को झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि भारत के राजपत्र में एक तिथि को सूचित किया गया। वो तिथि 25 जून होगी। जो देश में आगामी वर्षों में संविधान हत्या दिवस के रूप में मनायी जायेगी। देश का धर्म ग्रंथ संविधान है। अब भारत सरकार उसकी हत्या का दिवस मनायेगी। उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा का संविधान को बदलने का नारा आया, 400 पार का नारा लगा…
गोपालगंज। भारी वर्षा के कारण बाल्मिकी नगर बैराज से तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना पर एवं गंडक नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए जिलाधिकारी मो मकसूद आलम के निदेशानुसार अधिकारियों ने तटबंध डुमरिया घाट और सिधवलिया प्रखंड के बंजरिया गांव का निरीक्षण किया । इस क्रम में टंण्डसपुर छरकी एवं डुमरिया घाट के सभी संवेदनशील संम्भावित कटाव स्थलों एवं जल स्तर का निरीक्षण किया गया। गंडक नदी के बढ़ते जल स्तर को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कार्यपालक अभियंन्ता बाढ़ नियंत्रण द्वारा बताया गया कि अभी जल स्तर और बहाव का दबाव दो…
कटिहार। कटिहार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला जज हेमंत कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में शानिवार काे आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 2011 वादों का निष्पादन हुआ। इस संदर्भ में डीएलएसए सचिव सह एसीजेएम निशा कुमारी ने बताया कि यह उनकी पहली राष्ट्रीय लोक अदालत थी। जो काफी सफल रही। निशा कुमारी ने बताया कि कटिहार व्यवहार न्यायालय के प्रांगण में आयोजित राष्ट्रीय अदालत की सफलता को लेकर जिला जज के निर्देश पर लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए कुल 14 बेंच कटिहार न्यायालय में तथा एक बेच रेलवे कोर्ट और एक बेंच बारसोई अनुमंडल न्यायालय…
सहरसा। अपर समाहर्त्ता संजीव कुमार चौधरी की अध्यक्षता में बाढ़ की स्थिति से संबंधितसमीक्षात्मक बैठक कर पदाधिकारियों कोआवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। बाढ़ की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए 149 नाव का निबंधन कर उसका इकरारनामा अंचलों द्वारा कर लिया गया है, जिसमें नवहट्टा-38, महिषी-50, सिमरी बख्तिायारपुर- 35, सलखुआ-15, सोनवर्षा-11 कर लिया गया हेै। आवागमन में लोगों को कठिनाई नहीं हो इसके लिए नवहटटा अंचल अंतर्गत 15 नाव निःशुल्क रूप से ग्रामीणों के लिए अंचलाधिकारी द्वारा चलाया जा रहा है साथ ही महिषी अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वो भी अपने क्षेत्र में नाव कीआवश्यकता है तो चलायेंगे। सिविल…
नई दिल्ली/मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को मुंबई के गाेरेगांव में आयोजित कार्यक्रम में 29,400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली सड़क, रेलवे और बंदरगाह क्षेत्र से जुड़ी कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया और आधारशिला रखी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि छोटे और बड़े निवेशकों ने हमारी सरकार के तीसरे कार्यकाल का उत्साहपूर्वक स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि आज मुम्बई में शुरू की गई विकास परियोजनाओं से कनेक्टिविटी बढ़ेगी, शहर के बुनियादी ढांचे में उल्लेखनीय सुधार होगा तथा नागरिकों को बहुत लाभ होगा। उन्हाेंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में…
अबुजा। अफ्रीकी देश नाइजीरिया में सेंट अकादमी स्कूल की दोमंजिला इमारत का बड़ा हिस्सा ढहने से 22 विद्यार्थियों की मौत हो गई और 132 घायल हो गए। यह हादसा उत्तर-मध्य नाइजीरिया के पठार राज्य की राजधानी जोस में शुक्रवार सुबह करीब 9:20 बजे हुआ। नाइजीरिया के समाचार पत्र नाइजीरियन ट्रिब्यून और द नेशन की रिपोर्ट्स के अनुसार, यह स्कूल बुसा बुजी ब्रिज के सामने स्थित है। त्रासदी के वक्त विद्यार्थी सालाना परीक्षा दे रहे थे। हताहत विद्यार्थियों में 15 साल से कम उम्र के बच्चे शामिल हैं। घायल बच्चों का इलाज बिंघम टीचिंग अस्पताल में चल रहा है।