रांची। हड़ताली मनरेगा कर्मी वापस काम पर लौट गये हैं। ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी के साथ हुई 8 अक्टूबर को वार्ता के बाद अनिश्चितकालिन हड़ताल खत्म करने की सहमति बनी थी। इसमें 30 प्रतिशत मानदेय बढ़ोतरी सहित बीमा योजना और सामाजिक सुरक्षा और यात्रा भत्ता देने की मंजूरी दी गयी है। इसके साथ ही हड़ताल अवधि 79 दिनों के मानदेय आदि का भुगतान करने का भी फैसला लिया गया है। हड़ताल अवधि को उनके अवकाश, अतरिक्त कार्य दिवस से समायोजित किया जायेगा। बता दें कि ग्रेड पे, नियमितीकरण इत्यादि की मांग को लेकर 5000 से अधिक मनरेगा कर्मी…
Author: shivam kumar
रांची। रांची एसएसपी ने 11 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। रांची एसएसपी ने संजीव कुमार को बीआइटी मेसरा ओपी प्रभारी बनाया है। बीआइटी मेसरा के तत्कालीन थानेदार को कांके थाना भेजा गया है। जयदीप टोप्पो को डोरंडा थाना प्रभारी बनाया गया है। दिवाकर कुमार को खादगढ़ा टीओपी प्रभारी बनाया गया है। चूड़ामणि टुडू को टाटीसिल्वे थाना भेजा गया है। रघुवंश कुमार को सदर थाना से सिल्ली थाना भेजा गया है।
रांची। प्रत्येक वर्ष एक कथाकार को प्रतिष्ठित आनंद सागर स्मृति कथाक्रम सम्मान दिया जाता है। वर्ष 2024 का यह सम्मान झारखंड सरकार में पदाधिकारी रहे कथाकार रणेंद्र को 9 नवंबर को लखनऊ (यूपी) में दिया जायेगा। कथाक्रम सम्मान समिति के संयोजक शैलेंद्र सागर, वरिष्ठ कहानीकार शिवमूर्ति, रंगकर्मी राकेश और चर्चित लेखिका रजनी गुप्त ने संयुक्त रूप से इस संबंध में निर्णय लिया है। कार्यक्रम सम्मान समिति के संयोजक शैलेंद्र सागर के मुताबिक रणेंद्र हिंदी कथा साहित्य के विशिष्ट एवं चर्चित कथाकार हैं। झारखंड सरकार में सेवा देते अप्रैल 2024 में जनजातीय कल्याण शोध संस्थान के निदेशक पद से रिटायर हुए…
रांची। राज्य सरकार ने दो आइएएस अधिकारियों के तबादले किये हैं। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने मंगलवार देर रात अधिसूचना जारी की है। जारी अधिसूचना के अनुसार बोकारो के चास के अनुमंडल पदाधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता को स्थानांतरित करते हुए योजना एवं विकास विभाग का अवर सचिव बनाया गया है। साथ ही पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर के अनुमंडल पदाधिकारी प्रांजल ढाडा को बोकारो चास का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है।
रांची। 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के मिड डे मील घोटाले के आरोपी भानू कंस्ट्रक्शन के संचालक संजय कुमार तिवारी को रांची पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने उसकी जमानत याचिका तीसरी बार खारिज कर दी है। संजय तिवारी के अधिवक्ता ने बहस के दौरान जेल में लंबी अवधि का हवाला देते हुए जमानत देने का आग्रह किया। लेकिन कोर्ट ने उसकी याचिका खारिज कर दी। इडी ने उसे नवंबर 2021 को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। संजय तिवारी पर एसबीआइ की हटिया शाखा से मिड डे मील का…
रांची। दुर्गा पूजा को लेकर झारखंड में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गयी हैं। पुलिस मुख्यालय ने बुधवार को बताया कि 15 अक्टूबर तक सभी पुलिस पदाधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गयी हैं। इस संबंध में डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर आइजी अभियान एवी होमकर ने आदेश जारी किया है। झारखंड के सभी 24 जिलों के एसपी, एसएसपी, रेंज के डीआइजी, आइजी और पुलिस के अन्य विंग के समादेष्टा और प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य को यह आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार दुर्गापूजा के अवसर पर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिए काफी…
संविधान और आरक्षण में बदलाव वाला कांग्रेस का नैरेटिव हुआ सफाचट एकजुट हुए हिंदू मतदाता, माना मोदी को कमजोर करना देश को कमजोर करना लोकसभा में हुई चूक को बदला हरियाणा के मतदाताओं ने, झारखंड और महाराष्ट्र में असर पड़ना तय सोशल मीडिया पर चुनाव नहीं जीता जाता, बता दिया आरएसएस ने नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। हरियाणा में भाजपा की जीत ने सबसे पहले एग्जिट पोल वालों की क्रेडिबिलिटी को डब्बे में डाल दिया है। जिस हिसाब से हरियाणा में भाजपा को बहुमत मिला है, उसने देश को कई सियासी संदेश दिये…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर आज मां कालरात्रि से प्रार्थना की है कि सभी भक्तों का जीवन भयमुक्त हो। प्रधानमंत्री ने एक्स हैंडल पर लिखा,” नवरात्रि की महासप्तमी मां कालरात्रि के पूजन का पावन दिन है। माता की कृपा से उनके सभी भक्तों का जीवन भयमुक्त हो, यही कामना है।” प्रधानमंत्री मोदी ने मां कालरात्रि की एक स्तुति भी प्रस्तुत की है। उल्लेखनीय है कि नवरात्रि के सातवें दिन देवी दुर्गा के सातवें स्वरूप माता कालरात्रि की पूजा की जाती है। माता कालरात्रि को शुभंकरी, महायोगीश्वरी और महायोगिनी भी कहा जाता है। माता…
रांची। झारखंड हाइकोर्ट में अब जेएसएससी सीजीएल परीक्षा मामला पहुंच गया है। परीक्षा के बाद से छात्र जेएसएससी सीजीएल में अनियमितता का आरोप लगा रहे हैं। छात्र आंदोलन समेत अन्य माध्यम से संबधित स्तर तक अपनी आपत्ति दर्ज करा चुके हैं। वहीं, परीक्षा के 18 दिनों बाद अब यह पूरा मामला हाइकोर्ट जा पहुंचा हैं। दरअसल इस पूरे मामले पर परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी प्रकाश कुमार ने हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने एक जनहित याचिका दायर की है, जिसके माध्यम से परीक्षा रद्द, सीबीआइ अथवा हाइकोर्ट के रिटायर्ड जजों के पैंनल से जांच को लेकर याचिका दायर की…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दोपहर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महाराष्ट्र की 7600 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री मोदी के वर्चुअली आधारशिला कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण एक्स हैंडल पर जारी किया है। भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति में इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई है। पत्र सूचना कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी आज नागपुर में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उन्नयन और शिरडी हवाई अड्डे पर नए एकीकृत टर्मिनल भवन की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा भारतीय कौशल…
रांची। दुर्गा पूजा के दौरान राजधानी रांची में छेड़खानी करने वाले और छिनैती करने वाले अपराधियों पर पुलिस विशेष नजर रख रही है। इसे लेकर रांची पुलिस के साथ शक्ति कमांडो की तैनाती की गयी है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए जगह-जगह शक्ति कमांडो की तैनाती की गयी है। सभी पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में शक्ति कमांडो गश्त करेगा और मनचलों पर नजर रखेगा। दुर्गा पूजा को लेकर रांची के सभी स्कूलों और कॉलेजों के साथ-साथ कोचिंग संस्थान में छुट्टियां घोषित कर दी गयी हैं। ऐसे में शक्ति कमांडो अब स्कूलों और कॉलेजों की ड्यूटी से फ्री हो…
