Author: shivam kumar

नई दिल्ली। ओडिशा के सुप्रसिद्ध पुरी जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार 46 साल लंबे इंतजार के बाद रविवार दोपहर खोला जाएगा। इसके साथ भगवान जगन्नाथ के आभूषणों को सूचीबद्ध किए जाने की प्रक्रिया आज से शुरू होगी। इससे पहले यह साल 1978 में खोला गया था। राज्य सरकार की तरफ से गठित 16 सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति ने रत्न भंडार को 14 जुलाई को खोलने की सिफारिश की थी। राज्य सरकार ने मंदिर प्रबंध समिति के लिए एसओपी जारी की है। जिसमें खजाना खोलने सहित सभी कार्यों के लिए प्रक्रिया तय की गई है। इस दौरान रिजर्व बैंक और पुरातत्व विभाग…

Read More

– सहारनपुर के सरसावा वायु स्टेशन में मनाई गई कारगिल विजय दिवस रजत जयंती – चॉपर से रस्सी के सहारे हवा में उड़े वायु योद्धाओं को देख दर्शकों का जोश हुआ हाई नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना ने कारगिल युद्ध में विजय के 25 वर्ष पूरे होने पर सहारनपुर के सरसावा स्टेशन में ‘कारगिल विजय दिवस रजत जयंती’ समारोह शुरू किया है, जो 26 जुलाई तक चलेगा। सरसावा एयरफोर्स स्टेशन पर वायु सैनिक एक चॉपर से रस्सी के सहारे लटक कर हवा में उड़े, जिसे देखने के बाद दर्शकों का जोश हाई हो गया। एयर शो में फाइटर जेट सुखोई,…

Read More

रांची। राज्य पुलिस मुख्यालय में सोमवार को पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह जिले के एसएसपी और एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में मोहर्रम में विधि व्यवस्था को लेकर चर्चा की जायेगी। मुहर्रम को लेकर राज्यभर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। राज्य के सभी संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। जहां पूर्व में सांप्रदायिक घटनाएं हुई हैं, उन जिलों में पुलिस मुख्यालय ने विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राज्य के अलग-अलग जिलों में इको की 16 कंपनियां, रैप की…

Read More

रांची। गिरिडीह जेल अधीक्षक के परिवार पर गोलीबारी की साजिश रचने का खुलासा होने के बाद कुख्यात अमन साहू के गुर्गे मयंक सिंह ने कहा है कि गिरिडीह जेल सुपरिटेंडेंट और जेलर ने अमन साहू को बदनाम करने और झूठे केस में फंसाने का प्रयास किया। अमन साहू को गिरिडीह जेल में जेल मैनुअल के हिसाब से नहीं रखा जाता है। उन्हें जेल में बहुत ज्यादा प्रताड़ित किया जाता है। मयंक सिंह ने कहा है कि अमन साहू को परेशान और प्रताड़ित करने वाले को वह दंडित करेगा। मयंक सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि अमन साहू…

Read More

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लखनऊ में आयोजित प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश में या राज्यों में जब कमल खिलता है तो सुशासन आता है। जब दूसरे लोग सत्ता में आते हैं तो व्यापारी पलायन करते हैं, बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं होती हैं और घोटाले पर घोटाले होते हैं। नड्डा ने उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पार्टी सिर्फ आज की नहीं, बल्कि भविष्य की भी पार्टी है। हमारे कंधों पर जो जिम्मेदारी है वो मौसमी नहीं है, वो जिम्मेदारी सदा-सदा के लिए हमारे कंधों…

Read More

पलामू। जिले के अलग अलग प्रखंड क्षेत्र के बाजारों में स्वर्ण आभूषण की दुकानों में लूट व चोरी की घटनाओं के खिलाफ स्वर्ण आभूषण व्यवसाईयों ने रविवार को छह मुहान पर पलामू जिला स्वर्णकार संघ के तत्वावधान में धरना प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता संघ के पलामू जिला अध्यक्ष धनंजय सोनी ने की, जबकि मुख्य रूप से संघ के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा जौहरी मौजूद थे। धरना प्रदर्शन के माध्यम से वक्ताओं ने कहा कि 15 दिनों के भीतर घटनाओं का उद्वेदन नहीं हुआ तो सारे स्वर्ण व्यवसाय अपनी-अपनी दुकानों में ताला लगाकर चाभी जिला प्रशासन को सौंप देंगे। अबतक जिले के…

Read More

रांची। कांके रोड स्थित पुलिस लाइन में रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एसएसपी चंदन सिन्हा ने ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को कई दिशा-निर्देश दिये। साथ ही एसएसपी ने ट्रैफिक पुलिस के जवानों के बीच रेनकोट का वितरण किया, ताकि बरसात में बिना भींगे सभी ड्यूटी कर सके। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसएसपी कहा कि राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और लोगों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए बेहतर तरीके से ड्यूटी करनी होगी। एसएसपी ने कहा कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था तभी बेहतर होगी…

Read More

लोहरदगा। जिले के कैरो प्रखंड क्षेत्र में हाथियों ने शनिवार रात नरौली निवासी सीताराम उरांव के मकान को ध्वस्त हुए घर पर रखे अनाज को खा गए। साथ ही कई किसानों के फसल को भी बर्बाद कर दिया। खण्डा, कैरो, चल्हो, बक्सी, एडादोन आदि गांवों के लोग हाथियों के डर से रतजगा करते रहे। कैरो चल्हो पथ के बगल में आज हाथी देखा गया है। कुछ हाथियों को एडादोन होते कुडू प्रखंड क्षेत्र के तान होते अम्बाफरा की ओर जाते देखा गया है।

Read More

इंफाल। मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को जिरीबाम जिले में फिर से तनाव बढ़ने के बाद हिंसा भड़क गई है। कुकी उग्रवादियों के हमले का शिकार होकर सीआरपीएफ के जवान अजय कुमार की मौत हो गई है और इस हमले में कई अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैतेई संगठनों का आरोप है कि यह घटना जातीय तनाव के कारण हुई है। कुकी उग्रवादियों ने मैतेई समुदाय के लोगों पर गोलियों और बमों से अंधाधुंध हमले किये हैं। जीरीबाम के मैतेई संगठन जिरी अपुनबा लूप (जेएएल) समेत…

Read More

रांची। चुटिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित योद्धा सत्संग आश्रम के पास रविवार काे करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। बताया जाता है कि कचरा चुनकर जीवनयापन करने वाले व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गयी। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पायी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और शिनाख्त करा रही है।

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री के तौर पर पदभार ग्रहण करने के बाद से ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोशल मीडिया अपनी सक्रीयता के लिए जाने जाते रहे हैं। उन्होंने सबसे पहले इस बात को पहचाना की सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से बेहतर ढंग से जुड़ा जा सकता है। इसमें सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) की बड़ी भूमिका रही है। आज इसी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रधानमंत्री मोदी के 10 करोड़ (100 मिलियन) फोलोअर्स हो गए हैं। वे इस मंच पर दुनिया के सबसे ज्यादा फोलो किए जाने वाले रानजीतिक हस्ती हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 करोड़ का…

Read More