Author: shivam kumar

काठमांडू। नेपाल में भूस्खलन की चपेट में आकर तेज बहाव वाले त्रिशुली नदी में दो यात्री बस के डूबने के 32 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। शनिवार सुबह से एक बार फिर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। शुक्रवार को दिनभर की मशक्कत के बाद भी जब दोनों बसों और लापता 65 यात्रियों का कोई पता नहीं लग पाया तो आज से रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए नई तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। यह हादसा चितवन जिले के नारायणघाट-मुगलिंग मार्ग पर सिमलताल क्षेत्र में हुआ। रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान संभाल रहे सशस्त्र प्रहरी बल रेस्क्यू…

Read More

रांची। विधायक सरयू राय ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग के घोटालों पर सरकार के स्तर से कार्रवाई नहीं हुई, तो वह कोर्ट में शिकायत दर्ज करायेंगे। ताकि मामलों की जांच हो सके। उन्होंने शनिवार को कहा कि स्वास्थ्य विभाग में दवा खरीद घोटाला, कोविड प्रोत्साहन राशि घोटाला, अवैध स्थानांतरण घोटाला हुआ है। इन घोटालों को लेकर उन्होंने विधानसभा में भी सवाल उठाये हैं। उनके सवालों पर विधानसभा अध्यक्ष का नियमन भी है। इसके बाद भी सरकार के स्तर से कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव को भी पूरे मामले की जानकारी दी है। साथ…

Read More

रांची। जदयू प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रांची में शनिवार को संपन्न हुई। सहजानंद चौक स्थित एक बैंक्वेट में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने की। संचालन प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार ने किया। बैठक में दो प्रस्ताव पारित किये गये। पहला- गत राष्ट्रीय कार्यसमिति, दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के सीएम नीतीश कुमार द्वारा राज्यसभा सांसद संजय झा को जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का झारखंड जदयू ने स्वागत किया। इसके अलावा आगामी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार के चयन, सीट का चयन, झारखंड में एनडीए गठबंधन और जदयू के शीर्ष नेताओं से…

Read More

जामताड़ा में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम और विजय संकल्प सभा जामताड़ा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी शनिवार को जामताड़ा में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम और विजय संकल्प सभा में शामिल हुए। बाबूलाल मरांडी ने बूथ से लेकर जिला स्तर के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही हमारी पूंजी हैं। पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को लेकर घर-घर तक कार्यकर्ता ही जाता है। चुनाव के दिन बूथों पर परिश्रम करता है, पसीना बहाता है तब पार्टी जीत का जश्न मनाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही आज विश्व की…

Read More

लंदन। सफल खेल करियर तीन चीजों पर निर्भर करता है – प्रतिभा, कड़ी मेहनत और किस्मत। कार्लोस अल्काराज प्रतिभाशाली थे, इस बात पर कभी संदेह नहीं था। जो व्यक्ति कड़ी मेहनत नहीं करता, वह एक झटके में तीन मेजर खिताब नहीं जीत सकता। और विंबलडन में पिछले 10 दिनों ने दिखाया है कि उनके साथ किस्मत भी है। शुक्रवार को सेंटर कोर्ट में, 21 वर्षीय खिलाड़ी अल्कराज ने पहले पूरे टूर्नामेंट की तरह ही शानदार प्रदर्शन किया, पहले सेट में डेनियल मेदवेदेव के तूफान का सामना किया और फिर 6-7(1), 6-3, 6-4, 6-4 से जीत दर्ज की। खिताबी मुकाबले में…

Read More

रांची। झारखंड में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने लैब असिस्टेंट नियुक्ति प्रक्रिया में गड़बड़ी और अभ्यर्थियों के बीच पक्षपात का आरोप लगाया है। अमर कुमार बाउरी का दावा है कि सामान्य श्रेणी के एक अभ्यर्थी का 150 में से महज 80 नंबर लाने पर ही चयन हो गया। अभ्यर्थी को उसके गांव के ही स्कूल में ज्वॉइनिंग मिल गई वहीं, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के एक अभ्यर्थी जो आईआईटी ग्रेजुएट है, उसे 130 मार्क्स लाने के बाद भी फाइनल चयन नहीं मिल सका। अमर बाउरी ने कहा कि सामान्य श्रेणी के चयनित अभ्यर्थी से 50 अंक अधिक हासिल करने वाले ओबीसी…

Read More

नई दिल्ली/कोलकाता। गत चैंपियन मोहन बागान सुपर जायंट (एमबीएसजी), 27 जुलाई, 2024 को कोलकाता के विवेकानन्द युबा भारती क्रिरंगन (वीवाईबीके) में 133वें इंडियन ऑयल डूरंड कप के उद्घाटन मैच में कश्मीर के डाउनटाउन हीरोज एफसी से भिड़ेगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे शुरू होगा। ग्रुप चरण के मैच 18 अगस्त को एमबीएसजी के कड़े प्रतिद्वंद्वी और इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के साथी इमामी ईस्ट बंगाल (ईईबी) के बीच प्रसिद्ध कोलकाता डर्बी के साथ समाप्त होंगे, जिसे ग्रुप ए के अंतिम मैच के रूप में वीवाईबीके में रखा गया है। 133वें इंडियनऑयल डूरंड कप के सभी 43 मैचों का सोनी…

Read More

मोनाको। इतिहास में पांचवीं सबसे तेज महिला 1500 मीटर धावक बनने के पांच दिन बाद, ऑस्ट्रेलिया की जेसिका हल शुक्रवार रात मोनाको में हरक्यूलिस ईबीएस वांडा डायमंड लीग मीटिंग में विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए अब तक की सबसे तेज 2000 मीटर धावक बन गईं। 27 वर्षीय हल ने मोनाको में 5:19.70 का समय निकाला, और इथियोपिया की जेनज़ेबे डिबाबा द्वारा 2018 में बनाए गए 5:21.56 सेकंड के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। जीत हासिल करने के बाद हल ने वर्ल्ड एथलेटिक्स के हवाले से कहा, “यह अविश्वसनीय था। जब मैं आखिरी लैप पर अकेली थी, तो हर कोई मेरा उत्साहवर्धन…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी आपातकाल की यातनाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी पर लगातार हमलावर है। 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाने की केन्द्र सरकार की घोषणा के बाद भाजपा ने कांग्रेस और सभी विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि संविधान की हत्या करने वालों और इस घटना से लाेगाें काे हुई तकलीफों के बारे में आज की पीढ़ी को जानकारी होनी चाहिए।संविधान हत्या दिवस मनाने के पीछे यही उद्देश्य है कि देश की जनता जाने की किस तरह तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी सत्ता बचाने के लिए लोकतंत्र का गला घोंट…

Read More

देश-दुनिया के इतिहास में 14 जुलाई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। वैसे इतिहास में यह तारीख बर्फ के आविष्कार के रूप में दर्ज है। बर्फ आज भी हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा हैं। 14 जुलाई,1850 को मशीन से बर्फ जमाने का पहली बार प्रदर्शन किया गया था। इस मशीन को तैयार किया था अमेरिकन वैज्ञानिक डॉ. जॉन गैरी ने। ऐसा कहा जाता है कि बुखार से जूझ रहे लोगों को ठंडक देने के लिए डॉ. जॉन ने इस मशीन का अविष्कार किया। इसके बाद ही फ्रिज के अविष्कार को गति मिल सकी। अगर धरती पर मिली…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार कमलेश शाह 3252 वोटों से जीत गए हैं। शनिवार को यहां पीजी कॉलेज में हुई मतगणना में काफी उलटफेर देखने को मिले। शुरुआत के पहले तीन राउंड तक भाजपा आगे रही। इसके बाद कांग्रेस उम्मीदवार धीरेन्द्र शाह आगे हो गए और 17वें राउंड तक उन्होंने लीड बनाए रखी, लेकिन आखिरी तीन राउंड में भाजपा ने लीड बनाई और अंत में जीत हासिल की। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कौल ने बताया कि अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए गत 10 जुलाई को 332 मतदान केन्द्रों पर वोट डाले…

Read More