Author: shivam kumar

अक्षय कुमार एक ऐसे अभिनेता हैं जो मनोरंजन उद्योग में खिलाड़ी के नाम से जाने जाते हैं। अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों से रूबरू होते हैं। अब वह जल्द ही फिल्म ‘सरफिरा’ से एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में उन्होंने एक घटना के बारे में खुलासा किया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म की एक घटना के बारे में खुलासा किया। उनसे पूछा गया कि फिल्म ‘सरफिरा’ की शूटिंग के दौरान सबसे मुश्किल काम क्या था। इस बारे में उन्होंने कहा कि फिल्म में कई चीजें हैं, जिनसे मेरी जिंदगी…

Read More

– 90 प्रतिशत प्रीमियम पर लिस्ट हुए शेयर – शुरुआती कारोबार में ही लगा अपर सर्किट नई दिल्ली। एफ्वा इंफ्रा एंड रिसर्च और गणेश ग्रीन भारत ने आज शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत की । इन दोनों कंपनियों के शेयरों की आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग हुई। दोनों शेयर 90 प्रतिशत के प्रीमियर पर लिस्ट हुए। लिस्टिंग के बाद जोरदार खरीदारी शुरू हो जाने के कारण इन दोनों शेयरों में 5 प्रतिशत की उछाल आ गई, जिसके कारण शुरुआती कारोबार में ही इन पर अपर सर्किट लग गया। जल प्रदूषण को नियंत्रित करने के क्षेत्र में…

Read More

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से लगातार दबाव का सामना कर रहे घरेलू सर्राफा बाजार में आज एक बार फिर तेजी का रुख बन गया है। आज की तेजी के कारण चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 73,580 रुपये से लेकर 73,430 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 74 हजार रुपये के ऊपर बनी हुई है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 67,860 रुपये से लेकर 67,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोने की तरह आज चांदी…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी‌। खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने मजबूती भी दिखाई। कुछ देर बाद ही मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण सेंसेक्स कुछ देर के लिए लाल निशान में भी गिर गया। हालांकि इसके बाद एक बार फिर खरीदारी शुरू हो जाने के कारण सेंसेक्स दोबारा हरे निशान में पहुंचने में सफल रहा। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.09 प्रतिशत और निफ्टी 0.18 प्रतिशत की बढ़त…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से शुक्रवार को मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान दबाव बना रहा। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी बनी रही। एशियाई बाजारों में भी आज मिलाजुला कारोबार हो रहा है। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में लगातार दबाव बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.88 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,584.54 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह…

Read More

नई दिल्‍ली। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में तेजी जारी है। ब्रेंट क्रूड का भाव 86 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 83 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में हफ्ते के पांचवें दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.20 डॉलर यानी 0.23 फीसदी उछल कर 85.60 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 0.32 डॉलर यानी 0.39 फीसदी बढ़ कर 82.94 यूएस डॉलर प्रति…

Read More

पिछले कुछ दिनों में कई बॉलीवुड कलाकार वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। अब हाल ही में बच्चन परिवार भी बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचा।अभिषेक बच्चन ने मां जया बच्चन और बहन श्वेता नंदा के साथ दर्शन किए। इस बार अमिताभ बच्चन और उनकी बहू ऐश्वर्या और पोती आराध्या नजर नहीं आईं। जया बच्चन ने अपने दोनों बच्चों के साथ काशी विश्वनाथ के दर्शन किए। इस बार उन्होंने पीले रंग की पोशाक पहनी हुई थी। श्वेता नंदा लाल सलवार सूट में नजर आईं। अभिषेक बच्चन ने सफेद कुर्ता पायजामा और नेहरू जैकेट पहना हुआ था। तीनों की कुछ…

Read More

चंडीगढ़। बीएसएफ ने पंजाब में भारत-पाक सीमा पर गश्त के दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध हालात में घूमते हुए गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया व्यक्ति उत्तर प्रदेश के शामली जिले का रहने वाला है। बीएसएफ तथा पंजाब पुलिस की टीमों द्वारा पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। बीएसएफ 55 बटालियन के कमांडेंट के. एन त्रिपाठी के अनुसार बीती रात गश्त के दौरान फाजिल्का के भारत-पाकिस्तान सरहदी इलाके की बाओपी खानपुर के अंतरराष्ट्रीय फैंसिंग के पास संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। उसने अपना नाम साजिद अली, निवासी खुरगान, जिला शामली (उप्र) का रहने वाला…

Read More

रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक का शुक्रवार को रांची के सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में शुभारंभ हुआ। सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का उद्घाटन किया। यह बैठक 14 जुलाई शाम 06 बजे तक चलेगी। झारखंड के सह प्रांत प्रचार प्रमुख संजय कुमार आजाद के मुताबिक बैठक में सरसंघचालक डॉ. भागवत, सरकार्यवाह होसबाले, सभी छह सह सरकार्यवाह, सभी क्षेत्र प्रचारक, सह क्षेत्र प्रचारक, सभी प्रांतों के प्रांत प्रचारक, सह प्रांत प्रचारक और सभी कार्य विभागों के अखिल भारतीय अधिकारी तथा…

Read More

रांची। मोहर्रम को लेकर राजधानी रांची सहित राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए है। राज्य के सभी संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। जहां पूर्व में सांप्रदायिक घटनाएं हुई हैं। उन जिलों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश पुलिस मुख्यालय ने दिया है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए राज्य में इको की 16 कंपनियां, रैप की कम्पनी, 2388 लाठीबल, 5 हजार होमगार्ड तैनात की गई हैं। जिलों में सुरक्षा और विधि-व्यवस्था के लिए बलों की प्रतिनियुक्ति 15 से 17 जुलाई तक के लिए की गई है। डीजीपी के आदेश…

Read More

रांची। हिमाचल प्रदेश हाइ कोर्ट के चीफ जस्टिस एम एस रामचन्द्र राव, झारखंड हाइ कोर्ट के अगले चीफ जस्टिस होंगे। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में हुई कॉलेजियम की बैठक में यह निर्णय लिया गया। झारखंड हाइ कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ बीआर सारंगी की सेवानिवृत्ति के बाद जस्टिस एमएस रामचंद्र राव झारखंड हाइ कोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उनका ट्रांसफर झारखंड हाइ कोर्ट करने की अनुशंसा की है। जस्टिस एमएस रामचंद्र राव अभी हिमाचल प्रदेश हाइ कोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में 30 मई 2023 से अपनी सेवा दे…

Read More