नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी बायोफ्यूल और बायोएनर्जी कंपनियों में से एक ट्रूअल्ट बायोएनर्जी को सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख तेल एवं गैस विपणन कंपनियों (ओएमसी) से 390 करोड़ रुपये से ज्यादा का महत्वपूर्ण ऑर्डर मिला है। इन कंपनियों में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड और मैंगलोर रिफाइनरीज एंड पोर्ट्स लिमिटेड शामिल हैं। कंपनी ने जारी एक बयान में बताया कि ट्रूअल्ट बायोएनर्जी को इन प्रमुख तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) से 390 करोड़ से ज्यादा का ऑर्डर मिला है। कंपनी को इस ऑर्डर में अगस्त से लेकर अक्टूबर 2024 तक तीन महीने की…
Author: shivam kumar
-कार्यकारिणी सदस्यों के पास पहुंची सूचना, शाम तक तय होगा नाम झांसी। नगर निगम में उप सभापति के चुनाव की तारीख तय हो चुकी है। यह चुनाव 12 जुलाई को होने जा रहा है। इसके लिए कार्यकारिणी के सभी सदस्यों के पास पत्र भी भिजवा दिया गया है। कार्यकारिणी के 12 सदस्यों में से 9 सदस्य भाजपा के हैं। ऐसे में भाजपा का उप सभापति बनना लगभग तय है, लेकिन पद की लोलुपता के चलते 9 सदस्यों में से 5 ने उपसभापति के लिए दावा ठोका था। हालांकि समाचार लिखे जाने तक सूत्रों से खबर मिली है कि 5 में…
श्रावस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवारको श्रावस्ती में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हेलीकाप्टर से निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री राहत कैम्पों में भी गए और बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। उन्हें राहत पैकेट वितरित किए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार जुलाई के प्रथम सप्ताह में ही बाढ़ आ गयी है। विपरीत परिस्थितियों में भी कार्य कर रहे हैं। आधी रात में पानी भर गया। 11 लोग फंस गए। उन्होंने पुलिस को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू किया। सबको बचा लिया। हमने उन पुलिसकर्मियों…
‘देख रहा है बिनोद’ यह एक वाक्य इतना लोकप्रिय हुआ कि पूरे भारत में लोग लगातार यह बोलकर आनंद ले रहे हैं। ग्रामीण पृष्ठभूमि पर बनी यह हल्की-फुल्की कहानी आज सिनेमा जगत में धूम मचा रही है। इस वेब सीरीज के बिनाेद अभिनेता अशोक पाठक ने हिन्दुस्थान समाचार से विशेष बातचीत की। उन्होंने कहा कि मैं मुंबई से बेहद प्यार करता हूं, यह मुंबई है, जिसने तीसरे दिन से मुझे काम दिया। मैं समझता हूं कि मुंबई के बड़े दिल में हर किसी के लिए जगह है। अभिनेता अशोक पाठक ने बताया कि वह सीवान बिहार के हैं, पर मेरे…
-प्रदेश कार्यसमिति के संबंध में भाजपा की तैयारी बैठक संपन्न लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) 14 जुलाई को लखनऊ के डॉ.राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद संगठनात्मक चुनाव शुरू करायेगी। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन 14 जुलाई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा करेंगे। प्रदेश कार्यसमिति में ही भाजपा के आगामी कार्यक्रमों व सदस्यता अभियान पर चर्चा होगी। सदस्यता अभियान कराने के बाद मण्डल व जिला का निर्वाचन होगा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर गुरुवार को प्रदेश कार्यसमिति की तैयारी के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।…
सुलतानपुर। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में सुलतानपुर जिले के एमपी-एमएलए स्पेशल मजिस्ट्रेट कोर्ट में गुरुवार को सरेंडर किया। इसके बाद संजय सिंह की तरफ से जमानत अर्जी पेश की गई। कोर्ट ने सुनवाई के बाद संजय सिंह को जमानत एवं निजी मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया। स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा के कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। संजय सिंह एवं उनके समर्थकों के खिलाफ 13 अप्रैल 2021 को बंधुआ कला थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव ने आदर्श चुनाव आचार संहिता के आरोप में केस दर्ज कराया…
रांची। मंत्री हफीजुल अंसारी के खिलाफ रांची के अरगोड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। मंत्री हफीजुल हसन अंसारी पर आरोप है कि उन्होंने राष्ट्रगान का अपमान किया है। मंत्री के खिलाफ ये शिकायत भाजपा के युवा मोर्चा के पदाधिकारी राहुल दुबे ने दर्ज कराई है। दर्ज शिकायत में कहा गया कि राष्ट्रगान के दौरान मंत्री ने राष्ट्रगान का अपमान किया है। उन्होंको राष्ट्रगान के प्रति आदर नहीं दिखाया। वो अपने शरीर कपड़े को ठीक करते हुए कैमरे में कैद हुए, उनका व्यवहार अपमानजन रहा। बता दें कि यह मामला 8 जुलाई का है। जब सीएम हेमंत सोरेन के…
कोलकाता। कमरहाटी के एक क्लब में, एक लड़की को टांग कर बर्बर तरीके से पीटने का वीडियो वायरल होने के मामले में स्थानीय तृणमूल नेता जयंत सिंह के एक और साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका नाम प्रसन दास उर्फ लाल्टू है। उसे गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया गया। बैरकपुर पुलिस आयुक्तालय के सूत्रों के अनुसार, लाल्टू से पूछताछ हो रही है। हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में, एक युवती को नग्न करके प्रताड़ित किया जा रहा था। उक्त वीडियो में लाल्टू भी शर्मनाक हरकत करता नजर आता है। हालांकि वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई…
झाड़ग्राम। झाड़ग्राम के नयाग्राम थाना अंतर्गत के निचू पाटिना प्राइमरी स्कूल में बुधवार को कक्षा के दौरान फर्श धंस गई। इस घटना में चार छात्र बेंच सहित पांच फीट नीचे गिर गए। इस घटना के बाद पूरे स्कूल और आस पास के इलाके में दहशत फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही बेंच पर बैठे 4 छात्र फर्श धंसने के कारण बने गड्ढे में गिरे, शिक्षकों ने तुरंत उन्हें बचाया और क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए जहां उनकी प्राथमिक चिकित्सा की गई। बहरहाल, पुलिस भी मामले की जांच कर रही थी। स्कूल के शिक्षकों के साथ-साथ…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे की गाज राज्य भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों पर गिरी है। पश्चिम बंगाल सरकार ने 180 ब्लॉक भूमि रिकॉर्ड अधिकारियों (बीएलआरओ) और कई राजस्व अधिकारियों का तबादला कर दिया है। यह कदम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करने और सख्त कार्रवाई की हिदायत के एक हफ्ते के भीतर उठाया गया। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस तबादले का उद्देश्य विभाग में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना है। कुल 180 बीएलआरओ और कई राजस्व अधिकारियों का तबादला किया गया है। तबादले के आदेश…
कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान लगभग 34˚C और न्यूनतम तापमान 29˚C के आसपास रहने की उम्मीद है। अधिकतम आर्द्रता 87 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 58 फीसदी रही। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत बंगाल के अन्य जिलों में भी इसी तरह के मौसम की उम्मीद है। कुछ जिलों में हल्की बारिश…