Author: shivam kumar

देश-दुनिया के इतिहास में 10 जुलाई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारत में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के लिए खास है। 10 जुलाई 1964 को ही ग्वालियर में महिला एनसीसी ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी की स्थापना की गई थी। इस ट्रेनिंग सेंटर से हजारों महिलाएं प्रशिक्षण लेकर अधिकारी बन चुकी हैं। यह देश की पहली एनसीसी महिला ट्रेनिंग अकादमी है। अकादमी में सन 1965 में महिलाओं का पहला बैच पास आउट हुआ था। 1982 में इसे री-डिजाइन कर ऑफिसर ट्रेनिंग स्कूल बनाया गया।एनसीसी देश का सबसे बड़ा युवा बल है। आज देश में लगभग 18-20 लाख…

Read More

विशेष -अपने दम पर सात सीटें जीतनेवाली पार्टी आज पिछलग्गू बन गयी है -पार्टी नेतृत्व की अनदेखी और नेताओं का रवैया ही है प्रमुख कारण नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। देश की राजनीति में पहली बार सोशल इंजीनियरिंग का इस्तेमाल कर करीब 15 साल तक बिहार की सत्ता पर काबिज रहनेवाले लालू प्रसाद यादव ने 5 जुलाई, 1997 को जब दिल्ली में अपनी अलग पार्टी, यानी राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना की थी, तब किसी ने शायद ही सोचा था कि यह पार्टी भारतीय राजनीति को नयी दिशा देगी। वर्ष 2000 में बिहार…

Read More

रांची। झारखंड के कोल्हान में नक्सलियों के 10 जुलाई को बुलाये गए बंद के मद्देनजर झारखंड पुलिस अलर्ट पर है। बंद को लेकर झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि लगातार अपने प्रभाव क्षेत्र में हार की वजह से नक्सली बौखलाए हुए हैं। यही वजह है कि अब बंद का ऐलान कर रहे हैं। बंद को लेकर झारखंड पुलिस पूरी तरह से अलर्ट पर है। पुलिस कोल्हान में लगातार अपने आप को और मजबूत कर रही है। भाकपा माओवादियों के दक्षिणी जोनल कमेटी के प्रवक्ता अशोक ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बंद का ऐलान किया…

Read More

हरारे। जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 मैच से पहले भारतीय टीम और उनके परिवार व सहयोगी स्टाफ ने खेल से कुछ समय दूर रहते हुए यहां एक वन्यजीव अभ्यारण्य का दौरा किया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल ने दौरे की तस्वीरें साझा कीं और पोस्ट को कैप्शन दिया, “बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे क्रिकेट और जिम्बाब्वे पर्यटन के साथ मिलकर हरारे में भारतीय क्रिकेट टीम और उनके परिवारों के लिए वाइल्ड लाइफ टूर का आयोजन किया।” संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल को शामिल करके भारतीय टीम को सीरीज के बाकी बचे मैचों के लिए मजबूत किया…

Read More

कोलकाता। बंगाल वॉरियर्स ने प्रो कबड्डी लीग के आगामी सीजन के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में वॉरियर्स ने आगामी सीजन के लिए प्रशांत सुर्वे और प्रवीण यादव को क्रमशः मुख्य कोच और सहायक कोच के रूप में नियुक्त किया है। प्रशांत सुर्वे के भास्करन की जगह लेंगे। प्रशांत सुर्वे पीकेएल सीजन 9 से ही सहायक कोच के रूप में बंगाल वॉरियर्स सेटअप का हिस्सा रहे हैं और मुख्य कोच की भूमिका में अपनी नई पदोन्नति के साथ वह अनुभवी के भास्करन की जगह लेते हुए प्रतिस्पर्धी टीम बनाने की कोशिश करेंगे। इस बीच, प्रवीण यादव,…

Read More

हेलसिंकी। आगामी 2024 पेरिस ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में फ़िनलैंड के 57 एथलीट हिस्सा लेंगे। फिनिश ओलंपिक समिति ने सोमवार को उक्त घोषणा की। फिनिश प्रतिनिधिमंडल की लीडर लीना पावोलैनेन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “पेरिस ओलंपिक में फ़िनलैंड का प्रतिनिधित्व करने वाले एथलीटों की हमारी एक उत्कृष्ट और बहुमुखी टीम है।” फ़िनलैंड ने टोक्यो 2020 में कुल 45 एथलीट भेजे, जबकि पेरिस 2024 के लिए यह संख्या बढ़कर 57 हो गई, और वे 14 स्पर्धाओं में भाग लेंगे। पावोलैनेन ने कहा कि फ़िनलैंड का लक्ष्य पेरिस में कम से कम दो पदक जीतना है। एथलीटों की सूची में, 13 वर्षीय…

Read More

अबुजा। नाइजीरिया की महिला फुटबॉल टीम ने आगामी पेरिस ओलंपिक के लिए प्रशिक्षण शिविर में तैयारी शुरू कर दी है। सिन्हुआ के अनुसार, सुपर फाल्कन्स के नाम से जानी जाने वाली टीम ने सेविला के पास जेरेज़ डे ला फ्रोंटेरा में अपना प्रशिक्षण शिविर खोला। नाइजीरिया फुटबॉल महासंघ के प्रवक्ता एडेमोला ओलाजिरे के अनुसार, सोमवार सुबह तक 18 में से 12 खिलाड़ी आ चुके थे। कप्तान रशीदत अजीबडे और पहली पसंद की गोलकीपर चियामाका नादोज़ी सहित प्रमुख खिलाड़ी पहले से ही शिविर में हैं। ओलाजिरे ने कहा कि सुपर फाल्कन्स ने “बहुत उत्साह के साथ” प्रशिक्षण शुरू किया। सुपर फाल्कन्स…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस की राजधानी मास्को में भारतवंशियों के बीच कहा है कि पिछले 10 वर्षों में भारत ने विकास की रफ्तार पकड़ी है। इसे देखकर दुनिया भी कहने लगी है कि भारत बदल रहा है। तीसरे कार्यकाल में विकास की इस गति को तीन गुना बढ़ाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने मास्को में भारतीय समुदाय को संबोधित किया है। उन्होंने कहा, “भारत को हवाई अड्डों की संख्या दोगुनी करने में केवल एक दशक लगा। भारत को 40 हजार किलोमीटर से अधिक रेलवे लाइनों का विद्युतीकरण करने में केवल एक दशक लगा। इससे दुनिया को हमारे देश की…

Read More

अमेठी। नई दिल्ली से सिवान जा रही बस बीती रात्रि 2 बजे के करीब जैसे ही अमेठी जिले के बाजार शुकुल थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर 68.8 किलोमीटर पर पहुंची थी कि किसी अज्ञात वाहन से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह से डैमेज हो गया। इसी हादसे में 4 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई। जबकि करीब 12 यात्री घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल एक यात्री की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बाजार शुकुल थाने की पुलिस…

Read More

जकार्ता। इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर सोने की अवैध खदान के ढहने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी। यह हादसा मूसलाधार बारिश के कारण हुआ। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। गोरोंटालो प्रांत के खोज एवं बचाव एजेंसी के प्रमुख हेरियांतो ने बताया कि इस प्रांत के दूरस्थ बोन बोलांगो में एक सोने की खदान में रविवार को करीब 100 ग्रामीण खुदाई कर रहे थे तभी आसपास की पहाड़ियों से कई टन मिट्टी गिरी जिससे उनके अस्थायी शिविर दब गए। उन्होंने बताया कि मलबे से 44 लोग किसी तरह से बाहर निकल आए तथा कुछ…

Read More

पेरिस। फ्रांस के संसदीय चुनाव में किसी पार्टी या गठबंधन को बहुमत नहीं मिलने से त्रिशंकु संसद बन गया है। हालांकि चुनाव में वामपंथी गठबंधन न्यू पापुलर फ्रंट (एनएफपी) ने सबसे अधिक सीटें जीतकर धुर दक्षिणपंथियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। वहीं, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां का समय से पहले संसदीय चुनाव कराने का दांव उलटा पड़ गया। कुल 577 सीटों पर हुए चुनाव में वामपंथी गठबंधन एनएफपी 182, मैक्रां के मध्यमार्गी गठबंधन को 168 और मरीन ली पेन गठबंधन को 143 सीट मिली है। जबकि बहुमत के लिए 289 का आंकड़ा जरूरी है। मतगणना में मैक्रां का मध्यमार्गी गठबंधन…

Read More