गिरिडीह। मुफ्फसिल थाना इलाके के द्वारपहरी में सोमवार की रात दूल्हे की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। इसमेंं दूल्हे के बड़े बहनोई और धनबाद निवासी राजेश मंडल की मौत हो गई जबकि गाड़ी में सवार पारा शिक्षक जग्गू मास्टर समेत तीन घायल हो गए। घटना में दूल्हे की डिजायर गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। बताया जाता है कि इसी द्वारपहरी के घनश्याम मंडल के बेटे मुकेश मंडल की शादी बगल गांव के ललिता देवी की बेटी के साथ होनी थी। शादी मंगलवार को है जबकि सोमवार की रात दूल्हे के गांव में विवाह के अन्य रस्म चल रहे…
Author: shivam kumar
इंदौर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर इंदौर पहुंचे और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में शामिल हुए। इंदौर पहुंचने पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव आदि ने उनका स्वागत किया। लोकसभा अध्यक्ष बिरला को यहां गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बिरला बिजासन फारेस्ट कैम्प में आयोजित समारोह में शामिल हुए। उन्होंने बीएसएफ वाटिका में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ पौधा लगाया। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इंदौर अध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक आंदोलन की धरती है। जो हमेशा देश को प्रेरणा देता…
रांची। मंत्री बन्ना गुप्ता ने मंगलवार को नेपाल हाउस स्थित कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। बन्ना गुप्ता ने एक बार फिर से स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री के पद पर पदभार ग्रहण किया। इस दौरान विभागीय सचिव अजय कुमार सिंह ने मंत्री बन्ना गुप्ता का स्वागत किया। जानकारी हो कि बीते सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कैबिनेट का विस्तार किया गया। इस दौरान बन्ना गुप्ता को एक बार फिर से स्वास्थ्य मंत्री के रूप में पदस्थापित किया गया। पदभार ग्रहण करने के साथ ही मंत्री बन्ना गुप्ता ने महत्वपूर्ण विभागीय योजनाओं की जानकारी ली। बता दें बन्ना…
रांची। झारखंड हाइ कोर्ट में फुटपाथ दुकानदारों को हटाने के पूर्व उनका पुनर्वास करने को लेकर नेशनल हॉकर फेडरेशन की जनहित याचिका की सुनवाई मंगलवार काे हुई। कोर्ट ने मौखिक रांची नगर निगम से कहा कि मेन रोड (महात्मा गांधी मार्ग), लालपुर, हीनू, बिरसा चौक आदि जगहों में फुटपाथ दुकानदार एवं सब्जी विक्रेताओं को अविलंब हटाएं और सोमवार यानी 15 जुलाई तक शपथ पत्र दाखिल करें। मामले की अगली सुनवाई 15 जुलाई को होगी। कोर्ट ने कहा कि फुटपाथ दुकानदार एवं सब्जी विक्रेताओं को सड़कों से हटाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर रांची नगर निगम अभियान चलाए ताकि…
रांची। राज्य सरकार गिरिडीह के अरगा नदी पर पुल धंसने के मामले में कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। पथ निर्माण विभाग ने वहां के कार्यपालक अभियंता सहित सहायक अभियंता व कनीय अभियंताओं से स्पष्टीकरण पूछा है। सरकार के स्तर पर गठित टीम भी लगातार इसकी जांच कर रही है। विगत दिनों में टीम का भ्रमण भी वहां हआ था, लेकिन अधिक पानी की वजह से पुल धंसने के कारणों की सही से जांच नहीं हो सकी। विभाग के वरीय पदाधिकारियों के अनुसार पुल धंसने का मामला गंभीर लापरवाही को दर्शाता है ऐसे में इंजीनियरों व ठेकेदार पर कार्रवाई…
-राहुल गांधी के रायबरेली आगमन पर लगे ‘राहुल गांधी जबाब दो’ पोस्टर रायबरेली। लोकसभा में विपक्ष के नेता व रायबरेली से सांसद राहुल गांधी मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे। उनके आगमन पर शहर में विभिन्न जगहों पर ‘राहुल गांधी जवाब दो’ के पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में राहुल गांधी द्वारा संसद में हिंदुओं पर दिए गए बयान का उल्लेख किया गया है और उनके धर्म पर भी सवाल खड़े किए गए हैं। रायबरेली में मंगलवार को शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइन चौराहा सहित अन्य चौराहा के पास जिस रास्ते से राहुल गांधी अपने सांसद…
रांची। झारखंड हाइ कोर्ट ने धनबाद में वर्ष 2011 में प्रस्तावित रिंग रोड के निर्माण कार्य शुरू नहीं किए जाने को गंभीरता से लिया है। इससे संबंधित एक जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए मंगलवार काे कोर्ट ने मौखिक कहा कि 13 वर्ष बीत जाने के बाद भी धनबाद में रिंग रोड के निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया गया जबकि इसके लिए जमीन भी राज्य सरकार ने लोगों से अधिग्रहित कर ली है। कोर्ट ने कहा कि जमीन अधिग्रहण को लेकर मुआवजा के रूप में सरकार ने 76 करोड़ रुपये भी खर्च कर दिया है लेकिन अब तक इसका…
रांची। झारखंड कैबिनेट के फैसले के बाद पथ निर्माण विभाग ने राजधानी रांची के हरमू फ्लाईओवर निर्माण के लिए स्वीकृति आदेश जारी कर दिया है। 430.75 करोड़ की लागत से इस पुल का निर्माण कराया जायेगा। दो वित्तीय वर्षों 2024-25 में 60 फीसदी व 2025-26 में 40 फीसदी पुल का काम पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है। इस वित्त वर्ष 260 करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जायेगी। इसमें भू-अर्जन की भी राशि शामिल है। जल्द ही इसके निर्माण के लिए भू-अर्जन व टेंडर का काम किया जायेगा। पथ निर्माण विभाग ने सहजानंद चौक के नजदीक से जज…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को ओडिशा स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारी बेटियां आदित्य एल-वन और चंद्रयान-3 जैसे प्रतिष्ठित साइंस मिशन का नेतृत्व कर रहीं हैं। उच्च शिक्षण संस्थानों में स्टेम विषयों में अब बेटियों की भागीदारी 40 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने कहा कि इस संस्थान में उपाधि, पदक एवं पुरस्कार पाने वाले विद्यार्थियों में छात्राओं की संख्या छात्रों के मुकाबले कम है। उन्होंने भविष्य में बेटों और बेटियों के बीच असमानता की यह स्थिति दूर होने की आशा जताई। द्रौपदी…
मुंबई। पुणे जिले के खराड़ी और कर्वे नगर इलाके में जीका वायरस से संक्रमित दो और मरीज मिलने से सनसनी फैल गई है। इससे पुणे में जीका संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। पुणे नगर निगम टीम इन इलाकों में रोग प्रतिबंधात्मक निवारक काम कर रही है। पुणे नगर निगम की टीम ने कर्वेनगर की 42 वर्षीय महिला और खराड़ी इलाके के 22 वर्षीय युवक के रक्त के नमूने रविवार को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी), पुणे भेजे थे। आज एनआईवी की एक रिपोर्ट में उनके नमूनों में जीका वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। जीका…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने द्रविड मुनेत्र कड़गम (डीएमके) पर निशाना साधते हुए आज कहा कि तमिलनाडु में कानून व्यवस्था अत्यंत लचर है। भाजपा ने एम के स्टालिन सरकार पर आरोप लगाया कि पिछले एक साल में दलित समुदाय पर अत्याचार बढ़ रहे हैं और राज्य में लोग सुरक्षित नहीं है। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित संयुक्त प्रेसवार्ता में केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन और तमिलनाडु भाजपा के उपाध्यक्ष वीपी दुरईसामी ने कहा कि डीएमके के सत्ता में आने के बाद तमिलनाडु में दलितों के खिलाफ अत्याचार के मामले बढ़े हैं। कुछ दिनों पहले एक राष्ट्रीय पार्टी…