Author: shivam kumar

हरारे। जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 मैच से पहले भारतीय टीम और उनके परिवार व सहयोगी स्टाफ ने खेल से कुछ समय दूर रहते हुए यहां एक वन्यजीव अभ्यारण्य का दौरा किया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल ने दौरे की तस्वीरें साझा कीं और पोस्ट को कैप्शन दिया, “बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे क्रिकेट और जिम्बाब्वे पर्यटन के साथ मिलकर हरारे में भारतीय क्रिकेट टीम और उनके परिवारों के लिए वाइल्ड लाइफ टूर का आयोजन किया।” संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल को शामिल करके भारतीय टीम को सीरीज के बाकी बचे मैचों के लिए मजबूत किया…

Read More

कोलकाता। बंगाल वॉरियर्स ने प्रो कबड्डी लीग के आगामी सीजन के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में वॉरियर्स ने आगामी सीजन के लिए प्रशांत सुर्वे और प्रवीण यादव को क्रमशः मुख्य कोच और सहायक कोच के रूप में नियुक्त किया है। प्रशांत सुर्वे के भास्करन की जगह लेंगे। प्रशांत सुर्वे पीकेएल सीजन 9 से ही सहायक कोच के रूप में बंगाल वॉरियर्स सेटअप का हिस्सा रहे हैं और मुख्य कोच की भूमिका में अपनी नई पदोन्नति के साथ वह अनुभवी के भास्करन की जगह लेते हुए प्रतिस्पर्धी टीम बनाने की कोशिश करेंगे। इस बीच, प्रवीण यादव,…

Read More

हेलसिंकी। आगामी 2024 पेरिस ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में फ़िनलैंड के 57 एथलीट हिस्सा लेंगे। फिनिश ओलंपिक समिति ने सोमवार को उक्त घोषणा की। फिनिश प्रतिनिधिमंडल की लीडर लीना पावोलैनेन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “पेरिस ओलंपिक में फ़िनलैंड का प्रतिनिधित्व करने वाले एथलीटों की हमारी एक उत्कृष्ट और बहुमुखी टीम है।” फ़िनलैंड ने टोक्यो 2020 में कुल 45 एथलीट भेजे, जबकि पेरिस 2024 के लिए यह संख्या बढ़कर 57 हो गई, और वे 14 स्पर्धाओं में भाग लेंगे। पावोलैनेन ने कहा कि फ़िनलैंड का लक्ष्य पेरिस में कम से कम दो पदक जीतना है। एथलीटों की सूची में, 13 वर्षीय…

Read More

अबुजा। नाइजीरिया की महिला फुटबॉल टीम ने आगामी पेरिस ओलंपिक के लिए प्रशिक्षण शिविर में तैयारी शुरू कर दी है। सिन्हुआ के अनुसार, सुपर फाल्कन्स के नाम से जानी जाने वाली टीम ने सेविला के पास जेरेज़ डे ला फ्रोंटेरा में अपना प्रशिक्षण शिविर खोला। नाइजीरिया फुटबॉल महासंघ के प्रवक्ता एडेमोला ओलाजिरे के अनुसार, सोमवार सुबह तक 18 में से 12 खिलाड़ी आ चुके थे। कप्तान रशीदत अजीबडे और पहली पसंद की गोलकीपर चियामाका नादोज़ी सहित प्रमुख खिलाड़ी पहले से ही शिविर में हैं। ओलाजिरे ने कहा कि सुपर फाल्कन्स ने “बहुत उत्साह के साथ” प्रशिक्षण शुरू किया। सुपर फाल्कन्स…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस की राजधानी मास्को में भारतवंशियों के बीच कहा है कि पिछले 10 वर्षों में भारत ने विकास की रफ्तार पकड़ी है। इसे देखकर दुनिया भी कहने लगी है कि भारत बदल रहा है। तीसरे कार्यकाल में विकास की इस गति को तीन गुना बढ़ाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने मास्को में भारतीय समुदाय को संबोधित किया है। उन्होंने कहा, “भारत को हवाई अड्डों की संख्या दोगुनी करने में केवल एक दशक लगा। भारत को 40 हजार किलोमीटर से अधिक रेलवे लाइनों का विद्युतीकरण करने में केवल एक दशक लगा। इससे दुनिया को हमारे देश की…

Read More

अमेठी। नई दिल्ली से सिवान जा रही बस बीती रात्रि 2 बजे के करीब जैसे ही अमेठी जिले के बाजार शुकुल थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर 68.8 किलोमीटर पर पहुंची थी कि किसी अज्ञात वाहन से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह से डैमेज हो गया। इसी हादसे में 4 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई। जबकि करीब 12 यात्री घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल एक यात्री की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बाजार शुकुल थाने की पुलिस…

Read More

जकार्ता। इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर सोने की अवैध खदान के ढहने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी। यह हादसा मूसलाधार बारिश के कारण हुआ। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। गोरोंटालो प्रांत के खोज एवं बचाव एजेंसी के प्रमुख हेरियांतो ने बताया कि इस प्रांत के दूरस्थ बोन बोलांगो में एक सोने की खदान में रविवार को करीब 100 ग्रामीण खुदाई कर रहे थे तभी आसपास की पहाड़ियों से कई टन मिट्टी गिरी जिससे उनके अस्थायी शिविर दब गए। उन्होंने बताया कि मलबे से 44 लोग किसी तरह से बाहर निकल आए तथा कुछ…

Read More

पेरिस। फ्रांस के संसदीय चुनाव में किसी पार्टी या गठबंधन को बहुमत नहीं मिलने से त्रिशंकु संसद बन गया है। हालांकि चुनाव में वामपंथी गठबंधन न्यू पापुलर फ्रंट (एनएफपी) ने सबसे अधिक सीटें जीतकर धुर दक्षिणपंथियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। वहीं, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां का समय से पहले संसदीय चुनाव कराने का दांव उलटा पड़ गया। कुल 577 सीटों पर हुए चुनाव में वामपंथी गठबंधन एनएफपी 182, मैक्रां के मध्यमार्गी गठबंधन को 168 और मरीन ली पेन गठबंधन को 143 सीट मिली है। जबकि बहुमत के लिए 289 का आंकड़ा जरूरी है। मतगणना में मैक्रां का मध्यमार्गी गठबंधन…

Read More

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक और हिंदी फिल्मों के पटकथा लेखक राजकुमार संतोषी बड़ी मुसीबत में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजकुमार संतोषी जिनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘गांधी गोडसे एक युद्ध’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई, उन्हें भारी नुकसान हुआ। इसके अलावा संतोषी पर फिल्म के सह-निर्माता झूलन प्रसाद गुप्ता का चेक बाउंस करने का भी आरोप है। इसलिए राजकुमार के खिलाफ वारंट जारी किया गया है। चेक बाउंस मामले में कोर्ट द्वारा दी गई किसी भी तारीख पर राजकुमार संतोषी कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। इसलिए संतोषी के खिलाफ वारंट जारी किया गया।…

Read More

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हल्दी सेरेमनी सोमवार को एंटीलिया में आयोजित की गई। उनकी हल्दी सेरेमनी में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। इस दौरान एक्टर्स द्वारा पहने गए कपड़ों ने सभी का ध्यान खींचा। एंटीलिया में हुई इस हल्दी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अनंत और राधिका की हल्दी सेरेमनी में सभी बॉलीवुड कलाकार ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। हल्दी सेरेमनी के कुछ वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। सलमान खान पहली बार नीली जींस और पीला कुर्ता पहने नजर आए। साथ ही सामने आई…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोना लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ है। वहीं चांदी की कीमत में आज तेजी नजर आ रही है। सोने के भाव में गिरावट के कारण चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 73,720 रुपये से लेकर 73,570 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज चेन्नई के अलावा दूसरे सर्राफा बाजारों में 67,590 रुपये से लेकर 67,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 74 हजार रुपये के स्तर के…

Read More