Author: shivam kumar

रांची। रांची सहित पूरे झारखंड में ईद-उल अजहा यानी बकरीद धार्मिक श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे के माहौल में मनाई गई। सुबह से ही शहर की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ लगी रही। लोगों ने नए कपड़े पहनकर ईदगाहों और मस्जिदों में पहुंचकर विशेष नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी और अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी। शहर के मेन रोड स्थित जामा मस्जिद, हिंदपीढ़ी, डोरंडा, कांके, बरियातू, नामकुम, हरमू रोड और कडरू, कांटा टोली सहित कई इलाकों की मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों का पहुंचना…

Read More

धनबाद। धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत छाताबाद में बुधवार देर रात अवैध कोयला कारोबार में वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई है। रात करीब एक बजे हुई अंधाधुंध फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में दोनों पक्षों के तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए है। घायलों में छाताबाद निवासी मो. तौसिफ, नीतीश कुमार यादव तथा एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मो. तौसिफ के कंधे में गोली लगी है, जबकि नीतीश कुमार यादव की जांघ में गोली लगी है। गंभीर रूप से घायल तौसिफ को प्राथमिक…

Read More

पलामू। पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर में गोलीकांड से प्रभावित चौधरी परिवार से पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी ने गुरुवार को मुलाकात की। घटना की जानकारी ली और मामले को हृदयविदारक बताया। बता दें कि 23 मई को रामपुर गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई थी। इस क्रम में चलाई गई गोली से एक युवक सिकन्दर चौधरी की मौत हो गई थी जबकि तीन जख्मी हो गए थे। पूर्व मंत्री त्रिपाठी घटना की जानकारी लेने के क्रम में प्रभावित पक्ष की बात सुनकर भावुक हो गए। उन्होंने कहा किसी के जान की…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के भाव में कमजोरी का रुख लगातार जारी है। हालांकि चांदी के भाव में आज लगातार तीसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोने की कीमत में आई कमजोरी के कारण चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर हिस्सों में आज शुरुआती कारोबार के दौरान ये चमकीली धातु आज 550 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ती हो गई है। वहीं चेन्नई में सोने की कीमत में शुरुआती कारोबार के दौरान 800 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 870 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की…

Read More

काठमांडू। नेपाल में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। इससे देश के कई प्रमुख राजमार्गों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। पुलिस प्रशासन के अनुसार बाढ़ और भूस्खलन की वजह से वीपी राजमार्ग सहित पांच महत्वपूर्ण राजमार्गों पर आवागमन बाधित हो गया है। प्रभावित राजमार्गों में वीपी राजमार्ग, कोशी राजमार्ग, मध्य पहाड़ी राजमार्ग, बेनी–जोमसोम राजमार्ग और हिल्सा–सिमकोट राजमार्ग शामिल हैं। प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई मार्गों पर यातायात अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए वीपी राजमार्ग के खुर्कोट–नेपालथोक–कटुन्जेबेंसी खंड पर…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज बकरीद के मौके पर छुट्टी है। छुट्टी के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में आज कोई कारोबार नहीं हो रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की तरह ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में भी बकरीद की छुट्टी होने की वजह से आज दिन के पहले सत्र में यानी सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक कारोबार नहीं हो रहा है। हालांकि एमसीएक्स में शाम पांच बजे से रात 11:30 तथा 11:55 बजे तक दूसरे सत्र में सामान्य कारोबार होगा। स्टॉक एक्सचेंज द्वारा उपलब्ध कराई…

Read More

गुवाहाटी। असम विधानसभा में बुधवार को लंबी और तीखी बहस के बाद समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पारित कर दिया गया। इसके साथ ही असम यूसीसी लागू करने वाला देश का तीसरा राज्य तथा पूर्वोत्तर का पहला राज्य बन गया। विधानसभा में विधेयक को सत्तारूढ़ गठबंधन का समर्थन मिला, जबकि विपक्षी दलों ने इसके कई प्रावधानों पर आपत्ति जताई। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि यह कानून सभी नागरिकों, विशेषकर महिलाओं को समान अधिकार और न्याय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लाया गया है। विधानसभा में बहस के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और डायमंड हार्बर पुलिस की संयुक्त टीम ने दक्षिण 24 परगना के विष्णुपुर से तृणमूल विधायक दिलीप मंडल को ओडिशा के पुरी स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें कोलकाता लाया जाएगा।मंडल का हाल में एक वीडियो वायरल हुआ था। आरोप है वीडियो में उन्होंने विपक्षी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को धमकी दी थी। हालांकि, वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। इसी मामले को लेकर उनके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और 14…

Read More

सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। अधिवक्ता रिंकी चटर्जी द्वारा मंगलवार को दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2025 में कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित ईद कार्यक्रम के दौरान ममता बनर्जी ने कथित रूप से हिंदुत्व और हिंदू समुदाय को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके अलावा, 2026 विधानसभा चुनाव से पहले एक धरना मंच से भी हिंदुओं के खिलाफ विवादित बयान देने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का दावा है कि उन्होंने पहले प्रधान नगर…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका की एक कागज (पेपर) और पल्प मिल में केमिकल टैंक फटने से कई लोगों की जान चली गई। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की संख्या अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। मिल परिसर में लगभग 10 लोग गंभीर स्थित में मिले हैं। यह लोग केमिकल की चपेट में आने से झुलस गए। मिल प्रबंधन ने कहा है कि कई कर्मचारी लापता हैं। सरकारी अधिकारियों और प्रबंधन ने इस बात की पुष्टि की कि मंगलवार सुबह हुए इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई। एबीसी न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, यह मिल (निप्पॉन डायनाववे पैकेजिंग…

Read More

बेरूत (लेबनान)/तेल अवीव (इजराइल)। लेबनान में जारी सैन्य विराम के बीच इजराइल ने हिजबुल्लाह के गढ़ दक्षिणी लेबनान में हवाई और जमीनी हमले तेज कर दिए हैं। इन हमलों में मंगलवार को कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए। इस बीच इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने दक्षिणी व पूर्वी लेबनान के कस्बों और गांवों को जबरदस्ती खाली कराना शुरू कर दिया है। लेबनान के अखबार लोरिएंट टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, इजराइल के आक्रामक रुख से दक्षिणी लेबनान में दहशत फैल गई है। लोग इजराइली थल सेना के तेज होते हमलों से…

Read More