Author: shivam kumar

रांची। रांची में अपराध नियंत्रण और नागरिक सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से सोमवार देर रात पुलिस ने व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। शहर के 15 से अधिक प्रमुख और संवेदनशील स्थानों पर एक साथ चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान वाहनों, संदिग्ध व्यक्तियों और सार्वजनिक स्थलों की गहन जांच की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से देर रात शहर के विभिन्न इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय नजर आई। नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) पारस राणा ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने संयुक्त…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर रेल मंडल से यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। यात्रियों की बढ़ती संख्या और यात्रा सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने ट्रेन संख्या 18183/18184 टाटानगर–बक्सर–टाटानगर एक्सप्रेस में स्थायी रूप से एक अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध होंगी और ट्रेन में होने वाली भीड़भाड़ में कमी आएगी। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन में एक अतिरिक्त एलडब्ल्यूएससीजेड (LWSCZ) द्वितीय श्रेणी सीटिंग कोच जोड़ा जाएगा। इस बदलाव के बाद ट्रेन की कुल कोच संख्या 20…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम और जमशेदपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 20 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 25 से 30 लाख रुपये आंकी गई है। हाल के वर्षों में जिले में वाहन चोरी के मामलों में इसे सबसे बड़ी बरामदगी माना जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अमित रेणु को गुप्त सूचना मिली थी कि…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कुछ लोग किसी कार्य को स्वयं करने में अत्यधिक कुशल होते हैं, जबकि अन्य लोग उस ज्ञान या कौशल को दूसरों को सिखाने में विशेष रूप से निपुण होते हैं। उन्होंने कहा कि आत्म-नियंत्रण और दूसरों को सिखाने की क्षमता, इन दोनों गुणों से युक्त व्यक्ति सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों में गिने जाने योग्य है। प्रधानमंत्री ने आज एक्स पर संस्कृत सुभाषित साझा किया, “श्लिष्टा क्रिया कस्यचिदात्मसंस्था सङक्रान्तिरण्यस्य विशेषयुक्ता। यशोभयं साधु स शिक्षाणां धुरी प्रतिष्ठापयितव्य एव।। ” इस सुभाषित का अर्थ है कि जहां कुछ लोग अभ्यास में और कुछ शिक्षण में निपुण होते…

Read More

धनबाद। तोपचांची थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के सामने आए कथित बाइक लूट और गोलीबारी के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। शुरुआत में इसे अपराधियों द्वारा युवक को गोली मारकर बाइक लूटने की घटना बताया गया था, लेकिन पुलिस जांच में कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिनसे पूरी कहानी संदिग्ध नजर आ रही है। अब पुलिस इस मामले के पीछे किसी बड़ी साजिश की संभावना से भी इनकार नहीं कर रही है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक को गोली मार दी गई है। घायल रवि बख्श राय को तत्काल…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिल्लत नगर में रविवार देर रात उधारी और कथित रंगदारी को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। हबीब नगर स्थित एक जनरल स्टोर के बाहर दो युवकों द्वारा हवाई फायरिंग किए जाने से इलाके में दहशत फैल गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है, जबकि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मोहल्ले के बच्चा राज और पलटन नामक दो युवक रविवार रात जनरल स्टोर पर पहुंचे थे। आरोप है कि दोनों ने दुकानदार से करीब पांच हजार रुपये की उधारी…

Read More

पलामू। जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर गम्हरिया गांव के समीप ऑटो और बोरवेल ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दो बच्चों को भी चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। जानकारी के अनुसार, एक ऑटो में दो बच्चों सहित आठ लोग सवार होकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी…

Read More

इम्फाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन रिवॉल्यूशनरी पीपुल्स फ्रंट (आरपीएफ)/ पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) से जुड़े एक सक्रिय उगाहीकर्ता कैडर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि की। गिरफ्तार आरोपित की पहचान अहैबाम मंगलसाना सिंह (27) के रूप में हुई है, जो इम्फाल पश्चिम जिले के वांगोई लाइफ्राकपाम मानिंग लेइकाई का निवासी बताया गया है। सुरक्षा बलों ने उसे इम्फाल पूर्व जिले के पोरोम्पट थाना क्षेत्र के न्यू चेकोन इलाके से पकड़ा। पुलिस के अनुसार, आरोपी क्षेत्र में उगाही गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल था और लंबे समय से निगरानी में था। इसी…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ डीसी ऋतुराज और एसपी मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर शनिवार की रात रामगढ़ उपकारा का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कोई भी आपत्तिजनक वस्तुएं नहीं मिली। रामगढ़ एसडीपीओ आलोक रंजन, पतरातु एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पुलिस के द्वारा उपकारा का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं पाया गया। निरीक्षण के क्रम में उपकारा में प्रतिनियुक्ति सभी पुलिस कर्मियों को सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। औचक निरीक्षण के क्रम में मुख्यालय डीएसपी अकरम रजा, रामगढ़ सीओ रमेश रविदास, दुलमी सीओ किशोरी यादव, चितरपुर सीओ दीपक मिंज, रामगढ़ थाना प्रभारी…

Read More

रांची। राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए तनवीर अंसारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है और वारदात में इस्तेमाल किए गए बुलेट के लोहे के लेग गार्ड को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, फिरदौस नगर मनीटोला निवासी खतीजा खातून की शिकायत पर 26 मई को डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायत में कहा गया था कि उनके पति तनवीर अंसारी के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। बाद में रिम्स में इलाज के…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत तांतनगर ओपी के खेड़ियाटांगर गांव में शनिवार रात एक पिता ने अपनी पुत्री की डंडे से मारकर हत्या कर दी। ग्रामीणों के अनुसार लालसिंह पूर्ति ने अपनी छह वर्षीय पुत्री सोनिया पूर्ति की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और पुलिस को मामले की सूचना दी। ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार रात सोनिया पूर्ति घर में सो रही थी। इसी दौरान उसके पिता लालसिंह पूर्ति ने अचानक डंडा उठाकर उस पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से…

Read More