कोलकाता। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (एनएससीबीआई) अपने 100 साल पूरे होने का जश्न मनाने जा रहा है। यह हवाईअड्डा, जिसे पहले दमदम एयरपोर्ट के नाम से जाना जाता था, 1924 में शुरू हुआ था। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के प्रवक्ता राजेश कुमार ने सोमवार को “हिन्दुस्थान समाचार” को बताया कि दिसंबर के तीसरे हफ्ते से शुरू होकर मार्च 2025 तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कई खास आयोजन होंगे। 100 शानदार वर्षों का जश्न मनाते हुए, कोलकाता एयरपोर्ट पश्चिम बंगाल की आत्मा और दुनिया को जोड़ने वाला गेटवे बना रहा। यह हवाईअड्डा इतिहास, संस्कृति और…
Author: shivam kumar
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। समारोह में मुख्यमंत्री ने अभियंत्रण परीक्षा में अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं को डिग्री, मेडल एवं लैपटॉप प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा तैयार की गयी विभागीय उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्म मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शित की गयी। मुख्यमंत्री ने बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में आयोजित दीक्षांत समारोह में विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की सचिव डॉ प्रतिमा ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा एवं स्मृति चिन्ह…
भागलपुर। सामाजिक सांस्कृतिक संस्था जनप्रिय भागलपुर की ओर से अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अधिकार की पूर्व संध्या पर सोमवार को परबत्ती में बाल अधिकार को लेकर रैली निकाली गई। इस मौके पर जनप्रिय के निदेशक गौतम कुमार ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के मौके पर बाल अधिकारों पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनप्रिय द्वारा रैली निकाली गई है। इसका मकसद समाज में बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उसके खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकना है। उन्होंने कहा कि बच्चे किसी भी देश की सबसे मूल्यवान संपत्ति है। यदि इन्हें अनुकूल और समर्थ वातावरण प्रदान किया जाए तो…
नवादा। नवादा में सोमवार को साइबर अपराधियों ने बड़ा कांड कर दिया है। साइबर अपराधियों ने साइबर थाने के डीएसपी को ही लाखों कमाई का झांसा दे दिया। दरअसल, नवादा के साइबर डीएसपी प्रिया ज्योति को ही साइबर क्राइम करने वाले अपराधियों ने ठगी करने की कोशिश की है। जिसके बाद डीएसपी ने इस मामला में युवक को गिरफ्तार किया है। जहां छापेमारी के दौरान नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी प्रिया ज्योति के द्वारा बताया गया कि लोन दिलाने के नाम पर उन्हें फोन आया और फिर 20 मिनट में 5 लाख रुपया का लोन देने की…
रांची। झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र सोमवार से शुरू हो चुका है। छठी विधानसभा सत्र के पहले दिन प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी ने सदन की कार्यवाही शुरू की। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलायी। इस दौरान डुमरी विधायक जयराम महतो ने अपनी क्षेत्रीय भाषा में शपथ ली। बता दें कि शपथ लेने के बाद जयराम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक मथुरा महतो और मंत्री दीपिका पांडेय के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
रांची। नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार के निर्देश के बाद राज्य अंतर्गत विभिन्न केंद्रीय संस्थानों सीसीएल, बीसीसीएल, पोस्ट ऑफिस, सेल, रेलवे इत्यादि से बकाया होल्डिंग टैक्स की वसूली की जायेगी। सभी निकायों को इसके लिए विशेष निर्देश दिये जायेंगे। मिली जानकारी के अनुसार इन संस्थानों के पास करीब 200 करोड़ रुपये तक का होल्डिंग टैक्स बकाया है, ऐसे में राजस्व वसूली के साथ सभी केंद्रीय संस्थाओं को बकाया भुगतान करने के लिए नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के वैसे भवन जहां से होल्डिंग टैक्स नहीं मिल रहा…
रांची। षष्ठम झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के पहले दिन सोमवार को दिन के 11 बजकर 15 मिनट में सदन की कार्यवाही शुरू हुई। सत्र के पहले दिन प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी ने ने 80 नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई। सबसे पहले मुख्यमंत्री और मंत्रियों को शपथ दिलाई गयी। इसके बाद नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली। स्टीफन मरांडी मंगलवार को शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार को दिन के 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी। स्टीफन मरांडी ने सबसे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री और बरहेट विधायक हेमंत सोरेन को शपथ दिलायी। इसके बाद…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने षष्ठम विधानसभा के प्रथम सत्र प्रारंभ होने से पूर्व सोमवार को झारखंड विधानसभा स्थित स्पीकर कक्ष में प्रोटेम स्पीकर प्रो स्टीफन मरांडी का अभिवादन किया। दूसरी ओर, झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री दीपक बिरुवा, मंत्री योगेंद्र प्रसाद, मुख्य सचिव अलका तिवारी, मंत्रिमंडल समन्वय सचिवालय विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल और डीजीपी अनुराग गुप्ता ने स्वागत किया।
विशेष झारखंड में अगर सफल होना है तो झारखंडी चेहरों को आगे करना होगा नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार पराजित हो चुकी भारतीय जनता पार्टी आज ऐसे दोराहे पर खड़ी है, जहां से उसे न आगे का सही रास्ता नजर आ रहा है और न ही पुराने दिनों की तरफ लौटने का कोई जरिया। एक पखवाड़े पहले संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की पराजय आंकड़ों की दृष्टि से तो सबसे बड़ी है ही, झारखंड में अब तक की सबसे खराब भी है। इस पराजय के…
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साेमवार काे सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में राज्य में अपार संभावनाओं से जुड़े क्षेत्राें की लगी प्रदर्शनी का अवलाेकन किया। उन्हाेंने कपड़ाें पर हैंड प्रिंटिंग भी। शहर में वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए कई जगह ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। इससे पहले प्रधानमंत्री माेदी के जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, हरियाणा प्रभारी सतीश पूनियां ने उनका स्वागत किया। यहां से माेदी सीधे जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर पहुंचे और राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री माेदी ने…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के करीब 40 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार को ई-मेल भेजकर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इन स्कूलों में आरके पुरम का दिल्ली पब्लिक स्कूल, पश्चिम विहार का जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, मदर मैरी स्कूल, ब्रिटिश स्कूल, सलवान पब्लिक स्कूल, कैम्ब्रिज स्कूल प्रमुख हैं। सभी स्कूलों में स्थानीय पुलिस के अलावा डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दल और दमकल अधिकारी पहुंचे। खबर लिखे जाने तक तलाशी अभियान जारी है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ई-मेल में लिखा है-“मैंने (स्कूल) इमारतों के अंदर कई…
