Author: shivam kumar

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 77,760 रुपये से लेकर 77,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 71,290 रुपये से लेकर 71,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बना हुआ है। चांदी के भाव में भी आज मामूली गिरावट आई है, जिसके कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में इसकी कीमत 91,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है। देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 77,760…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव में कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई । हालांकि बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से शेयर बाजार कुछ देर के लिए हरे निशान में भी पहुंचा, लेकिन शुरुआती 10 मिनट के कारोबार के बाद ही बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने लाल निशान में गोता लगा दिया। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.33 प्रतिशत और निफ्टी 0.37 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.25 प्रतिशत की मजबूती के साथ 6,090.27 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 156.25 अंक…

Read More

-फंडामेंटल एग्रो एस सेंटर ने किसानों के बीच वितरित किया वनीला प्लांट पूर्वी चंपारण। जिले में संग्रामपुर प्रखंड के भवानीपुर में फंडामेंटल एग्रो एस सेंटर के तत्वाधान में किसानों के बीच औषधीय व सुंगधिय वनीला प्लांट का वितरण किया गया। मौके पर एग्रो एस के जिला कॉडिनेटर विनय शंकर ठाकुर ने बताया कि वनीला प्लांट जिले के बारह प्रखंड के बारह किसानों के बीच दिया गया। उन्होंने बताया कि यह एक ऐसा औषधीय और सुगंधित पौधा हैं, जिसको छायादार स्थल पर लगा कर कोई भी अच्छी कमाई कर सकता हैं। यह पौधा लगाने के तीन साल बाद जो फल देगा,…

Read More

-बम बनाने के दौरान विस्फोट की आशंका, पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी मुर्शिदाबाद। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रविवार रात हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना सागरपाड़ा थाना क्षेत्र के खैरतला गांव की है, जहां एक पक्के मकान की छत और दीवार का बड़ा हिस्सा विस्फोट के कारण ढह गया। विस्फोट के बाद धुएं के बीच तीन लोगों के क्षत-विक्षत शव मलबे से बरामद किए गए। रविवार रात करीब 10 बजे खैरतला गांव में एक मकान के अंदर जोरदार विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि मकान की छत और एक हिस्सा पूरी…

Read More

बॉलीवुड के बिग बी की लोकप्रियता आज भी बरकरार है। उन्हें बॉलीवुड हीरो के साथ-साथ एंग्री यंग मैन के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे ही अमिताभ बच्चन ‘पुष्पा 2’ स्टार अल्लू अर्जुन की सराहना की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। अमिताभ बच्चन ने अल्लू अर्जुन का प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक वीडियो शेयर किया। उस वीडियो में अल्लू अर्जुन बड़े दिल से अमिताभ की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। एक इवेंट में अल्लू से पूछा गया कि कौन सा बॉलीवुड एक्टर आपको सबसे ज्यादा प्रेरित करता है? इस पर उन्होंने कहा था, “अमिताभ मुझे सबसे…

Read More

बारामुला। जिले के पलहालन पट्टन इलाके में श्रीनगर-बारामुला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षाबलों ने सोमवार सुबह एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का पता लगाकर उसे निष्क्रिय कर दिया। एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर-बारामुला राष्ट्रीय राजमार्ग पर पट्टन इलाके के पलपोरा पलहालन में आतंकवादियों के लगाए गए आईईडी की जानकारी मिली थी। इस आईईडी को 29आरआर की रोड ओपनिंग पार्टी और पट्टन पुलिस ने देखा था। जिसके बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। उन्होंने बताया कि आईईडी की जानकारी मिलने के बाद एहतियात के तौर पर यातायात रोक दिया गया था। बाद में बीडीएस ने आईईडी को निष्क्रिय कर दिया।…

Read More

रांची। छठी झारखंड विधानसभा का पहला सत्र आज सोमवार सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर शुरू हुआ। इस दौरान विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी ने सदन की कार्यवाही शुरू की। प्रोटेम स्पीकर ने नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई। सबसे पहले स्टीफन मरांडी ने राज्य के मुख्यमंत्री और बरहेट विधायक हेमंत सोरेन को शपथ दिलाई। इसके बाद राधाकृष्ण किशोर, दीपक बिरुवा, चमरा लिंडा, संजय प्रसाद यादव, रामदास सोरेन, इरफान अंसारी, हफीजुल हसन, दीपिका पांडेय सिंह, योगेंद्र प्रसाद, सुदिव्य कुमार सोनू, शिल्पी नेहा तिर्की, राजमहल विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन, बोरियो विधायक धनजंय सोरेन, लिट्टिपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू, पाकुड़ विधायक निशात आलम, शिकारीपाड़ा…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य सोनिया गांधी को जन्मदिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य सोनिया गांधी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार। मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं।

Read More

रांची। झारखंड में सोमवार को मौसम का मिजाज बदल गया है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह रांची सहित प्रदेश भर के कई इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। वहीं, कई इलाकों में बारिश की संभावना है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि सोमवार को उत्तर-पश्चिमी झारखंड को छोड़कर प्रदेश के बाकी हिस्सों में बारिश के आसार हैं। विभाग ने गढ़वा, लातेहार, पलामू और चतरा में वज्रपात होने की संभावना जतायी है। इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी अधिकतर समय बादल छाये हुए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री…

Read More

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन उपलब्ध के तहत रेलवे इ-टिकट के अवैध व्यवसाय पर कार्रवाई की है। आरपीएफ के उपनिरीक्षक सूरज पांडे ने सोमवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ ने पुंदाग ओपी पुलिस की सहायता से पुंदाग रोड के छोटी मस्जिद के समीप वसीर कॉम्प्लेक्स स्थित अरिशा कंप्यूटर सेवा नामक किराये की दुकान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दुकान की जांच करने पर 15 पास किये गये इ-टिकट बरामद किये गये, जो दो पर्सनल यूजर आइडी से बनाये गये थे। इन टिकटों की कुल कीमत 43 हजार 822 थी। पूछताछ में आरोपित ने…

Read More