रांची। भाकपा राज्य कार्यालय के सभागार में बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती सांप्रदायिक सौहार्द और सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया।सभी ने गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया । राज्य कार्यकारणी सह जिला सचिव अजय सिंह ने कहा की यह देश गांधी के विचारो से चलेगा, सत्य और अहिंसा के रास्ते पर दुनिया को चलना चाहिए ,देश की आपसी एकता और भाईचारा को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का जन्मदिन भी देश मना रहा है। शास्त्री ने देश को नारा दिया था कि जय जवान,…
Author: shivam kumar
रांची। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर कर कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर झारखंड समेत समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। बापू एक विचार हैं, जो हमेशा अजर-अमर हैं। अहिंसा, प्रेम, सत्याग्रह और स्वतंत्र जीवन के बापू के विचार मानव जाति को व्यवस्थित और संकल्पित होकर समाज के समग्र विकास में महती भूमिका निभाने के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर शत-शत नमन। हेमंत सोरेन ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती…
साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहेट में अज्ञात अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। दरअसल, मंगलवार की आधी रात में पश्चिम बंगाल फरक्का एमजीआर ट्रैक पर बम विस्फोट हुआ, जिससे पटरी क्षतिग्रस्त हो गयी। घटना के बाद स्थानीय पुलिस पदाधिकारी और एनटीपीसी के अधिकारी छानबीन कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र अंतर्गत रांगा घुट्टु टोला से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित एमजीआर रेल लाइन पोल संख्या 40/1 के समीप बुधवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने बम विस्फोट कर दिया। इसकी जानकारी ग्रामीणों को बुधवार की अहले सुबह उस वक्त…
– नई सड़क, सेतु या पुलिया की जरूरत हो या करानी हो पुराने की मरम्मत, जनप्रतिनिधि व जिला प्रशासन मिलकर तैयार करें प्रस्ताव, शासन से तुरंत मिलेगा पैसा : मुख्यमंत्री लखनऊ। प्रदेश में मजरे से लेकर हर ग्राम पंचायत, कस्बे, टाउन एरिया, नगर और महानगर में बेहतरीन रोड कनेक्टिविटी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘मिशन मोड में आ गए हैं।’ मुख्यमंत्री ने सभी सांसदों, विधायकों से अपने क्षेत्र में नई सड़क, बाईपास अथवा पुल-पुलिया के निर्माण और पुराने की मरम्मत के लिए अगले 15 दिन में प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। मंगलवार को जनप्रतिनिधियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के…
कानपुर। उप्र के मछुआरा समाज एवं मछली पालन के कारोबार को बढ़ावा देने लिए मत्स्य पालन विभाग ने मत्स्य जीवी सहकारी समिति बनाने की प्रक्रिया में बदलाव किया है। इससे अधिक से अधिक मछुआरा समाज के लोग ही नहीं बल्कि समाज के अन्य लोग भी इसका लाभ उठा सकेंगे। यह जानकारी बुधावार काे सहायक मत्स्य निदेशक कार्यालय कानपुर प्रभारी निखिल त्रिपाठी ने दी। उन्हाेंने बताया कि उप्र मत्स्य विभाग ने मछली पालन के लिए मत्स्य जीवी सहकारी समिति बनाने के लिए नदी क्षेत्र में प्रत्येक पांच किलो मीटर पर एक समिति बनाने तथा दो हेक्टेयर जलक्षेत्र में पर समिति का…
कोलकाता। दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टरों के आंदोलन और भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की खास तैयारियां की गई हैं। कोलकाता पुलिस ने महालया के एक दिन पहले, केवल पांच घंटे के भीतर चार निर्देश जारी किए हैं। ये सभी निर्देश दो अक्टूबर यानि आज से लागू हो गए और ये 30 नवंबर तक प्रभावी रहेंगे। कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल को हटाकर मनोज वर्मा को उनकी जगह नियुक्त किया गया है। मनोज वर्मा ने शहर के प्रमुख पूजा आयोजकों के साथ बैठक कर सुरक्षा की स्थिति का जायजा लिया था और पंडालों की…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बुधवार को महालया के साथ ही देवी पक्ष यानी दशहरा की शुरुआत हो गई है। महालया के मौके पर हजारों लोगों ने गंगा तटों पर नदी में स्नान के बाद पितरों के लिए तर्पण किया है। बुधवार को सुबह से ही राजधानी कोलकाता के बाबू घाट, फेरी घाट, नीमतला घाट समेत अन्य घाटों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई थी। सुबह से ही यहां बड़ी संख्या में पुरोहितों का भी जमावड़ा था, जिन्होंने लोगों को पितृ तर्पण करवाया है। वैदिक मंत्रोचार के साथ पुष्प तील और चावल लेकर लोगों ने अपने अपने पूर्वजों को पुष्पांजलि…
कोलकाता। दुर्गा पूजा के पहले पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। कोलकाता सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कोलकाता में बुधवार सुबह जारी मौसम विभाग के अपडेट के मुताबिक दिन भर बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में कोलकाता का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री…
पूर्वी चंपारण। जिले में फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहे 10 और शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इस प्रकार अब तक 24 फर्जी डिग्रीधारी शिक्षकों पर केस दर्ज हो चुका है। निगरानी विभाग की इस कारवाई के बाद जिले में फर्जी डिग्री पर शिक्षक बने लोगो में हड़कंप है। जानकारी के अनुसार निगरानी विभाग ने मंगलवार को जिले के कल्याणपुर और चकिया थाना क्षेत्र के 10 फर्जी शिक्षको को चिन्हित प्राथमिकी दर्ज कराई है। वही इसके पूर्व निगरानी विभाग ने जिले के बंजरिया, पीपराकोठी व तुरकौलिया थाना में 14 शिक्षको के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा चुकी है।…
अररिया। अररिया जिला प्रशासन की ओर से गांधी जयंती के मौके पर बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद कर उन्हे श्रद्धांजलि दी गई।समाहरणालय स्थित परमान सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम अनिल कुमार समेत जिले के वरीय अधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने की अपील आमलोगों से की। परमान सभागार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम में डीडीसी रोजी कुमारी,एडीएम राजमोहन झा,फारबिसगंज एसडीएम शैलजा पांडे,सदर एसडीएम अनिकेत कुमार,एसडीपीओ रामपुकार सिंह,डीपीआरओ सोनी कुमारी समेत जिले के सभी वरीय अधिकारियों ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित…
पूर्वी चंपारण। जिले में बाढ और तटबंधो के टूटने के कारण कई प्रखंडों के स्कूलो में पठन-पाठन ठप्प है। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार करीब 70 से ज्यादा सरकारी विद्यालयों में बाढ का पानी प्रवेश कर गया है,जिस कारण इन विद्यालयों में पढाई बाधित है। वही इन विद्यालयों के शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति संबंधित प्रखंड के अन्य विद्यालयों में कर दी गई है। बताया गया कि इन विद्यालयों में कुछेक के परिसर में तो कुछ के सभी कमरों में पानी फैल गया है। वही कुछ विद्यालयों के फर्श पर दो फीट से उपर तक पानी जमा है।वही कई विद्यालयो…
