Author: shivam kumar

चाइबासा। कराइकेला थाना के एक एएसआइ ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। यह घटना जिले के नक्सल प्रभावित इलाके में स्थित कराइकेला थाना में हुई है। बुधवार की सुबह एएसआइ कृष्णा साव ने खुद को गोली मार ली। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी कृष्णा साव को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गये। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Read More

कोल्हान का रण-पार्ट 3 लोकप्रियता कम नहीं है, लेकिन पांच सालों में जनता के बीच उनकी उपस्थिति कम रही झामुमो-कांग्रेस की रणनीति को भेदना बड़ा चैलेंज है कोड़ा दंपति के लिए चाइबासा की राजनीतिक जमीन और वहां की राजनीतिक संभावनाओं को टटोलने के बाद, आजाद सिपाही की टीम पहुंच गयी जगन्नाथपुर। जगन्नाथपुर जाने के क्रम में कई गांवों में हम रुके। लोगों का मन टटोला। यहां हो जाति के आदिवासी ज्यादा हैं। हो जाति की आदिवासी महिलाओं का पहनावा संथाली महिलाओं से अलग है। इन गावों के भ्रमण के दौरान एक घर की तस्वीर ने मुझे बहुत प्रभावित किया। छोटा…

Read More

रांची। तबादला हुए 41 डीएसपी का मूवमेंट ऑर्डर डर बुधवार को जारी कर दिया गया। डीजीपी के आदेश पर आइजी मानवाधिकार ने यह ऑर्डर जारी किया है। गौरतलब है कि बीते दिन सरकार ने डीएसपी रैंक के 41 अधिकारियों का तबादला किया था। लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी उनका मूवमेंट ऑर्डर जारी नहीं किया गया था। वहीं सरकार ने मंगलवार को सात डीएसपी के तबादले के आदेश को विलोपित कर दिया था। जारी आदेश में कहा गया है कि वैसे डीएसपी, जिनके पदस्थापन स्थान पर दूसरे डीएसपी का पदस्थापन हो गया है, परंतु उनका दूसरी जगह पर…

Read More

रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने चार करोड़ का गबन करने वाले बिपिन कुमार उर्फ अनमोल राम को जमानत दे दी है। रांची सिविल कोर्ट ने 10 अप्रैल 2023 को बिपिन को दोषी करार देते हुए सात साल सश्रम कारावास की सजा सुनायी थी। साथ ही ट्रायल कोर्ट ने बिपिन पर एक करोड़ का जुर्माना भी लगाया था। सिविल कोर्ट के आदेश के खिलाफ दोषी ने हाइकोर्ट में अपील याचिका दाखिल की थी। जिस पर हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रत्नाकर भेंगरा की कोर्ट में सुनवाई हुई। बिपिन की ओर से अधिवक्ता राहुल पांडेय ने बहस की। एसआइएस कर्मियों ने एटीएम में नहीं…

Read More

रांची। झारखंड सरकार ने पांच डीएसपी रैंक के पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। वहीं पांच दिन पहले ट्रांसफर हुए सात डीएसपी के तबादले को विलोपित कर दिया। अनुज उरांव को सिल्ली डीएसपी बनाया गया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। सुनील कुमार रजवार को एटीएस डीएसपी बनाया गया है। अरविंद कुमार को डीएसपी चांडिल बनाया गया है। नौशाद आलम को धनबाद का विधि व्यवस्था का डीएसपी बनाया गया है। पुरुषोत्तम कुमार को बाघमारा का डीएसपी बनाया गया है।

Read More

दुबई। इंटरनेशनल लीग टी 20 (आईएलटी-20) डेवलपमेंट टूर्नामेंट का दूसरा संस्करण रविवार 6 अक्टूबर को आईसीसी अकादमी ओवल 1 में शुरू होगा। पिछले साल की तरह, छह टीमें 18 मैचों के टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा करेंगी जो एकल-लीग के आधार पर खेला जाएगा। टीमों का चयन पिछले सप्ताह एक ड्राफ्ट के माध्यम से किया गया था – छह पक्षों में से प्रत्येक में 15 खिलाड़ी शामिल हैं और इसमें यूएई के स्टार राष्ट्रीय खिलाड़ी और आईएलटी 20 प्रतिभागी शामिल हैं। टूर्नामेंट यूएई के भावी सितारों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और सीजन 3 से पहले छह आईएलटी 20 फ्रेंचाइजी को प्रभावित…

Read More

वेलिंगटन। टिम साउथी ने न्यूजीलैंड के टेस्ट कप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया है, टॉम लॉथम अब पूर्णकालिक कप्तान की भूमिका निभाएंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बुधवार को उक्त घोषणा की। यह घोषणा न्यूजीलैंड के श्रीलंका में टेस्ट सीरीज में 2-0 से हारने के कुछ ही दिनों बाद की गई है। पूर्णकालिक कप्तान के रूप में लॉथम का पहला काम भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज होगी। न्यूजीलैंड के प्रमुख तेज गेंदबाज साउथी ने 2008 में पदार्पण करने के बाद से टीम के लिए 102 टेस्ट खेले हैं, जिसमें उन्होंने 382 विकेट लिए हैं। उन्होंने दिसंबर 2022 में केन विलियमसन…

Read More

नई दिल्ली। पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम ने सीमित ओवरों की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। 29 वर्षीय बाबर को 2023 वनडे विश्व कप में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान के वाइट-बॉल कप्तान के पद से हटा दिया गया था। हालांकि, केवल तीन महीने की अवधि के बाद, उन्हें मार्च 2024 में फिर से इस पद पर नियुक्त कर दिया गया था। बाबर का दूसरा कार्यकाल भी खराब रहा,पाकिस्तान टी20 विश्व कप से ग्रुप चरणों में बाहर हो गया, जिसमें टीम को यूएसए से हार का सामना करना पड़ा। शीर्ष स्थान पर रहने के बाद चिर प्रतिद्वंद्वी भारत…

Read More

दुबई। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 में अपने-अपने अभ्यास मैचों में जीत दर्ज की। मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने बेहतरीन गेंदबाजी की और वेस्टइंडीज के अंतिम नौ विकेट 17 रन पर चटकाए और अभ्यास मैचों में अजेय रहा। इंग्लैंड ने लॉरेन बेल और सारा ग्लेन की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड को 127 रन पर रोका और फिर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। वहीं, दीप्ति शर्मा ने नाबाद 35 रन बनाए और दो रन देकर एक विकेट लिया जिससे भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया। ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 35 रन से हराया एनाबेल…

Read More

नई दिल्ली। महात्मा गांधी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार सुबह लोधी कॉलोनी में सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया। इस मौके पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, सांसद बांसुरी स्वराज सहित कई नेता मौजूद रहे और स्वच्छता अभियान में भागीदारी की। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि यह केवल एक दिन करने वाला कार्यक्रम नहीं है, स्वच्छता सतत रूप से हर दिन, हर साल हमारे जीवन का अंग बने, इसके लिए हम सभी को कार्य करना चाहिए। उन्होंने भाजपा…

Read More

मुंबई। पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ के बावधन इलाके में केके राव पहाड़ी इलाके में बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो जाने से उसमें सवार दो पायलट और एक इंजीनियर की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। मामले की छानबीन पुणे पुलिस कर रही है। पुलिस के अनुसार हेलीकॉप्टर ऑक्सफोर्ड गोल्फ कोर्स के पास हेलीपैड से जुहू जाने के लिए करीब साढ़े सात बजे उड़ान भरा था। महज पांच मिनट बाद करीब 1.5 किमी दूर जाकर हेलीकाफ्टर क्रैश हो गया। क्रैश होते ही उसमें आग लग…

Read More