जालौन। रविवार को पल्स पोलियो दिवस के मौके पर जनपद में 2 लाख 12 हजार 747 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जानी है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है और जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे ने जिला महिला अस्पताल में पल्स पोलियो बूथ दिवस का शुभारंभ पोलियो की ड्राप पिलाकर किया। जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांगता से बच्चों को बचाने के लिए पोलियो की दवा पिलाना जरूरी है। पोलियो की बीमारी जन्म के समय और जन्म के बाद भी हो सकती है, इसलिए दवा पिलाने में लापरवाही न बरते। जो भी टीमें दवा पिलाने…
Author: shivam kumar
रामगढ। रामगढ़ जिले में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत रविवार को डीडीसी रोबिन टोप्पो को ने की। सदर अस्पताल में उन्होंने बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। 8 से 10 दिसंबर तक पल्स पोलियो अभियान चलेगा । इसमें 1,71,692 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। मौके पर उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन डॉक्टर महालक्ष्मी प्रसाद सहित अन्य अधिकारियों के जरिये नवजात शिशु को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इस दौरान उन्होंने पल्स पोलियो अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न करने और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत 0 से 5 वर्ष के बच्चों…
लोहरदगा। सेवा भारती के तत्वावधान में चुन्नीलाल उच्च विद्यालय के प्रांगण में निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ कुमुद अग्रवाल और संजय चौधरी ने संयुक्त रूप से भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प चढ़ाकर शुभारंभ किया। इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 52 लोग अपने स्वास्थ्य की जांच करवा कर लाभान्वित हुए। हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, शुगर, बीपी, वजन, हार्ट बीट, ऑक्सीजन लेवल आदि का निशुल्क जांच किया गया। जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने कहा कि प्रतिदिन नियमित रूप से कम से कम आधे घंटे के…
भागलपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन भारत के भागलपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में इस संगठन के राष्ट्रीय सचिव सह अध्यक्ष राष्ट्रीय सलाहकार समिति बसंत कुमार महतो का आगमन शनिवार को हुआ। इस दौरान उन्होंने इस कार्यालय में मौजूद तमाम आवेदन और कार्यालय की गतिविधियों का औचक निरीक्षण किया। साथ ही बिहार में इस संगठन के बैनर तले होने वाली कार्यशैली से काफी संतुष्ट नजर आए। तदनोपरांत प्रदेश अध्यक्ष सुमित कुमार ने अंगवस्त्र से उनका सम्मान किया। पुष्पमाला से श्री महतो का स्वागत तमाम पदाधिकारियों ने किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ साथ मीडिया प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विभूति…
भागलपुर। जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र के ईट भट्टा के जमीन पर भूमि अधिग्रहण कर अकबरनगर थाना खोलने के मामले को लेकर शनिवार को जन संसद के संरक्षक अजीत कुमार सुलतानगंज प्रखण्ड मुख्यालय के पास सड़क किनारे मजदूरों के साथ धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी भी की गई। इस मौके पर अजीत कुमार ने कहा कि डीएसपी ईट भट्टा 1993 ई से चल रहा है। आज अकबरनगर डीएसपी ईट भट्टा के जमीन को जिला प्रशासन के द्वारा भूमि अधिग्रहण कर लेने से लगभग चार सौ मजदूरों के रोजी रोटी पर आफत आ गया है। इसको लेकर ही मजदूर धरना…
किशनगंज। जिले में ठाकुरगंज विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक रहे सिकंदर सिंह ने बांग्लादेश में हिन्दुओं के ऊपर हो रहे हमले को देखते हुए आज कहा कि अगर बांग्लादेश से हिन्दू यहां आना चाहते हैं तो केंद्र सरकार को उनके लिए सीमा खोल देनी चाहिए। सिकदर सिंह ने कहा कि बांग्लादेश अब पाकिस्तान बनता जा रहा है और वहां हिन्दुओं का जीना दुश्वार हो गया है। मो यूनुस की कार्यवाहक सरकार में अब वहां आईएसआईएस के झंडे लहराए जा रहे हैं और हिंदुओं को कत्ल करने, देश छोड़ने या फिर धर्म बदलने की धमकी दी जा रही है। भाजपा…
नवादा। ज्ञान भारती मॉडल रेसिडेंसियल काम्प्लेक्स धनवां में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी सह आनंद मेला का आयोजन हुआ। उद्घाटन मैनेजिंग डायरेक्टर विजय शंकर सिंह ने किया। इस प्रदर्शनी में 8 सौ से अधिक स्कूली बच्चों ने 70 स्टॉलों में आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किया। मैनेजिंग डायरेक्टर सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों का बौद्धिक क्षमता का विकास व आत्मबल मजबूत होता है। उनके अंदर कुछ कर दिखाने का जज्बा पैदा होता है। बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी में द फ्यूचर फिजन ,एग्रीकल्चर ड्रोन एंड द नेचर पावर प्लांट ,आवर इंडिया सेफ इंडिया ,इक्को फ्रेन्डली स्मार्ट सिटी, हाईटेक इलेक्ट्रिक…
रांची। प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने हेमंत कैबिनेट में मंत्री बने संजय प्रसाद यादव को बधाई दी। झारखंड में दूसरी बार नवनियुक्त इंडिया गठबंधन सरकार में शामिल राजद कोटे से श्रम नियोजन एवं उद्योग मंत्री बनने पर कैलाश यादव ने नेपाल हाउस सचिवालय में संजय प्रसाद यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने श्रम नियोजन एवं उद्योग मंत्री को गुलदस्ता देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राजद को है गोड्डा विधायक से उम्मीद बता दें कि कैलाश यादव ने कहा कि गोड्डा विधायक सह मंत्री संजय यादव से फखऊ और राज्यवासियों को काफी उम्मीदें हैं। इस कारण…
रांची। रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शनिवार को समाहरणालय स्थित कक्ष में जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी सम्बंधित पदाधिकारियों से क्रमवार फायर सेफ्टी, साफ-सफाई, पार्किंग, शौचालय की साफ-सफाई, लिफ्ट एवं अन्य सम्बंधित मामलों की जानकारी लेते हुए उन्हें कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सभी वरीय पदाधिकारियों को आई कार्ड देते हुए उन्हें विशेष रूप से कहा कि जन शिकायतों को प्राथमिकता दें। सभी अधिकारी, पदाधिकारी और कर्मी समाहरणालय में आई कार्ड लगाकर आएं। सभी अधिकारी और कर्मी कार्यालय समय पर पहुंचे। सभी को समय का पालन करना अति आवश्यक…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सशस्त्र बलों की वीरता और बलिदान को सलाम किया है। इस मौके पर केंद्रीय सैनिक बोर्ड के सचिव ब्रिगेडियर डीएस बसेरा ने प्रधानमंत्री से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की और उन्हें बैज लगाया। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए पोस्ट कर कहा, “सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमारे साहसी सैनिकों की वीरता, दृढ़ संकल्प और बलिदान को सलाम करने के लिए है। उनकी बहादुरी हमें प्रेरित करती है, उनका बलिदान हमें विनम्र बनाता है और उनका समर्पण हमें सुरक्षित…
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में चल रही धन शोधन जांच के तहत करीब 388 करोड़ रुपये की नई संपत्ति जब्त की है। इस मामले में छत्तीसगढ़ के कई राजनेताओं और नौकरशाहों के कथित रूप से शामिल होने का आरोप है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने शनिवार को जारी बयान में बताया कि इडी रायपुर जोनल ऑफिस ने धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) प्रावधानों के तहत 05 दिसंबर, 2024 को चल और अचल संपत्तियों को अनंतिम रूप से कुर्क किया है। एजेंसी के मुताबिक इन संपत्तियों में मॉरीशस स्थित कंपनी मेसर्स तानो इन्वेस्टमेंट ऑपर्च्युनिटीज…
