लखनऊ। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने बांग्लादेश की वर्तमान परिस्थिति को केवल भारत के लिए ही नहीं, अपितु पूरे दक्षिण एशिया के लिए खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की वर्तमान परिस्थिति केवल वहां के हिन्दुओं या केवल भारत के लिए ही नहीं अपितु पूरे दक्षिण एशिया के लिए खतरा है। क्योंकि चिंता का विषय यह है कि बांग्लादेश में सत्ता हस्तांतरण के बाद वहां पर हजारों उग्रवादी जेल से रिहा किये गये। इस कारण से वहां पर कट्टरता फैली है और हिन्दुओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। मिलिंद परांडे ने हिन्दुस्थान…
Author: shivam kumar
रांची। रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से 50 लाख की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले की जांच के लिए दिल्ली पुलिस की टीम शनिवार को रांची पहुंची। रांची पहुंचने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम कांके थाना क्षेत्र स्थित होचर गयी है। इस संबंध में रांची के एक वरीय अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस रांची पहुंची है और मामले की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को अपराधियों ने रक्षा राज्यमंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। अपराधियों ने कहा है कि तीन दिन…
नई दिल्ली। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने विमानन सुरक्षा को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपनी विमानन सुरक्षा विंग (एएसजी) के लिए एक आंतरिक गुणवत्ता नियंत्रण इकाई (आईक्यूसीयू) की स्थापना की है। एएसजी देश के 68 नागरिक हवाई अड्डों को आतंकवाद-रोधी कवर प्रदान करती है। अर्धसैनिक बल के एक प्रवक्ता ने शनिवार को कहा कि आईक्यूसीयू विश्व स्तरीय सुरक्षा प्रक्रियाओं और प्रौद्योगिकी की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह पहल ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) द्वारा जारी राष्ट्रीय नागरिक विमानन सुरक्षा गुणवत्ता नियंत्रण कार्यक्रम-2024 और विमान (सुरक्षा) नियम-2023 के अनुपालन में है। आईक्यूसीयू एविएशन…
– सरकार्यवाह ने सहकार भारती के आठवें राष्ट्रीय अधिवेशन के प्रथम उद्घाटन सत्र को किया संबोधित अमृतसर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि भारत में आजादी के समय से ही सहकारिता आंदोलन की भूमिका अहम रही है। वर्तमान में हम सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए कि सहकारिता की सीमा भारत ही नहीं बल्कि पूरा विश्व होना चाहिए। साथ ही उन्हाेंनेधरती के बिगड़ रहे संतुलन काे बचाने के लिए एकजुटता से प्रयास करने की जरूरत पर भी जाेर दिया। दत्तात्रेय होसबाले शनिवार को अमृतसर में सहकार भारती के आठवें राष्ट्रीय अधिवेशन के प्रथम उद्घाटन सत्र को…
नई दिल्ली। चौथे सुशासन सप्ताह के दौरान 19 दिसंबर को एक राष्ट्रव्यापी अभियान ‘प्रशासन गांव की ओर’ शुरू किया जाएगा। इसका उद्देश्य लोक शिकायतों का निवारण और सेवा वितरण में सुधार करना है। कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि यह अभियान 19 से 24 दिसंबर तक देश के सभी जिलों, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित किया जाएगा। अभियान में 700 से ज़्यादा जिला कलेक्टर हिस्सा लेंगे और अधिकारी तहसीलों और पंचायत समिति मुख्यालयों का दौरा करेंगे। यह तीसरी बार है जब भारत सरकार जन शिकायतों के समाधान और सेवा वितरण…
सहकार भारती के आठवें राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए राज्यपाल अमृतसर। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पंजाब में सहकारिता की लहर को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि अच्छे संस्कारों के बगैर मजबूत सहकार संभव नहीं है। राज्यपाल शनिवार को अमृतसर में सहकार भारती के आठवें राष्ट्रीय अधिवेशन के प्रथम उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समाज को सहकारिता से जोड़ना जरूरी है। जीवन को सहकारिता के सिद्धांत पर व्यतीत करने पर बल देते हुए कटारिया ने कहा कि हमारा देश सही मायने में आत्मनिर्भर तभी बन सकेगा जब सहकारिता को…
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को नई दिल्ली में विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधियों और प्रमुख कृषि अर्थशास्त्रियों के साथ दूसरी बजट पूर्व परामर्श बैठक की। निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में ये बैठक केंद्रीय बजट 2025-26 की तैयारियों के तहत हुई। वित्त मंत्रालय ने ‘एक्स’ पोस्ट में यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने आगामी केंद्रीय बजट 2025-26 के संबंध में विभिन्न किसान संघों और प्रमुख कृषि अर्थशास्त्रियों के साथ दूसरे बजट पूर्व परामर्श की अध्यक्षता की। परामर्श बैठक के दौरान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, वित्त…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोरखपुर में हुए सड़क हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस हृदयविदारक घटना में मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि सभी घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और उनके समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य…
117 परीक्षा केंद्रों पर तैनात होंगे स्टैटिक मजिस्ट्रेट सीसीटीवी कैमरों से होगी हर गतिविधि की निगरानी मीरजापुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 जनपद के 117 केंद्रों पर आयोजित होगी। नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही सभी केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने परीक्षा केंद्रों को जोन और सेक्टर में विभाजित करते हुए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगी। यह व्यवस्था न केवल नकल…
बाराबंकी। जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ढाबे में आग लगा दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार की देर रात देवा थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ढाबे में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने पूरे ढाबे को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में ढाबा…
लखनऊ। लखनऊ के दुबग्गा में शुक्रवार देर रात अवैध गोदाम में रसोई गैस की रिफिलिंग के दौरान तेज धमाका हुआ। हादसे में दो बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए। सभी को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस की टीम मामले की छानबीन में जुटी है। डीसीपी पश्चिम ओमवीर सिंह ने पत्रकारों को बताया कि लोगों से पता चला है कि मर्दापुर में रहने वाले रोहित गुप्ता के मकान में एक सप्ताह पहले रसोई गैस का अवैध गोदाम बनाया गया है। यहां पर शुक्रवार की रात को व्यावसायिक सिलेंडर से घरेलू सिलेंडर में गैस रिफिलिंग कर रहे थे।…
