मुंबई/नई दिल्ली। वन मोबिक्विक सिस्टम्स लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) निवेशकों के लिए 11 दिसंबर को खुलेगा। कंपनी ने इसके लिए मूल्य का दायरा (प्राइस बैंड) 265-279 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी के शेयर 18 दिसंबर को शेयर बाजार में लिस्ट होंगे। कंपनी ने शुक्रवार को जारी एक बयान में बताया कि मोबिक्विक का आईपीओ सब्सक्रिप्शन 13 दिसंबर को बंद होगा। कंपनी की योजना इस आईपीओ के जरिए 572 करोड़ रुपये जुटाने की है। गुरुग्राम स्थित फिनटेक कंपनी वन मोबिक्विक सिस्टम लिमिटेड का आईपीओ पूरी तरह से एक नया इश्यू है, जिसमें ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) नहीं…
Author: shivam kumar
– बाजार में गिरावट के बावजूद निवेशकों को 1.06 लाख करोड़ का मुनाफा नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में पिछले पांच दिनों से जारी तेजी पर शुक्रवार को ब्रेक लग गया। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी। सुबह 10 बजे के करीब रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान होने के बाद बाजार की चाल में कुछ देर के लिए उतार-चढ़ाव दिखा, लेकिन इसके बाद शेयर बाजार लगातार सीमित दायरे में ही कारोबार करता रहा। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.07 प्रतिशत और निफ्टी 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। आज…
मुंबई/नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने किसानों को बड़ी सौगात दी है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को किसानों के लिए बिना किसी गारंटी के 2 लाख रुपये का तक का लोन मुहैया कराने की घोषणा की है। फिलहाल ये सीमा 1.6 लाख रुपये है। रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की समीक्षा बैठक में लिये गए फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि मुद्रास्फीति और कृषि में उपयोग होने वाले कच्चे माल की लागत में वृद्धि के मद्देनजर गारंटी मुक्त कृषि ऋण की सीमा को 1.6 लाख रुपये से बढ़ाकर दो लाख…
नई दिल्ली। देश की दिग्गज कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमआईएसएल) ने जनवरी, 2025 से अपने सभी वाहनों की कीमतों में 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। मारुति सुजुकी घरेलू बाजार में ऑल्टो हैचबैक से लेकर इनविक्टो मल्टी-यूटिलिटी वाहनों तक कई तरह के मॉडल बेचती है। मारुति सुजुकी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि कारों की कीमतों में चार फीसदी तक बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, जो मॉडल के आधार पर अलग-अलग होगी। कंपनी ने बताया कि यह कदम बढ़ती इनपुट लागत और परिचालन खर्च के मद्देनजर उठाया गया…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भारत मंडपम में अष्टलक्ष्मी महोत्सव का उद्घाटन करते हुए कहा कि आज दिल्ली पूर्वोत्तरमय हो गई है। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय महोत्सव में देश और दुनिया को पूर्वोत्तर का सामर्थ्य देखने को मिलेगा। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर महोत्सव को समर्पित एक डाक टिकट का भी विमोचन किया। पहली बार मनाया जा रहा तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव 8 दिसंबर तक चलेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूर्वोत्तर में निवेश के लिए उत्साह है। बीते एक दशक में हमने पूर्वोत्तर रीजन के विकास में अद्भुत यात्रा देखी है लेकिन यहां तक पहुंचना…
नई दिल्ली। राज्यसभा में आज हंगामे के कारण गैर सरकारी सदस्यों के विधेयकों पर चर्चा नहीं हो सकी और सदन की कार्यवाही सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी। भोजनावकाश के बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई। भाजपा सांसदों ने शुक्रवार को सदन में नोटों की बरामदगी को लेकर कांग्रेस से जवाब मांगते हुए नारे लगाए। उपसभापति हरिवंश ने सत्ता पक्ष के सदस्यों को शांत कराने का प्रयास किया। उन्होंने सदस्यों से कहा कि सदन की कार्यवाही चलने देना चाहिए। उन्होंने आईयूएमएल राज्य सदस्य अब्दुल वहाब से एजेंडे में उनके नाम के तहत सूचीबद्ध अपना प्रस्ताव…
नई दिल्ली। विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री 9 दिसंबर को बांग्लादेश जाएंगे। इस दौरान वे अपने समकक्ष और अन्य नेताओं एवं अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज इसकी जानकारी दी। दूसरी ओर बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों खासकर हिन्दुओं के हालात और हिन्दू धर्माचार्यों की गिरफ्तारी के मुद्दे पर प्रवक्ता ने भारत के रुख को एक बार फिर दोहराया और कहा कि लोगों के कानूनी अधिकारों की रक्षा होनी चाहिए और उन्हें स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ट्रायल मिलना चाहिए।
उत्तराखंड के निजी दाैरे पर हैं केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझीएमएसएमई में 23 करोड़ को मिल रहा रोजगार: केन्द्रीय मंत्री नई टिहरी। केंद्रीय सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना गरीब और वंचित वर्ग के कामगारों के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है। इस योजना के तहत अब छोटे उद्यमियों को बिना किसी बैंक गारंटी के स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए विभागीय पोर्टल “उद्यम” पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। उन्होंने बताया कि अब तक देशभर में पांच करोड़ से अधिक कामगार इस पोर्टल पर पंजीकरण…
-महाकुंभ मेला क्षेत्र में 51 हजार फलदार पौध रोपण करेंगे अरुण गिरी महाराज प्रयागराज। महाकुंभ मेले के दौरान 27 जनवरी को होने वाले संत सम्मेलन के बाद संगम की रेती पर पतित पावनी मां गंगा के तट पर बनने वाले रिंग रोड समेत अन्य स्थानों पर कुल 51 हजार फलदार पौधे रोपड़ अपने भक्तों के माध्यम से लगवाएंगे। पूरे विश्व को यहीं से पर्यावरण संरक्षण करने के लिए एक संदेश दिया जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को पंच दशनाम अखाड़े के महंत अरुण गिरी महाराज ने दी। उन्होंने बताया कि हम लगातार पर्यावरण के प्रचार प्रसार के लिए पूरे देश में…
जिला चुनाव अधिकारी ने 16 मंडलों के चुनाव अधिकारियों की घोषणा की मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद जिले के संगठन पर्व चुनाव अधिकारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार कोरी पांच दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार को मुरादाबाद पहुंचे और पार्टी कार्यालय पर जिला पदाधिकारियों से मिले। जिला चुनाव अधिकारी ने इसी के साथ 16 मंडलों के चुनाव अधिकारियों की घोषणा की। देवेश कुमार कोरी ने कहा कि देश से लेकर प्रदेश तक भाजपा के लिए अनुकूलता का वातावरण है जिसका एकमात्र कारण मोदी व योगी सरकार द्वारा बिना किसी भेदभाव के कराए जा रहे विकास कार्य है। सरकार की सभी योजनाएं…
मथुरा। पुलिस ने जन्मभूमि के पास से अखिल भारत हिंदू महासभा आगरा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर काे रोका है। वे वह लड्डू गोपाल को ईदगाह में जलाभिषेक करने के लिए जा रहीं थी। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही मस्जिद ईदगाह के पास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इस दौरान यहां आगरा से अपने साथ लड्डू गोपाल लेकर पहुंची। अखिल भारत हिंदू महासभा आगरा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने बवाल खड़ा कर दिया। वे शाही ईदगाह के रास्ते की ओर बढ़ रहीं थीं। ये देख पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। पूछताछ करने…
