Author: shivam kumar

रांची। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में शुक्रवार को विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात के लिए गांडेय, गिरिडीह, सरायकेला-खरसांवा सहित झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से लोग पहुंचे। उन्होंने विधायक को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कल्पना सोरेन ने सभी का आभार व्यक्त किया और उनके समर्थन और स्नेह के लिए धन्यवाद दिया। मुलाकात के दौरान क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की गयी। यह मुलाकात विधायक और जनता के बीच मजबूत संवाद का प्रतीक बनी।

Read More

ग्रेटर नोएडा। अपनी मांगों को लेकर किसानों का आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। दिल्ली कूच करने के लिए आज बड़ी संख्या में महिलाएं व किसान परी चौक पर पहुंचे लेकिन वहां पर तैनात पुलिस बल ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस दौरान महिलाओं और पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी हुई। किसानों ने पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आज सुबह से ही संयुक्त किसान मोर्चा के नेता सोशल मीडिया पर आंदोलन जारी रखने का आह्वान कर रहे हैं। वे लोग जीरो प्वाइंट पर पहुंचकर दिल्ली कूच करने का आह्वान कर रहे थे। इसके…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के डीएमएफ घोटाले मामले में शुक्रवार को इडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) के वेंडर मनोज कुमार द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वेंडर निलंबित आईएएस रानू साहू और माया वारियर का करीबी बताया जाता है। अभी दोनों अधिकारी जेल में निरुद्ध हैं। इडी ने अपनी जांच रिपोर्ट में पाया था कि आईएएस रानू साहू और कुछ अन्य अधिकारियों ने अपने-अपने पद का गलत इस्तेमाल किया था। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार वेंडर मनोज कुमार द्विवेदी ने काम दिलाने के नाम पर दूसरे ठेकेदारों से करीब 11 से 12 करोड़ रुपयों की की वसूली की।…

Read More

चंडीगढ़। किसानों द्वारा दिल्ली कूच का ऐलान किए जाने के बाद प्रदेश सरकार ने अंबाला जिले में नौ दिसंबर तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। अंबाला जिले के सीमावर्ती गांवों में स्थित स्कूलों में भी आज छुट्टी कर दी गई है। पुलिस प्रशासन ने शंभू बार्डर से सटे अंबाला के गांवों में लोगों से अपील की है कि वह जरूरी स्थिति में ही घर से बाहर निकलें। हरियाणा के मुख्य सचिव ने किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए अंबाला के अधिकार क्षेत्र में आने वाले गांवों डंगदेहरी, लोहगढ़, मानकपुर, डडियाना, बारी घेल, लहर्स, कालू माजरा, देवी नगर, सद्दोपुर,…

Read More

सशस्त्र सेना झंडा दिवस या भारत का झंडा दिवस भारतीय सशस्त्र बल सैनिकों और पूर्व सैन्य कर्मियों को सम्मानित करने का महत्वपूर्ण दिन है। भारत में यह साल 1949 से 7 दिसंबर को प्रतिवर्ष मनाया जाता है। भारत को स्वतंत्रता मिलने के तुरंत बाद सरकार को अपने सुरक्षा बल कर्मियों के कल्याण के प्रबंधन की आवश्यकता हुई। 28 अगस्त, 1949 को रक्षामंत्री के अधीन गठित समिति ने 7 दिसंबर को प्रतिवर्ष झंडा दिवस मनाने का निर्णय लिया। झंडा दिवस पर देश के लिए लड़ने वाले सशस्त्र बलों के कर्मियों और सेवानिवृत्त कर्मियों के परिवारों व आश्रितों की देखभाल के लिए…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शनिवार को हरियाणा के पंचकूला में भारत में टीबी की घटनाओं और मृत्यु दर की चुनौतियों से निपटने के लिए 100 दिवसीय सघन अभियान की शुरुआत करेंगे। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राज्य की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव भी मौजूद रहेंगे। 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 347 जिलों में लागू की जाने वाली इस पहल को टीबी के मामलों का पता लगाने, निदान में देरी को कम करने और विशेष रूप से उच्च जोखिम वाले समूहों में उपचार के परिणामों में सुधार करने के लिए…

Read More

चंडीगढ़। बीएसएफ ने पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्र के अंतर्गत अमृतसर व तरनतारन में सर्च ऑपरेशन चलाकर भारी मात्रा में हेरोइन व पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया। सीमावर्ती क्षेत्र में पिछले कई दिनों से घना कोहरा छाया हुआ है। जिसके चलते यहां घुसपैठ की घटनाओं में अचानक वृद्धि हो रही है। कोहरे को देखते हुए पंजाब पुलिस व बीएसएफ ने सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। बीएसएफ प्रवक्ता के अनुसार गुरुवार रात चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान अमृतसर जिले के अंतर्गत पाकिस्तान की सीमा से सटे इलाके से 520 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इसी तरह तरनतारन जिले में…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज सुबह संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रतीक बाबासाहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर का पुण्य स्मरण किया। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा ने एक्स हैंडल पर बाबा साहेब को महापरिनिर्वाण दिवस पर नमन किया।प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ”महापरिनिर्वाण दिवस पर, हम हमारे संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रतीक डॉ. बाबा साहेब आम्बेडकर को नमन करते हैं। ” उन्होंने कहा कि समानता और मानवीय गरिमा के लिए डॉ. आम्बेडकर की अथक लड़ाई पीढ़ियों को प्रेरित करती रहती है। आज, जब हम उनके योगदान को याद करते हैं, तो हम…

Read More

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत-टनकपुर हाई-वे पर गुरुवार देररात एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा कर खाई में गिर गई। दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। पुलिस सभी की पहचान का प्रयास कर रही है।पुलिस के मुताबिक, उत्तराखंड के खटीमा में रहने वाले लोग बारात में शामिल होने के लिए पीलीभीत आए थे। देररात एर्टिगा कार से वापस जा रहे थे। कार में 11 लोग सवार थे। देररात लगभग 12 बजे न्यूरिया थाने के पास कार पहुंची थी, तभी चालक तेज रफ्तार कार से अपना नियंत्रण खो बैठा। कार अनियंत्रित होकर…

Read More

-प्रयागराज से अस्थि विसर्जन कर लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा -मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के निवासी है सभी मृतक और घायल चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चित्रकूट जिले के थाना रैपुरा थाना के पास शुक्रवार सुबह प्रयागराज की ओर से आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे में बोलेरो सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं।इनमें दो की हालत ज्यादा गंभीर होने पर जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। मध्य प्रदेश…

Read More

इस्लामाबाद। आतंकवाद रोधी अदालत (एटीसी) ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेताओं उमर अयूब और राजा बशारत को बड़ी राहत देते हुए रिहा करने का आदेश दिया है। एटीसी ने पेशावर हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बावजूद दोनों की गिरफ्तारी की आलोचना भी की है। एआरवाई न्यूज चैनल के अनुसार पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों नेताओं को आज एटीसी के समक्ष पेश किया। एटीसी ने उनकी हिरासत पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सवाल किया, “जब हाई कोर्ट ने पहले ही उनकी जमानत मंजूर कर ली थी तो उन्हें गिरफ्तार क्यों किया गया?” इसके बाद एटीसी ने उमर अयूब…

Read More