नई दिल्ली। संसद के उच्च सदन राज्यसभा में आज पूर्वाह्न शून्य काल के दौरान सुधांशु त्रिवेदी के बयान पर हंगामा हुआ। इस पर सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। त्रिवेदी ने चुनाव और सत्र से पहले विदेशी रिपोर्ट पर सवाल खड़े किए। इस पर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। अंततः सभापति को कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। त्रिवेदी ने पिछले तीन साल का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जब भी संसद का सत्र शुरू होने वाला होता है, कोई न कोई विदेशी रिपोर्ट जारी होती है। उन्होंने आरोप…
Author: shivam kumar
भोपाल। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो में आज से दसवां खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव शुरू होने जा रहा है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल शाम 6ः30 बजे इसका शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर राज्यपाल पटेल फिल्म स्टार मुकेश खन्ना और दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ काम करने वाले जाने-माने एक्टर दीपक पाराशर को सम्मानित करेंगे। यह सात दिवसीय फिल्म महोत्सव 11 दिसंबर तक चलेगा। इसमें अनेक फिल्मी हस्तियां शिरकत करेंगी। खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के आयोजक राजा बुंदेला ने बताया कि इस बार का महोत्सव राजेश खन्ना को समर्पित है। यह महोत्सव आयोजन दक्षिण मध्य…
सियोल। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर शाम करीब सात बजे मतदान होगा। कोरिया की मुख्य विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने गुरुवार को कहा कि इसी के साथ प्रथम महिला किम केओन ही की स्वतंत्र जांच शुरू करने के विधेयक पर भी मतदान किया जाएगा। पूर्ण सत्र की अध्यक्षता नेशनल असेंबली के अध्यक्ष वू वोन-शिक ने की। द कोरिया हेराल्ड समाचार पत्र के अनुसार, डेमोक्रेटिक पार्टी और पांच अन्य छोटे विपक्षी दलों ने गुरुवार को लगभग 12:50 बजे शुरू हुए नेशनल असेंबली के पूर्ण सत्र में राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाने का प्रस्ताव पेश किया। इससे…
पेरिस। फ्रांस के प्रधानमंत्री मिशेल बार्नियर की सरकार नेशनल असेंबली में विश्वास मत में हार गई। इससे देश में राजनीतिक संकट गहरा गया है। छह दशक के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ। फ्रांस के समाचार पत्र ‘ली मॉन्डे’ की खबर में कहा गया है कि सांसदों ने सरकार को गिरा दिया। अब क्या होता है? यह देखना दिलचस्प होगा।अमेरिकी समाचार पत्र द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी खबर में कहा कि इस घटनाक्रम से फ्रांस राजनीतिक उथल-पुथल के चक्र में फंस गया। सांसदों ने प्रधानमंत्री मिशेल बार्नियर और उनके मंत्रिमंडल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कर दिया। संसद के 577…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सपाट स्तर पर कारोबार हो रहा है। सोना और चांदी दोनों चमकीली धातुओं के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोने के भाव में बदलाव नहीं होने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज भी 77,930 रुपये से लेकर 77,780 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी 71,450 रुपये से लेकर 71,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बना हुआ है। चांदी के भाव में भी आज लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना नजर आ रहा है। कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई लेकिन पहले 20 मिनट के कारोबार के बाद बिकवाली का दबाव बन जाने से शेयर बाजार की चाल में गिरावट आ गई। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.22 प्रतिशत और निफ्टी 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से भारती एयरटेल, टीसीएस, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस और विप्रो के शेयर 0.81 प्रतिशत से लेकर 0.41 प्रतिशत…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करके बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज फिलहाल मिला-जुला कारोबार हो रहा है। ओपेक प्लस देश की आज होने वाली बैठक में उत्पादन बढ़ाए जाने का फैसला होने की उम्मीद के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार होता रहा। डाउ जॉन्स पहली…
रामगढ़। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और इस्कॉन प्रमुख की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को रामगढ़ में बड़ा प्रदर्शन किया गया। बांग्लादेश के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला गया। विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनी , भाजपा युवा मोर्चा और विभिन्न हिंदू संगठनों के सदस्यों के अलावा आम नागरिक भी इस आक्रोश मार्च में शामिल हुए। इस दौरान बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस सरकार के खिलाफ यूएन में मजबूती से मुद्दा उठाने की मांग भारत सरकार से की गई। आक्रोश मार्च में शामिल लोगों ने संयुक्त राष्ट्र और भारत सरकार से बांग्लादेश के दंगाइयों पर दबाव बनाने की मांग की।…
हजारीबाग। सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने गुरुवार को जनता से सीधा संवाद स्थापित करते हुए डेली मार्केट स्थित सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण किया। व्यापारियों ने उन्हें बिजली, चापाकल, शौचालय, नाली की सफाई, रोड की मरम्मत और मंडी की समग्र व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं के बारे में अवगत कराया। प्रसाद ने इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तुरंत नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार से संपर्क किया। उनकी उपस्थिति में मंडी का निरीक्षण किया गया और हर समस्या को बारीकी से समझा गया। अधिकारियों ने विधायक को आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जायेगा।…
मधुपुर। हेमंत सोरेन की कैबिनेट में अल्पसंख्यक समुदाय से 2 मंत्री बनाये गये हैं। डॉ इरफान अंसारी कांग्रेस कोटे से मंत्री बने हैं, तो हफीजुल हुसैन झामुमो कोटे से मंत्री बने हैं। हफीजुल हुसैन इसके पहले भी हेमंत सोरेन की कैबिनेट में मंत्री रह चुके हैं। गुरुवार को उन्होंने फिर से मंत्री पद की शपथ ली। मधुपुर विधानसभा सीट से 2 बार जीते झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर दिवंगत नेता हाजी हुसैन अंसारी के सुपुत्र हफीजुल हसन अंसारी मधुपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार झामुमो के टिकट पर विधायक चुने गये हैं। पिता हाजी हुसैन अंसारी की कोरोना…
रांची। हेमंत सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। लगभग 21 साल के बाद गोमिया के किसी विधायक को एक बार फिर मंत्री बनने का मौका मिला। लगभग 95 हजार वोटों के साथ गोमिया से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले योगेंद्र प्रसाद को हेमंत सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। इससे पहले माधवलाल सिंह वर्ष 2000 में नवंबर महीने तक अविभाजित बिहार में राबड़ी देवी की सरकार में और पुन: 18 मार्च 2003 से 2005 तक अर्जुन मुंडा के कार्यकाल में झारखंड सरकार में परिवहन मंत्री बनाये गये थे। हालांकि, योगेंद्र प्रसाद के रूप में गोमिया…
