हाइकोर्ट ने राज्य सरकार, जेपीएससी और संबंधित विश्वविद्यालयों को दिया बड़ा आदेश रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में अनुबंध पर नियुक्त कर्मियों को हटाये जाने जाने से संबंधित प्रार्थी प्रसिला सोरेन सहित एवं अन्य की याचिका पर बड़ा फैसला सुनाया है। हाइकोर्ट ने राज्य के विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर एवं प्रोफेसर के रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया 4 माह के भीतर पूरी करने का निर्देश राज्य सरकार, जेपीएससी एवं झारखंड के संबंधित विश्वविद्यालयों को दिया है। हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति डॉक्टर एसएन पाठक की कोर्ट ने मामले में आदेश सुनाते हुए सचिव उच्च शिक्षा, उच्च शिक्षा निदेशक…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड के गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो जिलों के 47 प्रवासी मजदूर अफ्रीकी देश कैमरून में फंसे हुए हैं। मजदूरों ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर सरकार से वतन वापसी की गुहार लगायी है। चार महीने से इन मजदूरों को कंपनी द्वारा मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उनके सामने खाने-पीने और अन्य जरूरतों का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। मजदूरों की दुर्दशा मजदूरों का कहना है कि उन्होंने बेहतर कमाई के लिए कैमरून का रुख किया था, लेकिन अब वे बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित हैं। उनके पास न तो खाने के लिए पर्याप्त भोजन…
रांची। राज्य सरकार की ओर से कांके रोड स्थित जज कॉलोनी से लेकर हरमू सहजानंद चौक तक बनने वाले फ्लाइओवर को लेकर कवायद शुरू कर दी गयी है। मिली जानकारी के मुताबिक, अगले 2 से 3 महीने के अंदर हरमू फ्लाइओवर निर्माण के टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि इसके निर्माण में करीब 300 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किये जायेंगे। वहीं, इसकी लंबाई 3.5 किलोमीटर होगी। फिलहाल फ्लाइओवर के निर्माण के लिए हरमू से कडरू रेडिशन ब्लू तक परामर्श की तलाश जारी है। इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया…
रांची। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा अधिकारी सत्यजीत सिंह को झारखंड का प्रधान मुख्य वन संरक्षक बनाया है। इससे पूर्व सत्यजीत झारखंड में प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी और मुख्य वन्य प्राणी प्रतिपालक पद पर कार्यरत थे। उन्होंने वन विभाग के कई पदों पर अपनी सेवा दी है। जानकारी हो कि सत्यजीत सिंह जमशेदपुर के डीएफओ के तौर पर भी काम कर चुके हैं। बता दें कि 30 नवंबर को संजय श्रीवास्तव की सेवानिवृत्ति के बाद से यह पद खाली था। अब वन विभाग ने इस पद पर सत्यजीत सिंह के पदस्थापन को लेकर आदेश जारी कर दिया…
गुमला। गुमला के बसिया में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत होने की खबर है। जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना बसिया थाना के पास बुधवार की देर रात हुई है। घायल लोगों को रांची के रिम्स रेफर किया गया है। सभी रांची रहने वाले है। जिन लोगों की मौत हुई है उसमें पवन साहू, रतन गोप और प्रवीण राम शामिल है। तीनों रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। इसके अलावा जिन दो लोग गंभीर रूप से घायल है उसमें विश्वनाथ गोप और असीम गोप शामिल है। बारात लौटने के दौरान…
जमशेदपुर। पश्चिम विधानसभा के मानगो में निर्मित 24 लाख लीटर क्षमता वाले जलमीनार का गुरुवार को विधायक सरयू राय ने निरीक्षण किया और विभाग के अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। साथ ही अविलंब इसे चालू कराने का निर्देश दिया। दरअसल इस जलमीनार का शिलान्यास साल 2018 में सरयू राय ने ही किया था। तब वे क्षेत्र के विधायक हुआ करते थे। मगर बदले सियासी घटनाक्रम के बाद उन्होंने जमशेदपुर पूर्वी से चुनाव लड़ा और वहां से विधायक चुने गए। इस अवधि में इस क्षेत्र से विधायक बन्ना गुप्ता चुने गए और वे राज्य का मंत्री भी रहे, मगर इस जलमीनार…
-राजभवन के अशोक वाटिका में दोपहर 12.00 बजे से समारोह -स्टीफन मरांडी को भी प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलायी जायेगी रांची। हेमंत सरकार कैबिनेट का विस्तार गुरुवार को दोपहर 12 बजे होगा। राजभवन के अशोक उद्यान में विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलायी जायेगी। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार राजभवन के विधायकों को मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे। राजभवन में इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गयी हैं। सरकार में मुख्यमंत्री के अलावा 11 मंत्रियों के पद हैं। जानकारी के मुताबिक पहले की तरह इस बार भी हेमंत मंत्रिमंडल में झामुमो से 6, कांग्रेस से 4 और राजद कोटे…
नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि भारतीय रेलवे प्रत्येक टिकट पर 46 प्रतिशत छूट प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे प्रतिवर्ष सभी श्रेणी के यात्रियों को कुल 56,993 करोड़ रुपये की सब्सिडी देता है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान रेल सेवाओं से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत सरकार रेलवे में यात्रियों को किफायती रखने के लिए 56,993 करोड़ रुपये की सब्सिडी दे रही है। उन्होंने कहा कि यदि किसी पैसेंजर सर्विस को ऑपरेट करने की कॉस्ट सौ रुपये है तो उसमें टिकट…
नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने 117 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी के मामले में बुधवार को दिल्ली और आसपास के 10 स्थानों पर छापेमारी की। अपराधी म्यूल बैंक अकाउंट के माध्यम से पीड़ितों से हासिल पैसे की दुबई और यूएई में निकासी करते थे। सीबीआइ ने बताया कि आज एक अंतरराष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी मामले में जारी जांच के तहत कार्रवाई की गई है। मामले में अपराधी डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे वेबसाइट व्हाट्सएप और टेलीग्राम का उपयोग कर भारतीय लोगों को निशाना बना रहे थे। यह लोगों से पार्ट टाइम जॉब, किसी तरह का काम करने या फिर हाई रिटर्न…
नई दिल्ली। नेता विपक्ष राहुल गांधी का काफिला गाजीपुर बॉर्डर पर रोके जाने के विरोध में बुधवार को विपक्षी सदस्यों ने कांग्रेस के नेतृत्व में लोकसभा से बहिर्गमन किया। कांग्रेस सदस्य मोहम्मद जावेद ने शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने दिल्ली-गाजियाबाद सीमा पर राहुल गांधी को रोके जाने के घटनाक्रम पर कहा कि उनके नेता पीड़ित परिवारों के प्रति सहानुभूति जताने के लिए जा रहे थे। कांग्रेस के साथ बहिर्गमन करने में समाजवादी पार्टी, द्रमुक, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) और तृणमूल कांग्रेस के सदस्य रहे । जावेद ने शून्य काल में बिहार के किशनगंज में ऑल इंडिया…
नई दिल्ली। राज्यसभा में बुधवार को शून्य काल में जल संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, नशे की लत सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि शीतकालीन सत्र में उच्च सदन में आज नियम 267 के तहत पांच नोटिस मिले हैं। इनमें किसानों के एमएसपी को लेकर कोई नोटिस नहीं है, इसलिए इस मुद्दे को नहीं लिया जा सकता। इस मुद्दे पर विपक्ष के नेताओं ने शोर मचाना शुरू किया। इस पर सभापति ने कहा कि कांग्रेस किसानों के मुद्दे को लेकर घड़ियाली आंसू बहाती है। शून्यकाल में बहस के दौरान भाजपा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा…
