-अपराधियों में प्रशासन का भय खत्म, सरकार मौन रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची में बढ़ती अपराधी घटना पर चिंता व्यक्त की। कहा कि राजधानी में पुलिस अधिकारी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोगों का क्या हाल होगा। राजधानी रांची में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। अपराधियों में प्रशासन का भय खत्म हो गया है। बता दें कि बिरसा चौक में ज्वेलर्स दुकान में कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा करीब डेढ करोड़ के आभूषण लूट लिये गये और ज्वेलर्स दुकान के संचालक रामनाथ वर्मा और उनके बेटे ओम वर्मा को गोली मारकर घायल कर दिया। दिल्ली से रांची…
Author: shivam kumar
-गर्व और न्याय की अनुभूति से आत्मविभोर दिखे हेमंत -कल्पना का जुनून और कार्यकर्ताओं के हौसलों ने पार्टी को संभाला -अब एक नहीं दो-दो हिम्मत है झामुमो के पास झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाइकोर्ट से जमानत मिल गयी है। जमानत से बाहर आते ही हेमंत सोरेन ने कहा कि पूरा देश जानता है कि हमें क्यों जेल भेजा गया था। जमानत मिलते ही कल्पना सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर छा गयी है। उनकी खुशी दोगुनी इसलिए हो गयी है क्योंकि हाइकोर्ट ने भी कह दिया है कि इस बात…
रांची। मैनहर्ट घोटाला मामले में विधायक सरयू राय डोरंडा या धुर्वा थाना में केस दर्ज करायेंगे। ये जानकारी देते हुए राय ने बताया कि हाईकोर्ट से मिले आदेश के बाद वे केस दर्ज कराने जा रहे हैं। कहा कि हाईकोर्ट में उनकी ओऱ से दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई। 26 जून को इस संबंध में उनको आदेश दिया गया। कहा इस आदेश के आलोक में घोटालाबाजों के खिलाफ शीघ्र ही प्राथमिकी दर्ज करायेंगे। सरयू राय ने कहा कि उनकी याचिका को खारिज करते हुए तीन विकल्प दिये गये हैं। राय के अनुसार, हाईकोर्ट ने दिये ये विकल्प 1- वे झारखंड…
-सीता सोरेन और समीर उरांव से मिले असम के सीएम हिमंता रांची। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने हेमंत सोरेन की जमानत पर कहा है कि हर दिन कई लोग जेल जाते हैं और हर दिन कई लोगों को जमानत मिलती है। इसका अकाउंटिंग करना भाजपा का काम नहीं है। यहां तो भ्रष्टाचार चरम पर है। आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं। पेपर लीक हो रहे हैं। झारखंड में हुए लोकसभा चुनाव में लोगों ने भाजपा के पक्ष में वोट देकर आखिर क्या मैसेज दिया। लोगों ने बताया कि वे यहां की सरकार से खुश नहीं हैं। हिमंता एक दिवसीय दौरे…
रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान सांसद जोबा मांझी ने हेमंत सोरेन को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। वहीं लोकसभा चुनाव में सिंहभूम से ऐतिहासिक जीत पर हेमंत सोरेन ने जोबा मांझी को बधाई दी। इस मौके पर सांसद जोबा मांझी ने हेमंत सोरेन को झारखंड हाइकोर्ट से मिली जमानत पर कहा कि सच हमेशा सच होता है और न्यायपालिका ने सच का साथ दिया। न्यायालय के फैसले पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि विरोधियों की साजिश नाकाम हुई। हमें पूरा भरोसा था कि झारखंड के…
प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘कल्कि 2898 एडी’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। आख़िरकार गुरुवार (27 जून) को यह फ़िल्म दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई। फिल्म ने पहले दिन शानदार ओपनिंग की और कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई है। फिल्म के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं। ‘कल्कि 2898 एडी’ का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन नाग अश्विन द्वारा लिखित और निर्देशित साइंस फिक्शन फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को दर्शकों ने खूब सराहा है। फिल्म देखने के…
आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘महाराज’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म में जयदीप अहलावत, शरवरी वाघ के साथ एक्ट्रेस शालिनी पांडे भी अहम किरदार में हैं। इस फिल्म में उन्होंने जयदीप अहलावत के साथ इंटीमेट सीन दिया है। शालिनी ने इस सीन की शूटिंग का अनुभव बताया है। फिल्म में शालिनी किशोरी नाम का किरदार निभा रही हैं, जबकि जयदीप अहलावत जेजे नाम के महाराजा का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में किशोरी को चरण सेवा के नाम पर जेजे के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता…
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ये बॉलीवुड से है प्रसिद्ध जोड़ी हैं। उनके प्रशंसकों की संख्या बहुत बड़ी है और प्रशंसक कैटरीना-विक्की की निजी जिंदगी के बारे में जानने में रुचि रखते हैं। पिछले कुछ दिनों से कैटरीना कैफ प्रेग्नेंट होने की चर्चाएं जोरों पर हैं। कैटरीना की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। नेटिज़न्स कह रहे थे कि एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर अपनी तस्वीरों में अपना बेबी बंप छिपा रही हैं। इसके चलते कैटरीना के प्रेग्नेंट होने की चर्चा भी शुरू हो गई। ऐसी भी चर्चाएं चल रही थीं कि विक्की और कैटरीना खुशखबरी देने वाले हैं।…
बॉलीवुड मशहूर हस्तियों के पार्टी के वीडियो वायरल होते रहते हैं। मशहूर हस्तियों के डेटिंग के चर्चे भी देखने को मिलते हैं। वहीं, स्टारकिड जोड़ी इस समय शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और बिग बी अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा के एक-दूसरे को डेट करने की चर्चाएं चल रही हैं। अगस्त्य और सुहाना को कई इवेंट्स और पार्टियों में एक साथ देखा गया है। अब भी उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो गई हैं। सुहाना और अगस्त्य नंदा का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वे एक-दूसरे से बात…
अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को एक्टर जहीर इकबाल से रजिस्टर्ड मैरिज की है। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सोनाक्षी-जहीर की शादी को 5 दिन हो गए हैं। अब खबर है कि तबीयत बिगड़ने के कारण शत्रुघ्न सिन्हा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस खबर के बाद उनके फैंस की चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार देर रात सोनाक्षी सिन्हाऔर जहीर इकबाल के साथ मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल से निकलते हुए स्पॉट की गईं, जिसके बाद से सोनाक्षी के मां बनने की चर्चा शुरू…
-बीस साल से अधिक समय हो गया लेकिन अब तक काम पूरा नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण: पौडेल काठमांडू। चीन की कंपनी की तरफ से काठमांडू रिंगरोड का निर्माण कार्य पूरा नहीं करने के विरोध में शुक्रवार को सांसद ने रिंगरोड पर पैदल मार्च किया। चीन सरकार के तरफ से बनाए जा रहे काठमांडू के रिंगरोड का निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं होने के कारण काठमांडू के सांसद प्रदीप पौडेल ने अपने समर्थकों के साथ पैदल मार्च किया। रिंगरोड का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने या काम छोड़ देने की मांग करते हुए यह पैदल मार्च किया गया है। मार्च के…