Author: shivam kumar

जमशेदपु। बर्मामाइंस थाना अंतर्गत लिंडसे कंपनी के समीप टाटा स्टील के घरों को तोड़ा जा रहा है। रविवार तड़के एक मकान का मलबा गिरने से उसमें दो युवक दब गए। वैसे स्थानीय लोगों का कहना है कि एक युवक बच गया है जबकि एक अभी भी मलबे के भीतर दबा हुआ है। बताया जाता है कि दोनों युवक मलबों के ढेर से कबाड़ चुनने के लिए वहां गए थे तभी आधा तोड़ा गया मकान का मलबा भरभराकर गिर गया, जिससे दो युवक उसमें दब गए हैं। एक युवक का नाम डोमन सिंह है। एक को ईलाज के लिए एमजीएम ले…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने एक पत्र मेल के माध्यम से भेजा है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि कार्यपालक अभियंता द्वारा लघु सिंचाई सिमडेगा चेक डैम बुलढ़ाणाला प्रखंड सिमडेगा के लिए निविदा निकाला गया था। उस निविदा में तीन संवेदकों ने निविदा भरा था। दूसरा जागेश्वर नाग और तीसरा संवेदक रवि प्रसाद ने टेंडर भरा था। एल वन रहे रवि प्रसाद को काम देने से मना कर दिया गया। यह बोलकर कि उनके पास काम करने का कोई एक्सपीरियंस नहीं है। बाद में उनसे काम अलॉटमेंट करने से पहले 10 प्रतिशत…

Read More

रांची। सीएमपीडीआइ के कांफ्रेस हाल में रविवार को स्वच्छता पखवाड़ा का समापन हुआ। इस मौके पर अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक मनोज कुमार, निदेशक अजय कुमार, सतीश झा, मुख्य सतर्कता अधिकारी सुमित कुमार सिन्हा ने स्वच्छता योद्वाओं को सम्मानित किया और पौधरोपण करके एक पखवाड़े तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़ा का समापन किया । इस अवसर पर सीएमपीडीआइ मुख्यालय और क्षेत्रीय संस्थान-3 के महाप्रबंधक और विभागाध्यक्षगण और वरीय अधिकारी उपस्थित थे। इस मौके पर श्री कुमार ने स्वच्छता पर जोर दिया और कहा कि स्वच्छ भारत के महात्मा गांधीजी के सपने को साकार करने के लिए हमारे दैनिक जीवन और आसपास…

Read More

भारतीय टीम ने इस साल के ‘टी20 वर्ल्ड कप’ का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद खेल, राजनीति और मनोरंजन जैसे विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज भारतीय टीम की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए पहली पोस्ट शेयर की है। भारतीय टीम के खिलाड़ियों को टीवी पर रोता देख अनुष्का की लाडली बेटी को भी एक बात की चिंता सता रही थी। अनुष्का लिखती हैं, “हमारी बेटी ने आज मैच के बाद इन सभी खिलाड़ियों को टीवी पर रोते हुए देखा। उन्होंने पूछा, क्या इस समय इन खिलाड़ियों…

Read More

खूंटी। तोरपा, कर्रा, रनिया सहित अन्य प्रखंडों में जंगली हाथियों का खूनी खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। गजराजों ने रविवार को अहले सुबह लगभग पांच बजे रनिया थाना क्षेत्र के डिम्बुकेल बड़का टोली गांव में सलोनी गुड़िया (76) को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के संबंध में बताया गया कि सलोनी घर के बाहर आंगन की साफ-सफाई कर रही थी। उसी दौरान गोंडरा जंगल की ओर से पहुंचे एक हाथी ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वहीं उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर रनिया थाना पुलिस, वन विभाग के कर्मी और…

Read More

रांची। हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के बड़ी मस्जिद लेन की रहने वाली एक युवती ने प्रेमी से फोन पर बात हुए चौथे तले से छलांग लगा कर रविवार को अपनी जान दे दी। घटना के बाद प्रेमी ने ही अपने प्रेमिका को अंजुमन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। मृत लड़की के परिजनों का कहना है की मृत आयशा उर्फ सना और जावेद का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस कारण दोनों की शादी भी तय हुई थी, लेकिन लड़के के घर वालों ने दहेज का लालच था, जिस कारण शादी में अड़चन…

Read More

भापाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित राजा भोज एयरपोर्ट लगातार विदेशी ताकतों के निशाने पर है, एक बार फिर इसे बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जबकि इससे पहले भी तीन बार पिछले छह माह में इस तरह के मेल एयरपोर्ट अथॉरिटी के ई-मेल पर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने को लेकर भेजे गए हैं। ऐसे में बॉम्ब थ्रेट को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पहले से कहीं अधिक सतर्क मोड में नजर आ रही हैं। फिलहाल, इस मामले में भी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अब घटना को 24 घण्टे से अधिक…

Read More

रांची। नयी दिशा के तत्वावधान में लालपुर स्थित लैंडमार्क होटल मे 30 जून को सम्मान समारोह का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम मे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय से30ठ को शहर के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जायेगा।

Read More

रांची। जेल से बाहर आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का स्वागत करने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम भी श्री सोरेन के आवास पहुंचे और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर गांडेय विधानसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन भी उपस्थिति थीं। श्री आलम ने कहा कि सत्य की हमेशा जीत होती है और भारतीय संविधान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि निर्दोष के साथ कभी अन्याय नहीं होगा। उन्होंने इस बात के लिए भी श्री सोरेन की सराहना…

Read More

रांची। आजसू पार्टी ने सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी और सत्ता सिस्टम की मनमानी के खिलाफ चौथे दिन भी हल्ला बोल कार्यक्रम जारी रखा। अलग-अलग जगहों पर कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी की और पब्लिक के काम को लेकर सरकार का ध्यान खींचा। आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा है कि सबसे ज्यादा प्रखंड और अंचल कार्यालयों में नौकरशाही, बिचौलिया गठजोड़ के चलते आम आदमी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अफसरों ने हर काम के लिए रेट फिक्स कर रखा है। अबुआ आवास योजना में पारदर्शिता नहीं है और यह योजना बाबूगीरी की भेंट चढ़ रही है।…

Read More

रांची। झारखंड में लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेता सक्रिय हो गये हैं। इसे लेकर असम के मुख्यमंत्री सह झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा शनिवार को रांची पहुंचे। उन्होंने भाजपा के प्रमुख जनजातीय नेताओं से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। एयरपोर्ट से वे सबसे पहले सीधे सीता सोरेन के आवास पर गये। इसके बाद भाजपा एसटी मोर्चा के अध्यक्ष समीर उरांव से मुलाकात की। इसके बाद अरुण उरांव, सुदर्शन भगत से मिले, इसके बाद गीता कोड़ा और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से उनके रांची स्थित आवास पर मिले।…

Read More