नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुखवीर सिंह बादल पर बुधवार को हुए जानलेवा हमले को भाजपा ने चिंताजनक, गंभीर और निंदनीय बताया है। भाजपा महासचिव तरुण चुग ने नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में कहा कि यह घटना पंजाब की बिगड़ी कानून व्यवस्था का आईना है। अगर जेड प्लस सुरक्षा वाले एक पूर्व उप-मुख्यमंत्री पर इस तरह का हमला हो सकता है तो समझा जा सकता है कि पंजाब की आम जनता की सुरक्षा का हाल कैसा होगा? उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भगवंत मान सरकार ने पंजाब की कानून व्यवस्था का जनाजा निकाल…
Author: shivam kumar
शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केन्द्रीय मंत्री शान्ता कुमार ने बांग्लादेश में हो रहे हिन्दू उत्पीड़न पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जिस बांग्लादेश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए भारतीय सेना के चार हजार जवानों ने जान दी थी और जिसके सामने पाकिस्तान सेना के 93 हजार सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था, उसी बांग्लादेश में आज हिन्दू समुदाय के लोग हिंसा का शिकार हो रहे हैं। उनके घर जलाए जा रहे हैं, महिलाओं के साथ बलात्कार और अन्य अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने इसे मानवता के खिलाफ एक “महापाप” और “21वीं सदी की सभ्यता” के लिए एक कलंक…
नई दिल्ली। कोहराम मचा रहे वायु प्रदूषण से निपटने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ग्रैप (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) का चौथा चरण लागू है। आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लोगों को वायु प्रदूषण से कुछ हद तक राहत मिली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट क्षेत्र में सुबह सात बजे एक्यूआई 169 दर्ज किया गया। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 13.05 डिग्री सेल्सियस रहा।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट के अनुसार, सुबह सात बजे इंडिया गेट में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 169 (मध्यम श्रेणी ), आनंद विहार में 250 (खराब श्रेणी), अलीपुर में 198 (मध्यम श्रेणी), आया नगर में…
चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल (बादल) के पूर्व अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल आज सुबह बाल-बाल बच गए। अमृतसर में दरबार साहिब के बाहर धार्मिक सजा भुगत रहे सुखबीर बादल पर गोली चलाने वाले व्यक्ति को सेवादारों ने दबोच लिया। इस घटना से दरबार साहिब में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद अमृतसर में दरबार साहिब की तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह ने दो दिसंबर को सुखबीर समेत पूर्व अकाली मंत्रियों को धार्मिक सजा सुनाई थी। आज सुखबीर बादल व्हील चेयर पर सेवादार…
नई दिल्ली। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत प्रमुख सामाजिक न्याय समर्थक नेताओं ने मंगलवार को जाति जनगणना, आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा हटाने और महिलाओं के अधिकारों को आगे बढ़ाने के लिए मजबूत प्रयासों का आह्वान किया। नई दिल्ली में मंगलवार शाम को अखिल भारतीय सामाजिक न्याय महासंघ के तीसरे संस्करण के सम्मेलन को वीडियो कांफ्रेंसिंग माध्यम से संबोधित करते हुए एम के स्टालिन ने कहा कि सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्ष राजनीति, समाजवाद, समानता, राज्य स्वायत्तता और संघवाद हमारे उद्देश्य हैं। हमें एकजुट होकर इन उद्देश्यों के लिए लड़ना कि आवश्यकता है। स्टालिन…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार देर रात ऑल इंडिया फेडरेशन फॉर सोशल जस्टिस के तीसरे नेशनल कॉन्फ्रेंस द कास्ट सेंसस, वीमेंस राइट एंड रिजर्वेशन पर आयोजित बैठक में ऑनलाइन जुड़े। तमिलनाडु में आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से फेंगल साइक्लोन से पीड़ित और प्रभावित लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आपदा से जंग लड़कर तमिलनाडु शीघ्र सामान्य स्थिति में आए, यही कामना करता हूं। साथ ही कहा कि सामाजिक न्याय, समता और समानता के लिए यह बहुत जरूरी है कि शोषित और वंचित समाज के लोगों को उनका हक-अधिकार…
रांची। कोतवाली थाना क्षेत्र के लालजी-हिरजी रोड स्थित बिल्डिंग में बुधवार को आग लग गयी है। मद्रास कैफे के समीप स्थित अन्य दुकान में भी आग लगी है। अगलगी की घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी। अग्निशमन के चार वाहन मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होने के वजह से बिल्डिंग में आग लगी है। आग लगने की घटना में कितने का नुकसान हुआ है इसका पता आकलन के बाद…
गिरिडीह। जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के बोड़ो में स्थित प्लाईवुड के दो और बिजली सामान के एक सहित कुल तीन गोदामों में भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना मंगलवार मध्य रात्रि की बताई जा रही है। आग लगने की वजह से लगभग दो करोड़ रुपये की संपत्ति की क्षति का अनुमान है। बताया गया है कि घटना में गोदाम में रखे प्लाईवुड सहित कई सामान के अलावा दो मोटरसाइकिल और एक एक्सयूवी कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। घटना को लेकर बाबाधाम प्लाईवुड के संचालक रवि कुमार साहू ने कहा कि बोलो हवाई अड्डा के…
चतरा। जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र में कोयला ढुलाई में लगे हाइवा में आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया है। बचरा स्टेडियम के पीछे ट्रांसपोर्टिंग रोड पर मंगलवार की देर रात यह घटना हुई है। टंडवा से बचरा साइडिंग तक होने वाले एनटीपीसी के कोयला ढुलाई वाले हाईवा को आग के हवाले कर दिया गया। इस घटना को अपराधियों या फिर किसी नक्सली संगठनों के जरिये अंजाम दिया गया है अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के बाद ट्रांसपोर्टरों और कोयला व्यवसायियों में दहशत है। इस संबंध में बुधवार को एसपी विकास कुमार पांडे ने…
रांची। हेमंत सरकार के कैबिनेट का विस्तार पांच दिसंबर को होना है। कांग्रेस कोटे से मंत्री पद के लिए पार्टी के आलाकमान ने अपनी मुहर लगा दी है। इसके बाद बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कमलेश ने कहा कि मंत्री पद के लिए सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। पार्टी के विधायक दल के नेता को मंत्री पद नहीं मिलेगा। पूर्व की सरकार में कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के पास जो विभाग थे, वे बकरार रखे जायेंगे। बुधवार की देर शाम तक यह सूची मुख्यमंत्री को…
लातेहार। बांग्लादेश में सनातन धर्मावलंबियों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ लातेहार जिला मुख्यालय में सर्व सनातन समाज के जरिये बुधवार को विरोध रैली निकाली गई। इस दौरान स्थानीय दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों को बंद कर विरोध रैली का समर्थन किया ।रैली लातेहार बाजार से आरंभ होकर पूरे शहर का भ्रमण करते हुए समाहरणालय तक पहुंची। जहां रैली सभा में बदल गई। सभा में संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू और अन्य अल्पसंख्यकों के साथ जिस प्रकार अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है, वह चिंता का विषय है। सरकार को ऐसे मामलों में तुरंत एक्शन…
