इस्लामाबाद। पाकिस्तान की संघीय सरकार ने पिछले दिनों इस्लामाबाद में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा की जांच शुरू कर दी है। संघीय सरकार ने जांच के लिए टास्क फोर्स का गठन किया है। टास्क फोर्स प्रदर्शन के दौरान अर्धसैनिक बलों और पुलिस अधिकारियों की मौत के लिए जिम्मेदार दंगाइयों की पहचान करेगी। डॉन समाचार पत्र के अनुसार प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के कार्यालय ने बताया है कि मंगलवार को टास्क फोर्स की बैठक प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने टास्क फोर्स के अधिकारियों को उन प्रदर्शनकारियों को दंडित करने के लिए सभी उपाय करने का निर्देश…
Author: shivam kumar
बीजिंग/वाशिंगटन। चीन ने संयुक्त राज्य अमेरिका को ‘जैसे को तैसा’ शैली में जवाब दिया है। चीन ने अमेरिका को किए जाने वाले दुर्लभ खनिज निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया। इससे एक दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के प्रशासन ने चीन को उन्नत अमेरिकी प्रौद्योगिकी की बिक्री पर प्रतिबंध की अवधि बढ़ा दी थी।द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने मंगलवार को कहा कि वह संयुक्त राज्य अमेरिका को कई दुर्लभ खनिजों के निर्यात पर प्रतिबंध लगा रहा है। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका को गैलियम, जर्मेनियम, एंटीमोनी और सुपरहार्ड सामग्री की बिक्री तुरंत…
काठमांडू। भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के निमंत्रण पर नेपाली सेना के प्रधान सेनापति जनरल अशोक राज सिग्देल 11 दिसंबर को चार दिवसीय भारत यात्रा पर रवाना होंगे। यात्रा के दौरान जनरल सिग्देल को भारतीय सेना के जनरल के मानद रैंक से सम्मानित किया जाएगा, जो दोनों देशों के बीच एक पुरानी परंपरा है। नेपाल के रक्षा मंत्रालय ने प्रधान सेनापति जनरल सिग्देल के भारत भ्रमण के निमंत्रण को औपचारिक स्वीकृति के लिए कैबिनेट में भेज दिया है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के चीन भ्रमण से लौटने के बाद होने वाली कैबिनेट बैठक से इस यात्रा को औपचारिक स्वीकृति…
काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के चीन भ्रमण के बाद दोनों देशों ने एक साझा वक्तव्य जारी किया है। इस वक्तव्य में बहुचर्चित बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव फ्रेमवर्क एग्रीमेंट को यथाशीघ्र करने की बात लिखी गई है। इसका अर्थ यह हुआ कि प्रधानमंत्री ओली के इस भ्रमण में बीआरआई के कार्यान्वयन समझौते पर हस्ताक्षर होने की संभावना तत्काल के लिए समाप्त हो गई है। प्रधानमंत्री का चीन भ्रमण पूरी तरीके से बीआरआई के कार्यान्वयन समझौते पर हस्ताक्षर और पोखरा विमानस्थल के निर्माण में लिए गए ऋण की माफी पर टिकी हुई थी। लेकिन दोनों में से एक पर…
नई दिल्ली। लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के भाव में तेजी का रुख नजर आ रहा है। सोना आज 400 रुपये से 4300 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। इस तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 77,930 रुपये से लेकर 77,780 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 71,450 रुपये से लेकर 71,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बना हुआ है। चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस वजह…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से शेयर बाजार की चाल में लगातार तेजी आती गई। हालांकि सुबह 10 बजे के बाद मुनाफा वसूली शुरू होने के कारण शेयर बाजार की चाल धीमी पड़ती हुई दिखी। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.39 प्रतिशत और निफ्टी 0.35 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज लगातार दूसरे दिन मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज तेजी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान खरीदारी का जोर बना रहा। हालांकि एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान मजबूती बनी रही, जिसके कारण एसएंडपी 500 इंडेक्स साल 2024 में 55वीं बार मजबूती का नया रिकॉर्ड बना कर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.05 प्रतिशत की तेजी…
नई दिल्ली। पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद के बाद क्लासिकल शतरंज रेटिंग में 2800-एलो बाधा पार करने वाले दूसरे भारतीय बने अर्जुन एरिगैसी, नॉर्वे शतरंज 2025 टूर्नामेंट में पदार्पण करने के लिए तैयार हैं। 2024 यूरोपीय शतरंज क्लब कप में टीम अल्कलॉइड का प्रतिनिधित्व करने वाले अर्जुन ने पांचवें दौर में सफेद मोहरों से रूस के दिमित्री आंद्रेइकिन को हराकर 2800-एलो मील का पत्थर हासिल किया। दिसंबर 2024 की फीडे रेटिंग सूची में उनकी रेटिंग 2801 है और वर्तमान में वे दुनिया में चौथे स्थान पर हैं। अपनी शैली और विकास पर अर्जुन ने एक बयान में कहा,…
नई दिल्ली। भारतीय महिला हैंडबॉल टीम ने भावना शर्मा और मेनिका के शानदार प्रदर्शन की बदौलत मंगलवार को हांगकांग के खिलाफ 31-28 से जीत के साथ 20वीं एशियाई महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप (एडब्ल्यूएचसी) 2024 में अपने अभियान की शुरूआत की। ‘चक दे इंडिया’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों के बीच भारत ने मैच की सकारात्मक शुरुआत की और टूर्नामेंट का अपना पहला गोल प्रियंका ठाकुर के जरिए किया, जिन्होंने 2022 एशियाई महिला जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप में भारत की ऐतिहासिक जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कुछ क्षण बाद, अनुभवी खिलाड़ी मेनिका ने अपना खाता खोला और भारत को मजबूत…
मैड्रिड। ओसासुना के स्पेनिश फुटबॉलर ब्रायन ज़ारागोज़ा सोमवार रात को सेविला के खिलाफ़ 1-1 से ड्रॉ हुए मैच में अपने पैर की हड्डी टूटने के बाद 2025 की शुरुआत तक फिर से नहीं खेल पाएंगे। नवारे क्षेत्र के क्लब ओसासुना ने ज़ारागोज़ा की चोट के बारे में एक विज्ञप्ति में बताया कि उनके दाहिने पैर की पाँचवीं मेटाटार्सल हड्डी टूट गई है, मंगलवार को किए गए परीक्षणों से चोट की पुष्टि हुई। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि वह अपनी रिकवरी प्रक्रिया शुरू करने के लिए पैम्प्लोना लौटेंगे, लेकिन उनकी वापसी की कोई सटीक तारीख नहीं बताई गई, हालांकि यह…
मुंबई। टेनिस प्रीमियर लीग (टीपीएल) सीजन 6 के पहले दिन मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में कई बेहतरीन और रोमांचक मैच खेले गए, जिसमें रोहन बोपन्ना जैसे खिलाड़ियों ने प्रशंसकों के लिए शानदार खेल दिखाया। मैच चारकोल रंग के कोर्ट पर खेले गए और मंगलवार को सभी आठ टीमों ने इसमें हिस्सा लिया। राजस्थान रेंजर्स, हैदराबाद स्ट्राइकर्स, यश मुंबई ईगल्स और चेन्नई स्मैशर्स ने टेनिस के रोमांचक दिन के अंत में शानदार जीत दर्ज की। राजस्थान रेंजर्स और गुजरात पैंथर्स के बीच सीजन के पहले मैच में मुकाबला शुरू हुआ, जिसमें महिला एकल वर्ग में क्रिस्टीना दीनू का मुकाबला…
