नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू राष्ट्रीय इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हादसे पर व्यक्तिगत रूप से नजर रख रहे हैं। उन्होंने एक हैंडल पर कहा है सभी प्रभावितों की मदद की जा रही है। वह व्यक्तिगत तौर पर नजर रख रहे हैं। नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने एक्स पर लिखा है, “टी1 दिल्ली हवाईअड्डे पर छत गिरने की घटना पर व्यक्तिगत रूप से नजर रख रहा हूं। प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता साइट पर काम कर रहे हैं। साथ ही एयरलाइंस को टी1 पर सभी प्रभावित यात्रियों की सहायता करने की सलाह दी गई है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पालम स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल -1 पर आज तड़के बड़ा हादसा हो गया। छत का ऊपरी हिस्सा अचानक गिरने से मलबे में तीन गाड़ियां दब गईं। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि सात अन्य घायल हो गए। इन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां और पुलिस की टीम पहुंची। दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया ने बताया कि मलबे में आठ लोग दबे थे। उन्हें निकालकर मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इसमें एक की मौत हो गई। सात घायलों…
रांची। राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के प्रभारी सचिव उमाशंकर सिंह ने झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद में आयोजित स्कूली शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यक्रमों की रूपरेखा के लिए शुक्रवार को राज्य संचालन समिति के बैठक की अध्यक्षता की। उमाशंकर सिंह ने इस दौरान राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक आदित्य रंजन और अन्य राज्यस्तरीय पदाधिकारियों को नियुक्तियों, आइटी सेल के गठन या बेस्ट प्रैक्टिसेज के डॉक्यूमेंटेशन की प्रक्रिया को डेढ़ से तीन महीने में पूरा करने का लक्ष्य दिया। उन्होंने जेसीइआरटी में पाठ्यक्रम डिजाइन और रिसर्च के कार्यो को प्राथमिकता देने का आदेश दिया। साथ ही ग्राफिक्स,…
रांची। निवर्तमान उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने नगर निगम के प्रशासक से मुलाकात की और शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने पिछले 15 वर्षों में नगर निगम में हुए सुधारों की सराहना की, लेकिन वर्तमान में जनता को हो रही कठिनाइयों का उल्लेख करते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। श्री विजयवर्गीय ने कहा कि निगम प्रतिनिधि विहीन हो जाने के कारण कई महत्वपूर्ण कार्य रुके हुए हैं, जिससे आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली और साफ-सफाई की लचर व्यवस्था शहर पर एक दाग का रूप ले चुकी है। श्री विजयवर्गीय ने सरकार और…
-अस्पताल प्रबंधन ने मां से बच्चे को किया 23 दिन तक दूर -हाइकोर्ट गंभीर, लिया स्वत: संज्ञान रांची। हाइकोर्ट ने रांची के बरियातू-बूटी रोड में स्थित जेनेटिक अस्पताल में बिल जमा नहीं करने पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा एक मां को उसके नवजात से 23 दिन तक अलग रख बंधक बनाये जाने को गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने मामले में संज्ञान लेते हुए प्रधान सचिव से जवाब मांगा है। कोर्ट ने मामले में रांची सिविल सर्जन को उक्त अस्पताल के रजिस्ट्रेशन की जांच करने का निर्देश दिया है। कोर्ट में मौजूद स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने आश्वस्त किया कि…
पलामू। रमकंडा- डालटनगंज मुख्य मार्ग पर रामगढ़ थाना क्षेत्र के तेलमरवा घाटी में शुक्रवार की सुबह भीषण सड़क दुर्घटना हो गया। अज्ञात हाइवा की चपेट में आने से मोपेड सवार बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए और मुख्य सड़क को शव के साथ जाम कर दिया है। आक्रोशित लोग धक्का मारने वाले वाहन को पकड़ने, चालक पर कार्रवाई करने, उचित मुआवजा देने औऱ मुख्य सड़क से हाइवा का परिचालन बंद करने की मांग कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और लोगों को समझाने…
रांची। बिरसा चौक इलाके के ज्वेलर्स दुकान में अपराधियों ने लूट और फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुटी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। इस गोलीबारी की घटना में दो लोगों को गोली लगी है। गोलीबारी में दुकान के मालिक और उसका बेटा घायल हो गये हैं। वहीं लाखों की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस की 35टीम घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुटी हुई है।
रांची। सिविल कोर्ट ने शादी का झांसा देकर सात साल तक यौन शौषण करने के दोषी सुनील मुंडा उर्फ सुमित कुमार पाहन को दस वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनायी है। कोर्ट ने सुमित को 21 जून को दोषी करार दिया था। शुरूआत को सजा की बिंदु पर सुनवाई हुई। पीड़िता ने सुनील के खिलाफ बरियातू थाना में कांड संख्या 93-2017 दर्ज कराया था। पीड़िता नर्स का काम करती थी। सुनील मरीज का इलाज के बहाने पीड़िता के घर आता जाता था। इसी क्रम में आरोपी ने पीड़िता से नजदीकियां बढ़ायीं, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और बाद…
पश्चिम सिंहभूम। जिले के टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत जामडीह-कोचड़ा के बीच सड़क मार्ग पर शुक्रवार सुबह बस ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। दोनों मृतकों की पहचान शुभम कुमार गुप्ता और रौशन गोप के रूप में की गयी है। मृतकों के जेब से मिले पहचान पत्र के मुताबिक दोनों चाईबासा निमडीह के रहने वाले थे। सूचना पर टोंटो थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, जगन्नाथपुर होते हुए चाईबासा की ओर जा रही…
रांची। राज्य के सरकारी स्कूलों में संचालित बाल संसद में स्कॉलरशिप मंत्री पद का सृजन किया जा रहा है।अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री दीपक बिरुआ के आदेश के उपरांत उपरोक्त पदों का सृजन हो रहा है, ताकि बच्चे छात्रवृत्ति को लेकर जागरूक हो सकें। पूर्वी सिंहभूम के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली जानकी अब बच्चों को छात्रवृत्ति के लिए जागरूक कर रही है।वह यह सुनिश्चित करती है कि उसके विद्यालय के सभी बच्चों को छात्रवृत्ति प्राप्त हो। ऐसे ही सभी सरकारी विद्यालयों में जानकी जैसे बच्चों को छात्रवृत्ति मंत्री पद पर नियुक्त किया जा…
रांची। दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के अंतर्गत सांकराइल सांतरागाछी रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है। इसके लिए रेलवे ने क्रिया योगा एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में बदलाव किया है। इसमें ट्रेन संख्या 18616 हटिया हावड़ा क्रिया योग एक्सप्रेस 1 जुलाई को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 1 घंटे विलंब से हटिया से प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 18616 हटिया हावड़ा क्रिया योग एक्सप्रेस 5 जुलाई को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 2 घंटे विलंब से हटिया से प्रस्थान करेगी।