धनबाद। कहते हैं बेटी आगे बढ़ती है, तो पूरा परिवार आगे बढ़ता है। तोपचांची प्रखंड की विशुनपुर पंचायत के आदिवासी बहुल गांव लक्ष्मीपुर निवासी स्व। डिलू राम महतो की बेटी आशा कुमारी (24) इसे चरितार्थ कर रही है। आज आशा नेशनल फुटबॉल टीम का हिस्सा बनकर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय फलक तक ले गयी है। आशा ने पिता की मौत, अपनी मां की मेहनत और संघर्ष को समझते हुए फुटबॉल पर पूरा फोकस किया। उसकी मेहनत रंग लायी। आशा न सिर्फ इंडियन टीम में जगह बनाने में कामयाब हुई, बल्कि भूटान के थिंफू में आयोजित इंटरनेशनल फुटबाॅल…
Author: shivam kumar
पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे जंक्शन के 100 मीटर की दूरी पर मुजफ्फरपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन (05389) का इंजन पटरी से उतर गया। वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। अब तक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात मुजफ्फरपुर से पुणे जाने वाली स्पेशल ट्रेन रवाना होने वाली थी। ट्रेन को प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर लगाया गया। इंजन को ट्रेन से अलग करके शंटिंग लाइन से आगे की ओर जोड़ा जाना था। लोकोमोटिव शंटिंग किया जा रहा था। इसी दौरान यह पटरी से उतर गया। चालक ने इसकी सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को…
जम्मू। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने आरएसपुरा की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान जवानों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात आरएसपुरा क्षेत्र में बीएसएफ जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। उन्होंने बताया कि बीएसएफ जवानों ने अंधेरे की आड़ में बाड़ के पास घुसपैठिए की संदिग्ध हरकत देखी लेकिन बीएसएफ जवानों ने उसकी कोशिश को नाकाम कर दिया। प्रवक्ता ने बताया कि रविवार सुबह इलाके की गहन तलाशी ली गई जिसमें एक एके असॉल्ट राइफल,…
पलामू। वंदे भारत एक्सप्रेस (21893/21894) रविवार को पलामू जिले से भी होकर गुजरी। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन टाटानगर से आएगी एवं पटना तक जाएगी। इसी तरह पटना से आकर टाटानगर को जाएगी। पलामू जिले में डालटनगंज एवं गढवा रोड रेलवे स्टेशन पर इसका ठहराव निर्धारित किया गया है। पहले दिन ट्रेन के आने के बाद यहां से खुलने पर डालटनगंज में पलामू सांसद वीडी राम जबकि गढवा रोड रेलवे स्टेशन पर पूर्व मंत्री एवं विश्रामपुर के विधायक रामचन्द्र चन्द्रवंशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के लिए सांसद एवं अन्य भाजपा…
रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने हटिया स्टेशन से 43 बोतल शराब जब्त किया है। उप निरीक्षक दीपक कुमार ने रविवार को बताया कि रांची आरपीएफ मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर ट्रेनों तथा रेलवे स्टेशनों मे शराब तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान ऑपरेशन सतर्क के तहत जारी है। इसी क्रम में आरपीएफ रांची के सहायक सुरक्षा आयुक्त एके सिंह के पर्यवेक्षण में गाड़ी संख्या 18624 के हटिया स्टेशन आगमन पर चेक करने पर जनरल डिब्बे के टॉयलेट में तीन झोली रखा देखा। चेक करने पर उसके अंदर 43 शराब की बोतलें पाई गई। इसकी अनुमानित क़ीमत 39…
पटना। पड़ाेसी देश नेपाल से छाेड़े गये बारिश के पानी से बिहार की राजधानी सहित कई जिले के नीचले इलाके में बाढ़ की स्थिति है। मुंगेर जिले में बाढ़ का कहर अब रेल ट्रैक पर भी दिखने लगा है। जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर बरियारपुर-रतनपुर-सुल्तानगंज स्टेशन के बीच रेल पुल संख्या 195 के गार्डर के पास गंगा का पानी पहुंच गया है। कई जगह पानी अब पटरी को छूने वाला है। रेल प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से इस रेलखंड की कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है और कुछ का मार्ग परिवर्तन किया है। जमालपुर स्टेशन पर रेलवे लगातार माइकिंग कर…
नवादा। नवादा जिले में नेमदारगंज थाना इलाके के लखमोहना गांव में घर में सोये वृद्ध को अपराधियाें ने रविवार काे गोली मार दी। बांह में गोली लगने से 80 वर्षीय वृद्ध सिद्धेश्वर सिंह जख्मी हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए पीएचसी अकबरपुर में दाखिल कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीम्स पावापुरी रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि जख्मी सिद्धेश्वर सिंह के पौत्र कुमार गौरव से डेढ़ लाख रुपए रंगदारी की मांग उनके घर पर पर्चा चस्पा कर की गयी थी। रूपये नहीं देने पर या पुलिस को सूचना देने पर रंगदारी की रकम…
रांची। रांची के हटिया में तालाब में डूबने से एनआइएएमटी के छात्र की मौत हो गयी। घटना शनिवार दोपहर की है। छात्र अपने दोस्तों के साथ धुर्वा स्मार्ट सिटी में भुकड़ी पुल के पास एक तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान वह डूब गया और उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद धुर्वा पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। साथ ही परिजनों को भी इसकी जानकारी दे दी गयी। मृतक छात्र की पहचान जलली आकाश के रूप में हुई है। वह मूल रूप से आंध्रप्रदेश का रहनेवाला…
-हजारीबाग और पलामू प्रमंडल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ किया -चतरा में भद्रकाली और गढ़वा में वंशीधर मंदिर में की पूजा आजाद सिपाही संवाददाता चतरा/गढ़वा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को एक दिवसीय यात्रा पर झारखंड आये थे। वह सुबह 11 बजे चतरा पहुंचे। यहां मां भद्रकाली की पूजा की। इसके बाद भाजपा के परिवर्तन यात्रा रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया और जनसभा को संबोधित किया। यहां पर उन्होंने हेमंत सरकार पर जम कर निशाना साधा। वहीं, वह शाम 3 बजे गढ़वा पहुंचे। यहां उन्होंने वंशीधर मंदिर में पूजा की और फिर भाजपा के कार्यक्रम…
रांची। सरकार ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में संभावित गड़बड़ियों और प्रश्नपत्र लीक होने की आशंकाओं के बीच शनिवार और रविवार को सुबह 8.30 से दोपहर 1.30 बजे तक इंटरनेट सेवा को बंद रखने का आदेश जारी किया है। इस पर असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने प्रतिक्रिया दी है। कहा है कि परीक्षा के समय इंटरनेट सेवा को बंद करना हेमंत सरकार ने असम सरकार से सीखा है। सरमा ने आगे कहा, इसका दूसरा मतलब ये हुआ कि असम आज की तिथि में अन्य राज्यों को रास्ता दिखा रहा है। मुझसे तकलीफ, पर जिन्ना की सोच वाले सदस्यों का…
इंटरनेट बंद करने से परेशान हो रहे हैं लाखों युवा रांची। झारखंड में जेएसएससी की परीक्षा के दौरान इंटरनेट सेवा बंद करने को लेकर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-झामुमो की गठबंधन वाली सरकार भ्रष्टाचार और अपराध रोकने में विफल साबित हुई है। यह सरकार जनता पर अघोषित आपातकाल थोप रही है। संजय सेठ ने कहा कि अगर अपराध बढ़ रहा है तो जनता को घरों में कैद करने की बजाय समस्या का समाधान करना चाहिए। सड़क पर दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं तो क्या लोगों…
