Author: shivam kumar

गुयााना। भारत और इंग्लैंड के बीच आज खेले जाने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच पर बारिश का गंभीर खतरा मंडरा रहा है। पिछले कुछ दिनों से शहर में लगातार बारिश हो रही है, जिससे यह आशंका है कि मैच रद्द हो सकता है। अगर मैच रद्द होता है, तो भारत सुपर आठ पूल में इंग्लैंड से ऊपर रहने के कारण फाइनल में पहुंच जाएगा। भारत ग्रुप 1 में शीर्ष पर रहा था, जबकि इंग्लैंड ग्रुप 2 में दक्षिण अफ्रीका के बाद दूसरे स्थान पर रहा था। त्रिनिदाद और टोबैगो में पहले सेमीफाइनल के विपरीत, दूसरे…

Read More

किंग्सटाउन। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान को 24 जून को टी 20 विश्व कप 2024 में बांग्लादेश पर अपनी टीम की रोमांचक जीत के दौरान अपने साथी खिलाड़ी के प्रति असंतोष दिखाने के लिए फटकार लगाई है। आईसीसी की ओर से बुधवार देर रात जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि राशिद को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहयोगी कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 का उल्लंघन करते हुए पाया गया है, जो किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी खिलाड़ी पर या उसके निकट अनुचित और/या खतरनाक तरीके से गेंद या क्रिकेट…

Read More

नई दिल्ली। नीति आयोग के सदस्य स्वास्थ्य डॉ. वी.के. पॉल ने भारत में “एक स्वास्थ्य” गतिविधियों के लिए पर्यावरण को लेकर कानूनी मूल्यांकन पर गुरुवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय परामर्श का उद्घाटन किया। इस परामर्श का उद्देश्य स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रभावित करने वाले पर्यावरण कारकों और कानून कारणों की विवेचना करना है और सभी के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना है। राजधानी में आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय इस कार्यक्रम में केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा, कानून एवं न्याय मंत्रालय के सचिव डॉ. राजीव मणि, डीजीएचएस डॉ. अतुल गोयल, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव…

Read More

मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले ही महाविकास आघाड़ी (मविआ) के सहयोगी दलों के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर मतभेद उभर आए। मविआ में शामिल शिवसेना (यूबीटी) चुनाव में मुख्यमंत्री पद का चेहरा पहले से तय करने की इच्छुक है, जबकि राकांपा (एसपी) मुख्यमंत्री का चेहरा चुनाव बाद चुनने की बात कर रही है। कांग्रेस का कहना है कि महाविकास आघाड़ी की बैठक में जो तय होगा, वहीं अंतिम माना जाएगा। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राऊत ने गुरुवार को सुबह पत्रकारों को बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री का चेहरा जरुरी है। बिना मुख्यमंत्री के चेहरे से विधानसभा…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि देश में छह दशक बाद पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार बनी है। लोगों ने तीसरी बार इस सरकार पर भरोसा जताया है। लोग जानते हैं कि केवल यही सरकार उनकी आकांक्षाओं को पूरा कर सकती है। राष्ट्रपति अठाहरवीं लोकसभा के गठन के बाद आज लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रही हैं। राष्ट्रपति ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आप सभी देश के मतदाताओं का विश्वास जीतकर यहां आए हैं। देश और लोगों की सेवा करने का यह अवसर बहुत कम लोगों को मिलता…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युतमंत्री मनोहर लाल खट्टर से शिष्टाचार भेंटकर बधाई और शुभकामनाएं दी । इस दौरान मनोहर लाल से उत्तराखंड के लिए केंद्रीय तापीय संयंत्रों से 500 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत आपूर्ति के लिए स्थायी रूप से आवंटित करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में विद्युत उत्पादन के लिए केवल जल विद्युत ऊर्जा उत्पादन केन्द्रों की उपलब्धता है, जिसके फलस्वरूप राज्य के कुल ऊर्जा मिश्रण में 55% से अधिक ऊर्जा जल विद्युत ऊर्जा स्रोतों से प्राप्त होती है। कोयला आधारित संयंत्रों से राज्य के ऊर्जा मिश्रण में केवल…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। माना जा रहा है राष्ट्रपति के संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली नवनिर्वाचित सरकार की प्राथमिकताओं का जिक्र होगा। अठारहवीं लोकसभा के गठन के बाद संसद की संयुक्त बैठक में मुर्मू का यह पहला संबोधन होगा। अठारहवीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार को शुरू हो चुका है। राज्यसभा का 264वां सत्र आज से शुरू हो रहा है। संसद भवन के गजद्वार पर प्रधानमंत्री मोदी, लोकसभा और राज्यसभा के पीठासीन अधिकारी राष्ट्रपति मुर्मू की अगवानी करेंगे। यहां से उन्हें पारंपरिक राजदंड सिंगोल के साथ…

Read More

इस्लामाबाद। बलूचिस्तान के काकत जिले के इस्कालकु इलाके में पाकिस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड के तेल और गैस अन्वेषण स्थल की सुरक्षा करने वाली एक चौकी पर हुए आतंकी हमले में दो सुरक्षाकर्मी मारे गए। अधिकारियों ने कहा कि लगभग 50 हथियारबंद लोगों ने मंगलवार तड़के पाकिस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड क्षेत्र और फ्रंटियर कोर (एफसी) पोस्ट पर हमला किया। प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के एक प्रवक्ता ने इस हमले की जिम्मेदारी ली। डान समाचार पत्र ने अपनी रिपोर्ट में दूरदराज और दुर्गम क्षेत्र में हुई इस घटना की विस्तार से चर्चा की है। बलूचिस्तान के गृहमंत्री जियाउल्लाह लैंगोव ने क्वेटा में कहा…

Read More

काठमांडू। नेपाल के उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री रवि लामिछाने को संसदीय जांच समिति ने पत्र लिखकर बयान के लिए तलब किया है। लामिछाने की कंपनी पर सरकारी बैंकों के जरिए आर्थिक अनियमितता करने का आरोप है। संसदीय समिति इसी गोलमाल की जांच कर रही है। समिति ने लामिछाने को एक हफ्ते के भीतर पेश होकर बयान दर्ज कराने को कहा है। संसदीय समिति के संयोजक सूर्य थापा ने कहा कि रवि लामिछाने को सभी दस्तावेजों सहित उपस्थित होने के लिए कहा गया है। समिति ने रवि लामिछाने की गोरखा मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में गलत तरीके से निवेश करने वाली नौ…

Read More

प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण की मजबूत स्टार कास्ट के साथ बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ आखिरकार 27 जून को स्क्रीन पर आ गई है। फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए की गई एडवांस बुकिंग को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। अब सैफी की इस फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ‘कल्कि 2898 एडी’ इस साल की सबसे बड़ी फिल्म है। लगभग 600 करोड़ रुपये के बजट पर बनी यह फिल्म तब से चर्चा में है जब एक साल पहले सैन डिएगो कॉमिक कॉन में इसका पहला लुक जारी किया गया था।…

Read More

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल हाल ही में शादी हुई है। सोनाक्षी और जहीर ने रविवार 23 जून को परिवार के सदस्यों और कुछ रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी कर ली। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। लेकिन, अब सोनाक्षी के सगाई की चर्चा शुरू हो गई है। कहा जाता है कि दो साल पहले ही सोनाक्षी ने जहीर से सगाई की थी। सोनाक्षी की एक फोटो वायरल हो गई है। इसमें उनके हाथ में एक अंगूठी नजर आ रही है। दो साल पहले सोनाक्षी ने अपनी ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम…

Read More