मुरादाबाद। उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने शनिवार को बताया कि अक्टूबर और नवंबर माह में आने वाले त्योहारों को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु छह फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा। इन स्पेशल ट्रेनों में रेलगाड़ी संख्या 04312/04311 हरिद्वार हावड़ा हरिद्वार आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस, 04314/04313 हरिद्वार मुजफ्फरपुर हरिद्वार आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस, 04058/04057 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन होगा। सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि ट्रेन संख्या 04312, 10 अक्टूबर से 14 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को हरिद्वार चलेगी। ट्रेन संख्या 04311 11 अक्टूबर से 15…
Author: shivam kumar
लखनऊ। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के बयान से आहत होकर वाराणसी में अधिवक्ता एवं भाजपा पदाधिकारी अशोक कुमार ने सिगरा थाना में तहरीर दी। अशोक कुमार के तहरीर पर राहुल गांधी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 152 के तहत मुकदमा पंजीकृत हो गया है। वाराणसी में भाजपा के महानगर पदाधिकारी एवं अधिवक्ता अशोक कुमार ने कहा कि राहुल गांधी का बयान जानबूझकर सिख समुदाय को उत्तेजित करने, विद्रोह के लिए प्रेरित करने वाला था। साथ ही भारत देश से आरक्षण को समाप्त करने की बात राहुल गांधी ने कहकर देश के तमाम दलित पिछड़े समुदाय…
कोलकाता। लगभग 24 घंटे तक बंद रहने के बाद झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच अंतरराज्यीय व्यापार के लिए ट्रकों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पश्चिम बंगाल सरकार ने दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (डीवीसी) द्वारा अपने बांधों से पानी छोड़े जाने से दक्षिण बंगाल के जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने की वजह से गुरुवार शाम को झारखंड से लगती सीमा को बंद कर दिया था। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया, “अंतरराज्यीय सीमा अब खुल गई है और एनएच-2 और एनएच-6 पर फंसे हजारों मालवाही ट्रक रवाना हो…
कोलकाता। 43 दिनों की हड़ताल के बाद जूनियर डॉक्टर ड्यूटी पर लौट आए हैं। शनिवार सुबह से ही आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल सहित विभिन्न सरकारी अस्पतालों के आपातकालीन सेवाओं में जूनियर डॉक्टर फिर से काम पर लौट आए। आरजी कर अस्पताल के ट्रॉमा केयर विभाग में वे अपनी ड्यूटी निभाने लगे हैं। जूनियर डॉक्टरों की वापसी से इलाज करवाने आए मरीजों ने भी राहत की सांस ली है। आरजी कर और अन्य अस्पतालों में आपातकालीन सेवाओं को पुनः सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया है। शनिवार सुबह जिन जूनियर डॉक्टरों की ड्यूटी थी, उन्होंने आरजी कर अस्पताल…
कोलकाता। आरजी कर अस्पताल में महिला जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले की जांच जारी है। वारदात को लेकर 43 दिनों तक विरोध प्रदर्शन के बाद जूनियर डॉक्टर आज शनिवार से इमरजेंसी सेवाओं में काम पर लौट आए हैं। इस बीच सीबीआई जांच में पता चला है कि पीड़िता ने अस्पताल में दवाओं की गुणवत्ता को लेकर प्रिंसिपल संदीप घोष से शिकायतें की थी। इसके बाद उसके सहकर्मियों ने उसे सचेत किया था लेकिन फिर भी वह भ्रष्टाचार को लेकर आवाज उठा रही थी। सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या इसी वजह से उसे मौत के घाट…
कोलकाता। राजभवन ने शुक्रवार को राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि उसने विधानसभा में नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) की कई रिपोर्ट पेश नहीं की। इस आरोप के साथ राजभवन ने संविधान की धारा 151 का हवाला देते हुए राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर चिंता जाहिर की। राजभवन की ओर से शुक्रवार रात को जा रही है एक बयान में इस मुद्दे को उठाया गया है। इसमें कहा गया कि राज्य की वित्तीय स्थिति पर सीएजी द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट राज्यपाल को देना अनिवार्य है, जिसके बाद उसे विधानसभा में पेश किया जाना चाहिए। राजभवन ने राज्य सरकार से तुरंत…
कोलकाता। महानगर औकोलकाता में अगले 24 घंटों के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। दोपहर के बाद कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग में शनिवार को जारी बयान में बताया है कि पिछले 24 घंटों के मौसम की जानकारी के अनुसार, अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है। कोलकाता में अधिकतम…
पूर्वी चम्पारण। जिले के कोटवा थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में भूमि विवाद में गोलीबारी में एक मौत की घटना की गुत्थी पुलिस सुलझाने में ही जुटी ही थी कि शनिवार की सुबह मधुबन थाना के बाकी गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच में हुई मारपीट और गोलीबारी में एक की जान चली गई। इस घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद हुआ है। बताया…
अररिया। भारत सरकार की ओर से 17 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है,जिसके तहत विभिन्न विभागों और संस्थाओं की ओर से अलग अलग अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश के आलोक में शनिवार को फारबिसगंज नगर परिषद की ओर से श्मसान घाट परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। नगर परिषद के मुख्य पार्षद वीणा देवी,उप मुख्य पार्षद नूतन भारती,कार्यपालक पदाधिकारी सूर्यानंद सिंह,स्वच्छता पदाधिकारी वंदना कुमारी, नप के प्रभारी प्रधान सहायक कामख्या नारायण सिंह उर्फ कुंदन सिंह,सूरज कुमार सोनू समेत कई पार्षद और नगर परिषद…
नवादा।नवादा के पूर्व सांसद चंदन सिंह के पहल पर नवादा जिले के मुफस्सिल थाने के कृष्ण नगर महादलित टोले के 34 पीड़ित महादलित को जिला प्रशासन ने मुआवजे राशि मुहैया कर दी है ।शनिवार को पूर्व सांसद चंदन सिंह ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा बिहार के मुख्य सचिव से मिलकर नवादा संसदीय क्षेत्र के मुफस्सिल थाने के कृष्ण नगर गांव में बदमाशों द्वारा जलाए गए 34 झोपड़ियां के पीड़ित महा दलित को मुआवजा राशि देने का आग्रह किया गया था। जिसके बाद राशि मुहैया करा दी गई है। उन्होंने कहा कि एक लाख पाँच हजार की…
अररिया। बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड के फारबिसगंज अनुमंडल इकाई की ओर से शनिवार को स्थानीय प्लस टू ली एकेडमी खेल के मैदान से अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर प्रभात फेरी निकाली गई, जिसे नगर के मुख्य पार्षद सह जिला आयुक्त गाइड व्यस्क संसाधन वीणा देवी एवं जिला आयुक्त स्काउट व्यस्क संसाधन श्री कुमार ठाकुर, जिला संगठन आयुक्त स्काउट बैजनाथ प्रसाद ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर नगर पार्षद वीणा देवी ने कहा कि लोगों को शांति और सद्भाव के काम करने के लिए प्रेरित करना, इसके लिए लोगों को मिलकर काम करना होगा और…
