Author: shivam kumar

कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत राज्य की अन्य हिस्सों में एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगी है। पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश नहीं हुई है जिसके कारण तापमान में बढ़ोतरी शुरु हो गई है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से गुरुवार को जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक क्रमशः 29.4 डिग्री सेल्सियस और 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा सहित राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान 29…

Read More

रांची। राजधानी के धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर ऐतिहासिक मेले की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी गई है। इसके मद्देनजर जगन्नाथ मेले का एक करोड़ 92 लाख में टेंडर हुआ है। पटना के आरंभ बिजनेस एंड मार्केटिंग ने सबसे अधिक बोली लगाकर ये टेंडर लिया है। पिछले साल भी टेंडर प्रक्रिया से मेला का ठेका दिया गया था, जिसमें आरएस इंटरप्राइजेज ने 75 लाख की सबसे ऊंची बोली में टेंडर लिया था। इस साल मेला का ठेका लेने के लिए न्यूनतम बोली 31 लाख रुपये से शुरू थी। कुल 11 लोगों ने टेंडर डाला था। तीन लोगों का टेंडर टेक्निकल बीड…

Read More

रांची। जमशेदपुर एसीबी की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सरायकेला अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित भूमि सुधार उप समाहर्ता की लिपिक स्वागता नंदा को आठ हजार घूस लेते रंगे हाथ दबोचा। इसके बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। फिलहाल एसीबी की टीम स्वागत नंदा को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गयी है। मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता सिंह सोय द्वारा एसीबी को शिकायत की गयी थी कि लिपिक स्वागता नंदा द्वारा म्यूटेशन के नाम पर घूस मांगी जा रही है। इसके बाद एसीबी ने जाल बिछाया और गुरुवार को लिपिक को रंगे हाथ धर दबोचा।

Read More

नई दिल्ली। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से अलंकृत और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठतम नेता लालकृष्ण आडवाणी को देररात राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और उन्हें चिकित्सकों की गहन निगरानी में रखा गया है। पूर्व उपप्रधानमंत्री आडवाणी को एम्स के पुराने प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया है। यूरोलॉजी विभाग के चिकित्सक उनका इलाज कर रहे हैं। बताया गया है कि पूर्व उप प्रधानमंत्री आडवाणी को उम्रजनित परेशानियों की वजह से एम्स में भर्ती कराना पड़ा है। वो लगभग एक दशक से सक्रिय…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद व गुरुग्राम में मौसम खुशनुमा हो गया है। रात से आसमान पर डेरा जमाए बादलों को गरमी से जूझ रहे लोगों पर कुछ तरस आया है। आज सुबह कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। इससे फौरीतौर पर लोगों को गरमी से राहत मिली है। मौसम की मेहरबानी से उलट राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में नागरिकों को लगभग एक महीने से पानी की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। राजधानी के अधिकांश हिस्सों में टैंकर्स से जलापूर्ति की जा रही है। उधर, देश के कई राज्यों…

Read More

हजारीबाग। नीट पेपर लीक मामले में बुधवार शाम हिरासत में लिए गए हजारीबाग स्थित ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक से सीबीआई की टीम लगातार पूछताछ कर रही है जबकि स्कूल के दो कर्मचारियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। सीबीआई की टीम गुरुवार की सुबह प्रिंसिपल को लेकर चरही से हजारीबाग की ओर निकली। बताया गया है कि टीम गेस्ट हाउस में उनसे पूछताछ कर रही है। हालांकि, इस मामले में अभी तक सीबीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस कारण यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि स्कूल के प्रिंसिपल समेत…

Read More

रांची। राज्य में संगठित और असंगठित दोनों क्षेत्रों के श्रमिकों का प्रतिनिधित्व करने वाले इंटक, बीएमएस, एटक, सीटू और एक्टू जैसे केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने राज्यपाल के आदेश पर अधिसूचित न्यूनतम मजदूरी की संशोधित दर पर नियोक्ताओं के मजदूर विरोधी रवैये पर गहरा असंतोष जताया है। इस संबंध में गुरुवार को एक संयुक्त बयान जारी कर इन केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने कहा कि परामर्शदात्री पर्षद में दो दौर की बैठकें हुईं। नियोक्ता और नियोजित पक्ष के प्रतिनिधियों ने विचार रखे। श्रम विभाग ने सार्वजनिक राय के लिए विभागीय पोर्टल में संशोधित दर का मसौदा दो महीने के लिए रखा था।…

Read More

रांची। वन विभाग ने वन अधिकार अधिनियम 2006 को बेहतर तरीके से लागू करने के लिए अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार को वन अधिकार अधिनियम का नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया है। इससे संबंधित आदेश वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने जारी किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि संजीव कुमार का कार्य वन अधिकार अधिनियम 2006 के प्रावधानों के क्रियान्वयन के लिए संबंधित वन प्रमंडल पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करना होगा। साथ ही संबंधित प्रमंडल अंतर्गत व्यक्तिगत वन अधिकार और सामुदायिक वन अधिकार मामले को समय-समय पर प्राप्त कर उसपर समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करना है।…

Read More

रांची। देवघर जिले में 675 बेड का पुलिस बैरक तैयार होगा। इसके लिए झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉपोर्रेशन लिमिटेड ने पहल की है। इसके लिए ई. प्रोक्योरमेंट नोटिस जारी कर 10 जुलाई तक आवेदन भी मांगे हैं। कॉरपोरेशन के मुताबिक देवघर पुलिस लाइन 675 बेड की सुविधा के साथ बैरक तैयार होने हैं। प्रति बैरक 225 बेड तैयार करने पर 4 करोड़ 88 लाख 6 हजार 24 रुपये की लागत आनी है। 675 बेड पर 14 करोड़ से अधिक हाउसिंग कॉरपोरेशन ने योग्य एजेंसियों के जरिये टेंडर निष्पादन के बाद अगले एक साल के भीतर निर्धारित काम को पूरा कराने का…

Read More

रांची। झारखंड हाइ कोर्ट से गुरुवार को महिला के साथ शारीरिक शोषण करने के आरोप में जेल में बंद इटकी प्रखंड के कूल्ही पंचायत के मुखिया विनय उरांव को जमानत मिल गई। विनय की जमानत याचिका पर हाइ कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट में विनय के अधिवक्ता सूरज किशोर प्रसाद ने अपनी दलीलें पेश कीं। उसके बाद कोर्ट ने 20-20 हजार के दो निजी मुचलके जमा करने की शर्त पर उन्हें जमानत दे दी। अदालत ने जमानत के लिए यह भी शर्त रखी है कि केस खत्म होने तक मुखिया विनय उरांव…

Read More

बोकारो। जिले के दनिया स्थित पुलिस पिकेट के नजदीक दीवारों पर धमकी भरे नारे लिखे गए हैं। यह नारे पीएलएफआई संगठन के नाम से लिखे हैं। नारों में लिखा है कि चतुर्भूज प्रजापति कामदेव महतो को भट्ठा का हिसाब देना होगा। इसे गुरुवार को स्थानीय लोगों ने देखा। लिखा है कि प्रति ट्रैक्टर 1000 हजार रुपये देना होगा। नहीं तो ट्रैक्टर जेसीबी जला देंगे। जहां पर यह नारा लिखा गया है वहां से थोड़ी दूर पर ही पुलिस पिकेट भी है। घटना की सूचना पर मिलने पर जोगेश्वर बिहार थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच की। पुलिस…

Read More